Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

HSSC Group-D Recruitment: ग्रुप-डी फॉर्म भरने के लिए बचे हैं सिर्फ 5 दिन, आयोग ने जारी किया जरूरी अलर्ट

HSSC Group-D Recruitment: ग्रुप-डी फॉर्म भरने के लिए बचे हैं सिर्फ 5 दिन, आयोग ने जारी किया जरूरी अलर्ट

HSSC अध्यक्ष हिम्मत सिंह का बड़ा बयान, ग्रुप-डी के 5 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने किया फाइनल सबमिट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

HSSC Group-D Recruitment: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहद जरूरी और समयबद्ध खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप-डी के पदों पर होने वाली कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) भर्ती को लेकर एक बार फिर उम्मीदवारों को सचेत किया है। आयोग ने साफ कर दिया है कि आवेदन प्रक्रिया अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुकी है और अब गिनती के सिर्फ 5 दिन ही बचे हैं।

ऐसे में जो भी पात्र अभ्यर्थी इस भर्ती की रेस में शामिल होना चाहते हैं, वे 3 जुलाई की रात 11 बजकर 59 मिनट से पहले हर हाल में अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

विज्ञापन

साढ़े सात लाख से पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन का ग्राफ

इस बार ग्रुप-डी की भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। आधिकारिक आंकड़ों की बात करें तो रविवार तक ही कुल 7,50,845 अभ्यर्थियों ने नौकरी के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। हालांकि, चौंकाने वाली बात यह है कि रजिस्ट्रेशन कराने वाले सभी युवाओं ने अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं की है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से जमीनी स्थिति साझा की है। चेयरमैन के मुताबिक, साढ़े सात लाख से अधिक पंजीकृत युवाओं में से अब तक केवल 5,22,019 अभ्यर्थियों ने ही अपने फॉर्म को फाइनल सबमिट किया है। यानी एक बड़ा तबका ऐसा है जिसने रजिस्ट्रेशन तो कर लिया, लेकिन फॉर्म को अंतिम रूप नहीं दिया।

आखिरी घंटों की आफत से बचें उम्मीदवार

आयोग ने सख्त लहजे में उम्मीदवारों से अपील की है कि वे आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख या अंतिम घंटों का इंतजार कतई न करें। अक्सर देखा जाता है कि अंतिम समय में एक साथ लाखों युवाओं के पोर्टल पर आने से वेबसाइट का सर्वर धीमा पड़ जाता है या तकनीकी खामियां आ जाती हैं। इस वजह से कई बार योग्य उम्मीदवार भी फीस जमा करने या फाइनल सबमिशन से चूक जाते हैं।

चेयरमैन हिम्मत सिंह ने युवाओं को सलाह दी है कि वे किसी भी तरह के तकनीकी व्यवधान से बचने के लिए समय रहते आज ही अपना फॉर्म चेक करें और उसे फाइनल सबमिट कर उसकी रसीद अपने पास सुरक्षित रख लें।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।