Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Health Tips: लाल या गुलाबी, कौन सा अनार है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद? जानिए सच

Health Tips: लाल या गुलाबी, कौन सा अनार है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद? जानिए सच

लाल या गुलाबी, कौन सा अनार है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद?

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Health Tips: फलों और सब्जियों का रंग न केवल उन्हें देखने में आकर्षक बनाता है, बल्कि यह उनमें मौजूद प्राकृतिक रासायनिक तत्वों (फाइटोकेमिकल्स) का संकेत भी होता है। उदाहरण के लिए, हल्दी का पीला रंग करक्यूमिन के कारण होता है, तो वहीं अनार के दानों का गहरा लाल रंग ‘एंथोसायनिन’ और ‘लाइकोपीन’ जैसे नेचुरल पिगमेंट्स की वजह से होता है। लेकिन अक्सर जब बात न्यूट्रिशन और आयरन की आती है, तो खरीदार लाल रंग के अनार को ही बेहतर मानकर चुनते हैं। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या हल्के गुलाबी या सफेद रंग के दानों वाले अनार में लाल अनार की तुलना में कम पोषक तत्व होते हैं?

क्या डार्क रंग का मतलब ज्यादा पोषण?

विज्ञापन

सामान्य पोषण विज्ञान के सिद्धांतों पर नजर डालें तो माना जाता है कि फल या सब्जी का रंग जितना गहरा और गाढ़ा होगा, उसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा उतनी ही अधिक होगी। इसी आधार पर गहरे लाल रंग के अनार को न्यूट्रिएंट्स का पावरहाउस माना जाता है। हालांकि, यह पूरी सच्चाई नहीं है।

यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर (USDA) के डेटा के अनुसार, कैलिफोर्नियाई किस्म के एक औसतन 282 ग्राम वजनी अनार में करीब 4.71 ग्राम प्रोटीन, 11.3 ग्राम फाइबर, 28.2 मिलीग्राम कैल्शियम, 0.846 मिलीग्राम आयरन, 33.8 मिलीग्राम मैग्नीशियम, 666 मिलीग्राम पोटैशियम और प्रचुर मात्रा में कॉपर, जिंक, विटामिन सी, बी-कॉम्प्लेक्स और विटामिन ई मौजूद होते हैं।

लाल और गुलाबी अनार में कितना अंतर?

अनार की अलग-अलग किस्में होती हैं और उन्हीं किस्मों के हिसाब से उनके दानों का रंग तय होता है। न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स का मानना है कि दानों के रंग के आधार पर केवल ‘पिगमेंटेड एंटीऑक्सीडेंट्स’ की मात्रा में थोड़ा-बहुत अंतर आ सकता है। जहां तक विटामिन्स और मिनरल्स (जैसे आयरन या कैल्शियम) का सवाल है, तो इस बात का कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि गुलाबी अनार में ये पोषक तत्व कम होते हैं।

इसलिए यह कहना पूरी तरह गलत होगा कि गुलाबी अनार कम गुणकारी है। अगर आप अनार से पूरे पोषक तत्व चाहते हैं, तो रंग से ज्यादा फल की ताजगी और उसकी क्वालिटी पर ध्यान दें। एक ही किस्म के फलों के आकार और मिठास में अंतर होने पर उनके न्यूट्रिएंट वैल्यू में थोड़ा बदलाव आ सकता है, लिहाजा हमेशा रसदार और सही तरीके से पके हुए फल ही चुनें।

सेहत के लिए क्यों संजीवनी है अनार?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों और ‘हेल्थलाइन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, रोजमर्रा की डाइट में अनार को शामिल करने से शरीर को कई बेमिसाल फायदे मिलते हैं:

सूजन (Inflammation) से राहत: इसमें मौजूद शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की पुरानी सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

हार्ट हेल्थ के लिए वरदान: अनार में पाए जाने वाले ‘पॉलीफेनोलिक’ कंपाउंड्स कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में सहायक हैं।

ब्रेन और यूरिनरी हेल्थ: यह दिमाग की कार्यप्रणाली को बेहतर करने और यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) से बचाने में भी कारगर माना जाता है।

रंग चाहे जो भी हो, अनार का नियमित सेवन आपकी ओवरऑल वेलनेस के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

यह भी पढ़ें–  शरीर में मैग्नीशियम की कमी तो नहीं? ऐंठन और थकान जैसे लक्षणों को न करें नजरअंदाज

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जीवन शैली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।