Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Hoshiarpur News: अमेरिकी खुलासे के बाद पंजाब पुलिस की कार्रवाई, टांडा के SHO गुरिंदरजीत सिंह को हटाया गया

Hoshiarpur News: अमेरिकी खुलासे के बाद पंजाब पुलिस की कार्रवाई, टांडा के SHO गुरिंदरजीत सिंह को हटाया गया

टांडा के SHO गुरिंदरजीत सिंह को पद से हटाया

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Hoshiarpur News: पंजाब के होशियारपुर जिले के टांडा थाना प्रभारी (SHO) गुरिंदरजीत सिंह नागरा को विभागीय जांच पूरी होने तक तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब अमेरिका के अटॉर्नी जनरल ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कथित फिरौती नेटवर्क से जुड़े मामले में उनका नाम लिया। इसके बाद पंजाब में यह मामला राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया।
अमेरिकी अधिकारियों ने अपनी जानकारी में भारत की जेलों में बंद गैंगस्टर लॉरेंस और जग्गू भगवानपुरिया से जुड़े मामलों का भी उल्लेख किया और कहा कि अमेरिका में हत्या समेत कई मामलों में कानूनी कार्रवाई चल रही है।

पंजाब पुलिस ने शुरू की विभागीय जांच
डीआईजी जालंधर रेंज कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि मीडिया रिपोर्टों और सोशल मीडिया पर सामने आई जानकारियों का संज्ञान लेते हुए इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।

विज्ञापन

जांच पूरी होने तक उन्हें टांडा थाना प्रभारी के पद से हटाकर होशियारपुर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जालंधर देहात के SP (इन्वेस्टिगेशन) को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें सभी आरोपों और उपलब्ध तथ्यों की समीक्षा कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

FBI की जांच में नाम आने का दावा
सामने आई रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ऑपरेशन हार्डबॉल के तहत कथित वसूली नेटवर्क की जांच कर रही है। इन्हीं रिपोर्टों में इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह नागरा का नाम आने का दावा किया गया है।

अमेरिकी जांच एजेंसियों के आरोपों के अनुसार, कथित नेटवर्क ने भारत में मौजूद कुछ भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों का इस्तेमाल किया। आरोप है कि कैलिफोर्निया में रहने वाले एक व्यक्ति से 4 लाख अमेरिकी डॉलर की फिरौती मांगने के लिए गुरिंदरजीत सिंह नागरा का इस्तेमाल किया गया। कथित तौर पर पीड़ित को धमकी दी गई थी कि रकम नहीं देने पर पंजाब में रह रहे उसके परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा। हालांकि, यह आरोप अमेरिकी जांच एजेंसियों के दावों पर आधारित हैं। इन आरोपों पर पंजाब पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है।

SHO ने आरोपों को बताया निराधार
गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने कहा कि उनके नाम से अमेरिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है, लेकिन उन्हें इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। उनका कहना है कि संबंधित एजेंसी से जानकारी मिलने के बाद ही वह विस्तृत प्रतिक्रिया देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके किसी बैंक खाते में कभी कोई पैसा नहीं आया और उन पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार हैं।

मामला सामने आने के बाद पंजाब की राजनीति भी गर्मा गई है। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर राज्य सरकार को निशाने पर लिया और भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों के मुद्दे पर सवाल उठाए।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

होशियारपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।