Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Hisar Viral Video: हिसार में लड़कियों के बीच ‘गैंगवार, पीजी गर्ल्स का बीच सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा

Hisar Viral Video: हिसार में लड़कियों के बीच 'गैंगवार, पीजी गर्ल्स का बीच सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के सामने आपस में भिड़ीं युवतियां

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Hisar Viral Video: शिक्षा के केंद्र के रूप में पहचाने जाने वाले हिसार शहर से कानून-व्यवस्था और सामाजिक मर्यादा को तार-तार करती एक बेहद चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां के प्रतिष्ठित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के गेट नंबर 4 के ठीक सामने सोमवार को सरेराह लड़कियों के एक गुट ने जमकर उत्पात मचाया।

युवतियों के बीच किसी बात को लेकर हुआ विवाद इस कदर बढ़ा कि बात सिर्फ कहासुनी तक सीमित नहीं रही, बल्कि बीच सड़क पर लात-घूंसे और थप्पड़ चलने लगे। इस पूरी घटना का राहगीरों ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से तैर रहा है।

विज्ञापन

“तने ज्यादा चरबी चढ़ रही है के?”… गला दबोचकर दीं मां-बहन की गालियां

वायरल हो रहे वीडियो की स्क्रिप्ट किसी फिल्मी गैंगवार जैसी नजर आती है। वीडियो में साफ देखा और सुना जा सकता है कि आधा दर्जन से अधिक लड़कियों का एक आक्रामक ग्रुप एक अकेली लड़की को चारों तरफ से घेर लेता है।

हरियाणवी और हिंदी के मिले-जुले लहजे में एक लड़की चिल्लाती है, “तने ज्यादा चरबी चढ़ रही है के? तेरी हिम्मत कैसे हुई?” इस पर पीड़ित लड़की डर के मारे अपने सीने पर हाथ रखकर खुद को बेकसूर बताते हुए कहती है, “मैंने कुछ नहीं किया, तुम लोग मुझे क्यों पकड़ रहे हो? मेरी कोई गलती नहीं है।”

लेकिन हमलावर लड़कियां इस दलील को सुनने के मूड में नहीं थीं। देखते ही देखते दो-तीन लड़कियों ने उसका गला दबोच लिया और उस पर थप्पड़ों की बरसात कर दी। इस दौरान मर्यादा की सारी सीमाएं लांघते हुए सरेआम मां-बहन की ऐसी गंदी गालियां दी गईं, जिसे सुनकर वहां खड़े लोग भी असहज हो गए। वीडियो के आखिरी हिस्से में एक लड़की दूसरी को उकसाते हुए कहती है, “मार इसको, आज इसका सारा भूत उतार दे, ये खुद को बहुत बड़ी चीज़ समझे है…।”

तमाशबीन बने रहे राहगीर, स्थानीय लोग बोले- आए दिन का है ड्रामा

जिस वक्त यूनिवर्सिटी रोड पर यह पूरा तमाशा चल रहा था, वहां से गुजरने वाले दर्जनों मुसाफिर और छात्र बीच-बचाव करने के बजाय मूकदर्शक बने रहे। कुछ युवकों ने तो बाकायदा अपनी गाड़ियां रोककर इस विवाद का वीडियो बनाना ज्यादा जरूरी समझा। स्थानीय दुकानदारों और निवासियों ने इस पर गहरी चिंता जताई है।

उनका कहना है कि जवाहर नगर और यूनिवर्सिटी के आसपास के इलाकों में धड़ल्ले से चल रहे पीजी (PG) के कारण यहां छात्रों की भारी भीड़ रहती है। कुछ छात्र-छात्राओं के ग्रुप अक्सर मामूली वर्चस्व या निजी खुन्नस को लेकर सड़कों पर इसी तरह की गुंडागर्दी करते हैं, जिससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है।

इस पूरे मामले पर स्थानीय पुलिस प्रशासन का रवैया अभी रक्षात्मक है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सोशल मीडिया के जरिए यह वीडियो उनके संज्ञान में जरूर आया है, लेकिन अभी तक पीड़ित या हमलावर पक्ष में से किसी ने भी थाने आकर आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। बहरहाल, सरेआम हुई इस मारपीट और हुल्लड़बाजी को देखते हुए पुलिस अपने स्तर पर वीडियो फुटेज के आधार पर युवतियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है ताकि शहर की शांति भंग करने वालों पर नकेल कसी जा सके।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा के इन 9 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हिसार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।