Breaking News
Diwali Shubh Muhurat: दीपावली पर इस शुभ मुहूर्त में करें माता लक्ष्मी की पूजा, नोट कर लें सही समय और पूजन सामग्री की पूरी लिस्टHaryana AQI Today: हरियाणा के 9 शहरों में हवा हुई बेहद जहरीली, लागू हुईं सख्त पाबंदियांWakefit Sleep Internship Winner: सोने के मिले 9.6 लाख रुपये, मुंबई की जीनिया चटर्जी बनीं देश की आधिकारिक ‘स्लीप चैंपियन’Narnaul News: एसआईआर के दौरान छूटे मतदाताओं के लिए राहत, अंतिम सूची में नाम जुड़वाने का मिला एक और मौकाNarnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांव बाछोद में भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामदDiwali Shubh Muhurat: दीपावली पर इस शुभ मुहूर्त में करें माता लक्ष्मी की पूजा, नोट कर लें सही समय और पूजन सामग्री की पूरी लिस्टHaryana AQI Today: हरियाणा के 9 शहरों में हवा हुई बेहद जहरीली, लागू हुईं सख्त पाबंदियांWakefit Sleep Internship Winner: सोने के मिले 9.6 लाख रुपये, मुंबई की जीनिया चटर्जी बनीं देश की आधिकारिक ‘स्लीप चैंपियन’Narnaul News: एसआईआर के दौरान छूटे मतदाताओं के लिए राहत, अंतिम सूची में नाम जुड़वाने का मिला एक और मौकाNarnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांव बाछोद में भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद

Hisar Barwala Accident: बरवाला में गणेश विसर्जन से लौट रहे 2 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, एक की हालत गंभीर

Hisar Barwala Accident: बरवाला में गणेश विसर्जन से लौट रहे 2 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, एक की हालत गंभीर

बरवाला में गणेश विसर्जन से लौट रहे 2 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, एक की हालत गंभीर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Hisar Barwala Accident: हिसार जिले के बरवाला (Barwala Ganesh Visarjan Accident) इलाके में रविवार का दिन खुशियों की जगह चीख-पुकार और मातम में बदल गया। बीते एक हफ्ते से ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गुंजायमान बरवाला शहर जब बप्पा को विदाई दे रहा था, तभी एक खौफनाक हादसे (Barwala Badhawad Accident) ने दो परिवारों के चिराग बुझा दिए। जींद मार्ग स्थित खरक पूनिया (Kharak Poonia Canal Hisar) नहर से गणेश प्रतिमा विसर्जित कर वापस घर लौट रहे बाइक सवार तीन दोस्तों को एक अनियंत्रित पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दो नाबालिग युवकों की मौके पर ही सांसें थम गईं, जबकि उनका तीसरा साथी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।

बधावड़ के पास आमने-सामने की भिड़ंत, वंश और मोहित की मौके पर मौत

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरवाला के वार्ड नंबर 3 के रहने वाले वंश (17 वर्ष), मोहित और ईशू रविवार को भक्तिभाव के साथ गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए खरक पूनिया नहर पर गए थे। पूजा-अर्चना और विसर्जन की रस्म पूरी करने के बाद तीनों एक ही बाइक से बरवाला लौट रहे थे। जैसे ही वे बधावड़ गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों हवा में उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। राहगीरों ने जब तक उन्हें संभालने की कोशिश की, वंश और मोहित दम तोड़ चुके थे। गंभीर रूप से घायल ईशू को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

जयकारों के साथ निकली थी शोभायात्रा, कुछ देर बाद पसरा सन्नाटा

बरवाला में 14 सितंबर से गणेश उत्सव की धूम थी। शहर के मेन बाजार स्थित गणपति चौक, पंजाबी चौक और मोती लुहार वाली गली में स्थापित प्रतिमाओं को रविवार को भव्य शोभायात्रा के साथ विसर्जन (Ganesh Visarjan Hisar Tragedy) के लिए ले जाया गया था। पूरे शहर में ढोल-नगाड़ों और अबीर-गुलाल के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते खरक पूनिया नहर पहुंचे थे। जिस वार्ड-3 से दोपहर को हंसी-खुशी और उत्साह के साथ युवा निकले थे, शाम होते-होते वहीं से दो-दो शव उठने की खबर मिलते ही मातम पसर गया। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे मोहल्ले में चूल्हे तक नहीं जले।

अस्पताल की अव्यवस्था पर फूटा लोगों का गुस्सा, पुलिस जांच में जुटी

हादसे के बाद जब घायलों और मृतकों को बरवाला के सरकारी अस्पताल लाया गया, तो वहां का नजारा देखकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दोपहर बाद अस्पताल में न तो पर्याप्त डॉक्टर मौजूद थे और न ही आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जरूरी जीवनरक्षक इंतजाम। रोष जताते हुए शहरवासियों ने कहा कि बरवाला जैसे बड़े कसबे के सरकारी अस्पताल का यह हाल प्रशासनिक नाकामी को दर्शाता है। उधर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बरवाला थाना पुलिस (Barwala Police Action) ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें– Sonipat Dairy Fire: सोनीपत के कच्चे क्वार्टर में महावीर डेयरी में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची इमारत

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

हिसार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।