Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Dimple Choudhary: हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी से मांगी 1 करोड़ की फिरौती, यूपी पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

Dimple Choudhary: हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी से मांगी 1 करोड़ की फिरौती, यूपी पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

डिंपल चौधरी ने वीडियो जारी कर यूपी पुलिस की कार्यशैली को घेरा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Dimple Choudhary: मशहूर हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी इन दिनों खौफ के साए में हैं, लेकिन उससे कहीं ज्यादा वो ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस की कार्यशैली से नाराज हैं। डिंपल का दावा है कि उनके ऊपर जानलेवा हमला हुआ, गाड़ी तोड़ दी गई और लगातार एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी जा रही है।

जब वो इस खौफनाक मामले की लिखित शिकायत लेकर अपने वकील के साथ सूरजपुर थाने पहुंचीं, तो पुलिस ने तुरंत एक्शन लेने के बजाय उन्हें घंटों इंतजार करवाया। इसी लचर व्यवस्था से परेशान होकर डिंपल ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा किया है।

विज्ञापन

“पुलिसवालों का कुत्ता भी चोरी हो जाए तो तुरंत पकड़ लेते हैं”

वीडियो में डिंपल चौधरी का गुस्सा साफ नजर आ रहा है। उन्होंने सीधे शब्दों में खाकी पर तंज कसते हुए कहा कि अगर किसी पुलिसकर्मी के घर का कुत्ता मर जाए या उनकी बेटी का मोबाइल चोरी हो जाए, तो अपराधी को चार घंटे के भीतर दबोच लिया जाता है। मगर जब एक आम नागरिक और महिला कलाकार की जान पर बन आती है, तो उसे थाने के चक्कर काटने पड़ते हैं।

डिंपल के मुताबिक, दोपहर साढ़े बारह बजे से लेकर शाम चार बजे तक पुलिसकर्मी सिर्फ शिकायत पत्र लेने की कागजी औपचारिकताएं पूरी करते रहे। उन्होंने सवाल उठाया कि जब एफआईआर दर्ज करने का यह आलम है, तो आरोपियों को सजा मिलने में तो पूरी जिंदगी कट जाएगी।

“क्या पुलिस मेरे कत्ल का इंतजार कर रही है?”

थाने के भीतर हुए बर्ताव को लेकर डिंपल ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक, जब वह अपनी आपबीती सुना रही थीं, तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर कहा, “अभी आपका शोषण तो नहीं हुआ है।

” इस बात से आहत डांसर ने पूछा कि क्या पुलिस इस ताक में बैठी है कि पहले उनका अपहरण हो जाए, उन पर दोबारा गोलियां चलें या उनकी हत्या हो जाए, तब जाकर खाकी अपनी नींद से जागेगी? उन्होंने बताया कि पिछले हमले के बाद वह दो घंटे तक सदमे में थीं और अगर वह वक्त रहते गाड़ी भगाकर न निकलतीं, तो उस दिन जिंदा नहीं बचतीं।

“मैं शेरनी हूं, डरने वाली नहीं”

धमकी देने वाले बदमाशों और ढुलमुल रवैया अपनाने वाले सिस्टम को खुली चुनौती देते हुए डिंपल ने कहा कि वह किसी के दबाव में आकर चुप बैठने वाली नहीं हैं।

उन्होंने खुद को ‘शेरनी’ बताते हुए कहा कि अगर बदमाशों ने उनकी एक गाड़ी तोड़ी है, तो अपनी मेहनत के दम पर वह दस और गाड़ियां खरीदने का हौसला रखती हैं। डिंपल ने साफ किया कि उनके पूरे परिवार (मां, भाई और बहन) की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है। वीडियो के अंत में उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में उनके साथ कोई भी अनहोनी होती है, तो इसकी सीधी और पूरी जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश पुलिस की होगी।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

सोनीपत की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।