Breaking News
Manisha Bhanwala Wrestling: इतिहास रच दिया! मनीषा भनवाला ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिलाNatural Drinks for Glowing Skin: बढ़ती उम्र में भी दिखना चाहती हैं जवां और खूबसूरत? रोजाना पिएं ये 5 असरदार होममेड डिटॉक्स ड्रिंक्सGurugram Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर देर रात बड़ा हादसा, 4 गाड़ियां भिड़ीं, सड़क पर पलटी कैबनोएडा के सेक्टर-65 की जूता बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, बेसमेंट में धुआं भरने से तीन महिलाएं घायलKaithal ADC Meeting: पूंडरी-करनाल रोड और चीका मार्ग को जल्द सुधारने के आदेश, लापरवाही पर होगी कार्रवाईManisha Bhanwala Wrestling: इतिहास रच दिया! मनीषा भनवाला ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिलाNatural Drinks for Glowing Skin: बढ़ती उम्र में भी दिखना चाहती हैं जवां और खूबसूरत? रोजाना पिएं ये 5 असरदार होममेड डिटॉक्स ड्रिंक्सGurugram Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर देर रात बड़ा हादसा, 4 गाड़ियां भिड़ीं, सड़क पर पलटी कैबनोएडा के सेक्टर-65 की जूता बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, बेसमेंट में धुआं भरने से तीन महिलाएं घायलKaithal ADC Meeting: पूंडरी-करनाल रोड और चीका मार्ग को जल्द सुधारने के आदेश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

HBSE Admit Card 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के रोल नंबर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

HBSE Admit Card 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के रोल नंबर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

9 जुलाई से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

HBSE Admit Card 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) से जुड़ी परीक्षाओं का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर है। बोर्ड प्रशासन ने जुलाई-2026 में आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट, आंशिक अंक सुधार (इंप्रूवमेंट) और अतिरिक्त विषय की परीक्षाओं के प्रवेश-पत्र (एडमिट कार्ड) जारी कर दिए हैं।

बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षार्थियों के लिंक एक्टिव कर दिए गए हैं। शिक्षा बोर्ड इस बार परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है, जिसके लिए प्रदेशभर के परीक्षा केंद्रों पर उड़नदस्तों (फ्लाइंग स्क्वाड) की विशेष तैनाती की जा रही है।

विज्ञापन

12वीं की परीक्षा एक ही दिन, 10वीं का शेड्यूल 18 जुलाई तक

परीक्षाओं के विस्तृत ब्यौरे को साझा करते हुए बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि सीनियर सेकेंडरी (12वीं) की कंपार्टमेंट और अतिरिक्त विषय की परीक्षा केवल एक ही दिन यानी 9 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इस एक दिवसीय परीक्षा में सूबे के 24,888 परीक्षार्थी भाग्य आजमाएंगे, जिनमें 15,676 छात्र और 9,212 छात्राएं शामिल हैं।

इसके ठीक अगले दिन यानी 10 जुलाई से सेकेंडरी (10वीं) की परीक्षाएं शुरू होंगी, जो 18 जुलाई तक चलेंगी। 10वीं की परीक्षा में इस बार 25,979 परीक्षार्थी बैठ रहे हैं, जिसमें 16,269 छात्र और 9,710 छात्राएं अपनी परफॉरमेंस सुधारने के लिए मैदान में उतरेंगे। बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा ने सभी छात्रों को सलाह दी है कि वे आखिरी समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

लेट लतीफों के लिए भी रास्ता साफ, ₹1000 जुर्माने के साथ बोर्ड दफ्तर में मौका

बोर्ड अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने उन छात्रों के लिए भी स्थिति साफ की है जिनका परिणाम हाल ही में आए यूएमसी (UMC) अपील या पुनर्मूल्यांकन (री-इवैल्युएशन) के बाद संशोधित हुआ है।

ऐसे छात्र बिना किसी विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जो छात्र किन्हीं कारणों से तय समय पर ऑनलाइन आवेदन करने से वंचित रह गए थे, बोर्ड ने उन्हें राहत दी है। वे विद्यार्थी अब 1,000 रुपये लेट फीस के साथ परीक्षा शुरू होने से पहले भिवानी स्थित बोर्ड मुख्यालय में जाकर ऑफलाइन मोड में आवेदन जमा कर सकते हैं और वहीं से अपना रोल नंबर हासिल कर सकेंगे।

परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले एंट्री, गैजेट्स लाए तो खैर नहीं

बोर्ड सचिव की तरफ से जारी गाइडलाइंस के मुताबिक, सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले अपने आवंटित परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।

परीक्षा भवन के भीतर मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस और स्मार्ट वॉच जैसे किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। अगर कोई भी छात्र नकल या किसी अनुचित साधन का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया, तो बोर्ड उसके खिलाफ सख्त कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाएगा।

यह भी पढ़ें– Haryana News: रेवाड़ी में पुलिस और बदमाशों के बीच सीधी मुठभेड़, SI की बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।