Breaking News
Karnal Lakshya murder case: करनाल का लक्ष्य हत्याकांड, CIA-3 ने सातवें आरोपी सुजाल को किया गिरफ्तार, रिमांड पर लेगी पुलिसAI Dating Partners: डेटिंग ऐप्स से तंग आकर अब एआई चैटबॉट्स से इश्क लड़ा रहे लोग, जानिए क्यों बढ़ रहा है यह अजीब ट्रेंडAteli Mandi News: अटेली क्षेत्र से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह यादव के नेतृत्व में दिल्ली रवानाKarnal News: करनाल के निगदू में पुलिस की बड़ी रेड, जनरल स्टोर के पीछे गोदाम से 48 पेटी अवैध पटाखे जब्त, दुकानदार गिरफ्तारNarnaul News: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में जोनल युवा महोत्सव ‘तरंग’ के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 21 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभाKarnal Lakshya murder case: करनाल का लक्ष्य हत्याकांड, CIA-3 ने सातवें आरोपी सुजाल को किया गिरफ्तार, रिमांड पर लेगी पुलिसAI Dating Partners: डेटिंग ऐप्स से तंग आकर अब एआई चैटबॉट्स से इश्क लड़ा रहे लोग, जानिए क्यों बढ़ रहा है यह अजीब ट्रेंडAteli Mandi News: अटेली क्षेत्र से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक अध्यक्ष सुमेर सिंह यादव के नेतृत्व में दिल्ली रवानाKarnal News: करनाल के निगदू में पुलिस की बड़ी रेड, जनरल स्टोर के पीछे गोदाम से 48 पेटी अवैध पटाखे जब्त, दुकानदार गिरफ्तारNarnaul News: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में जोनल युवा महोत्सव ‘तरंग’ के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 21 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Hoshiarpur News: युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Hoshiarpur News: युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

होशियारपुर न्यूज़

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Hoshiarpur News: पंजाब के होशियारपुर जिले में सहजीवन में (लिव इन रिलेशन) में रहने को लेकर परेशान किये जाने की वजह से एक युवक के आत्महत्या करने के मामले में उसे आत्महत्या के लिये उकसाने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पेशे से चालक 24 वर्षीय लखवीर दसुआ के भट्टी दा पिंड गांव की एक महिला के साथ पिछले चार-पांच महीनों से सहजीवन में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, महिला के रिश्तेदार और एक अन्य व्यक्ति इस रिश्ते के खिलाफ थे और कथित तौर पर लखवीर को परेशान कर रहे थे। उसने बताया कि महिला के रिश्तेदारों की पहचान नंगल बिहाला गांव निवासी बिल्ला और उसके चाचा के तौर पर हुई है।

पुलिस ने बताया कि लखवीर द्वारा 12 जुलाई को जहर खाने से दो-तीन दिन पहले भी महिला के रिश्तेदारों ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की थी। उसने बताया कि युवक द्वारा जहर खाए जाने के बाद उसे शुरू में दसुआ सिविल अस्पताल ले जाया गया। उसने बताया कि युवक को मुकेरियां के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया और जब उसे जालंधर के दूसरे अस्पताल ले जाया जा रहा था, तब उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मौत से पहले लखवीर ने अपने परिवार को बताया था कि आरोपियों द्वारा परेशान किए जाने के कारण उसने जहर खा लिया था। उसके परिवार ने उक्त बयान की वीडियो रिकॉर्डिंग की थी। पुलिस ने बताया कि पीड़ित के भाई की शिकायत पर दसुआ पुलिस थाना में भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

होशियारपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।