Breaking News
जयपुर से दिल्ली जा रहे हैं? तो एक बार यह खबर जरूर पढ़ लें, जानें लाखों वाहनों की क्यों बैन हो रही दिल्ली में एंट्रीMotorcycle Ride On Water: चीन के शख्स ने पानी पर दौड़ाई मोटरसाइकिल, 40 किलोमीटर का सफर तय कर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डYamunanagar News: कपूर ज्वेलर्स पर दो महिलाओं ने की ठगी, नकली सोना देकर ले उड़ीं 4.82 लाख की ज्वेलरीदिल्ली कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का जवाब, बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैंManisha Bhanwala Wrestling: इतिहास रच दिया! मनीषा भनवाला ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिलाजयपुर से दिल्ली जा रहे हैं? तो एक बार यह खबर जरूर पढ़ लें, जानें लाखों वाहनों की क्यों बैन हो रही दिल्ली में एंट्रीMotorcycle Ride On Water: चीन के शख्स ने पानी पर दौड़ाई मोटरसाइकिल, 40 किलोमीटर का सफर तय कर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डYamunanagar News: कपूर ज्वेलर्स पर दो महिलाओं ने की ठगी, नकली सोना देकर ले उड़ीं 4.82 लाख की ज्वेलरीदिल्ली कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ का जवाब, बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैंManisha Bhanwala Wrestling: इतिहास रच दिया! मनीषा भनवाला ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला

Karnal Fake Rape Case: करनाल में दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाकर 20 लाख की वसूली, शातिर आरोपी गिरफ्तार

Karnal Fake Rape Case: करनाल में दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाकर 20 लाख की वसूली, शातिर आरोपी गिरफ्तार

करनाल में दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाकर 20 लाख की वसूली, शातिर आरोपी गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Karnal Fake Rape Case: हरियाणा के करनाल और पानीपत में एक शातिर ठगी और ब्लैकमेलिंग का ऐसा खेल बेनकाब हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पानीपत रिफाइनरी में निजी नौकरी करने वाले एक युवक को सोशल मीडिया के जरिए प्रेम जाल और क्लब की सदस्यता का झांसा देकर फंसाया गया।

लवप्रीत कौर नाम की युवती ने सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर संपर्क साधा और महिंद्रा क्लब की मेंबरशिप समझाने के बहाने उसे करनाल के एक होटल में बुलाया। जब युवक ने युवती की पैसों की मांग पूरी करने से इनकार किया और वहां से लौट आया, तो असली खेल शुरू हुआ। बीती 9 अक्टूबर की शाम को युवती ने महिला थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दे दी कि उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया गया है।

विज्ञापन

समझौते के नाम पर शुरू हुआ 20 लाख की उगाही का खेल, ऐसे रची गई साजिश

थाने से फोन आने पर जब पीड़ित ने अपने दोस्त अमृतपाल को पक्ष रखने भेजा, तो वहां जोधबीर नाम का एक व्यक्ति प्रकट हुआ जो बाद में इस पूरी साजिश का अहम मोहरा साबित हुआ। अगले दिन सुबह जोधबीर ने पीड़ित को फोन कर खुद को मध्यस्थ बताया और दावा किया कि उसकी पत्नी के जरिए वह युवती को जानता है।

इसके बाद आरोपी ने इज्जत और बदनामी का भयानक डर दिखाकर 20 लाख रुपये में राजीनामा कराने का सौदा तय कर लिया। होटल ज्वेलस और एनडीआरआई गेट के पास बैठकों का दौर चला, जहां किस्तों में पैसे देने की बात तय हुई। शुरुआत में 3 लाख रुपये लेकर थाने में कागजी समझौता भी करवा लिया गया।

दोस्त की सूझबूझ से खुला राज, स्टिंग वीडियो ने खोली पोल

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पीड़ित के दोस्त अमृतपाल को शक हो गया कि यह सब पहले से तयशुदा एक आपराधिक षड्यंत्र है। शक यकीन में तब बदला जब अमृतपाल बाकी के पैसे लेकर आरोपियों के पास पहुंचा और उसने दोनों की आपसी मिलीभगत के सबूत हाथ लगने की बात कही।

डर के मारे आरोपियों ने पैसे आपस में बांट लिए, जिसकी पूरी बातचीत और लेनदेन का वीडियो अमृतपाल ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। जब यह सच्चाई पीड़ित युवक के सामने आई, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपी इसके बाद भी शांत नहीं बैठे और बचे हुए 10 लाख रुपये के लिए व्हाट्सऐप कॉल पर लगातार धमकियां देने लगे।

पुलिस ने बिछाया जाल, झिलमिल ढाबे पर धरसा दबोचा

लगातार मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़ित ने आखिरकार 30 अक्टूबर को थाना सदर करनाल में अपनी शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर डीएसपी महिला सुरक्षा मीना कुमारी की अध्यक्षता में एक विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस ने पूरी योजना के तहत 500-500 रुपये के नोटों के पैकेट तैयार करवाकर कुल 4.5 लाख रुपये की रिकवरी का जाल बुझा। शिकायतकर्ता को इन पैसों के साथ करनाल के झिलमिल ढाबे पर भेजा गया, जबकि सादी वर्दी में पुलिस टीम आसपास ही मुस्तैद थी। जैसे ही आरोपी ने रकम हाथ में ली, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे धर दबोचा। सदर थाना पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कानूनी शिकंजा कस दिया है।

यह भी पढ़ें–Bhiwani News: भीम स्टेडियम से भिवानी को बड़ी सौगात, सीएम सैनी ने किया 8 नई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।