Breaking News
Ambala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986Karnal youth dies Australia: ऑस्ट्रेलिया में करनाल के युवक की दर्दनाक मौत, ह्यूम हाईवे पर ट्रक हादसे में गई 24 साल के तुषार की जानAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986Karnal youth dies Australia: ऑस्ट्रेलिया में करनाल के युवक की दर्दनाक मौत, ह्यूम हाईवे पर ट्रक हादसे में गई 24 साल के तुषार की जान

International Yoga Day Ladwa: लाडवा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम, आईजीएन कॉलेज से लेकर वृद्धाश्रमों तक लोगों ने साधे आसन, देखें तस्वीरें

International Yoga Day Ladwa: लाडवा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम, आईजीएन कॉलेज से लेकर वृद्धाश्रमों तक लोगों ने साधे आसन, देखें तस्वीरें

International Yoga Day Ladwa: लाडवा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम, आईजीएन कॉलेज से लेकर वृद्धाश्रमों तक लोगों ने साधे आसन, देखें तस्वीरें

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
JJagmarg

International Yoga Day Ladwa: लाडवा (कैलाश गोयल) वैश्विक पटल पर भारत की प्राचीन विधा ‘योग’ के बढ़ते कदमों के बीच आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लाडवा उप-मंडल में स्वास्थ्य और अध्यात्म का एक अनूठा संगम देखने को मिला। सुबह की पहली किरण के साथ ही क्या बच्चे, क्या बूढ़े और क्या प्रशासनिक अमला, सभी योग मैट पर नजर आए। आईजीएन कॉलेज में आयोजित मुख्य समारोह का आगाज अंबाला नगर निगम की महापौर अक्षिता सैनी, चेयरपर्सन साक्षी खुराना और चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त ने दीप प्रज्वलित कर किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अक्षिता सैनी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की वह अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया सिर माथे पर ले रही है। उन्होंने एक महत्वपूर्ण घोषणा की सांझा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भावी पीढ़ी को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए योग को स्कूलों के पाठ्यक्रम (सिलेबस) में शामिल करने का दूरगामी फैसला लिया है।

विज्ञापन

“हरियाणा को विकास की ऊंचाइयों के साथ-साथ स्वास्थ्य के इंडेक्स में भी नंबर वन बनाना सरकार का संकल्प है। इसके लिए केवल योग दिवस मनाना काफी नहीं, बल्कि योग प्रोटोकॉल को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना होगा।”

— अक्षिता सैनी, महापौर, नगर निगम अंबाला

सूर्य नमस्कार के सारथियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के दौरान लोटस फिटनेस योग लाडवा के बच्चों ने योग गीतों की मधुर प्रस्तुति से समां बांध दिया, जिसके बाद योग प्रशिक्षकों की देखरेख में उपस्थित जनसमूह ने प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।

इस अवसर पर समाज में स्वास्थ्य के प्रति चेतना जगाने वाली संस्थाओं की पीठ थपथपाई गई। सूर्य नमस्कार अभियान में अनुकरणीय योगदान देने के लिए पतंजलि योग समिति, भारतीय योग संस्थान, जीवन में विश्वास बाल अनाथ आश्रम, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, डीएसबी इंटरनेशनल स्कूल, सुगनी देवी आर्य कन्या विद्यालय सहित शिक्षा और पुलिस विभाग को विशेष प्रशंसा पत्र दिए गए। सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराने वाले योगाचार्य कमल किशोर को भी मंच पर सम्मानित किया गया।

वृद्धाश्रमों में ‘स्वस्थ वृद्धावस्था’ का मंत्र

इस बार योग दिवस की एक बेहद खूबसूरत और संवेदनशील तस्वीर बाबा बंसी वाला वृद्धाश्रम व अन्नक्षेत्र से सामने आई। यहाँ “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” की थीम पर विशेष सत्र का आयोजन किया गया। योगाचार्य कमल किशोर और बालकृष्ण मल्होत्रा ने बुजुर्गों की शारीरिक क्षमताओं को ध्यान में रखते हुए उन्हें बेहद सरल आसन और सूक्ष्म क्रियाएं करवाईं।

प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित रूप से किया गया योग उम्रदराज लोगों के जोड़ों में लचीलापन लाता है, जिससे उनके अचानक गिरने या असंतुलित होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। प्राणायाम के जरिए उनके मानसिक तनाव को दूर करने की भी कोशिश की गई।

पार्कों में उमड़ा जनसैलाब, संस्थाओं ने एकजुट होकर लिया संकल्प

प्रशासनिक आयोजनों से इतर लाडवा की सामाजिक संस्थाओं ने भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। लाला जमना दास अग्रवाल पार्क में श्री अग्रवाल सभा (महिला व युवा विंग), भारत विकास परिषद, रोटरी क्लब और भारतीय योग संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल और भव्य योग शिविर लगाया गया। कार्यक्रम संयोजक अमित कंसल और हिमांशु गोयल की देखरेख में लगभग 225 से अधिक लोगों ने सुबह-सुबह ताड़ासन, त्रिकोणासन, उष्ट्रासन, भुजंगासन और पवनमुक्तासन जैसे कड़े लेकिन असरदार आसनों का अभ्यास किया।

शिविर के अंत में मौजूद सभी नागरिकों ने संकल्प लिया कि वे रोजाना कम से कम 30 मिनट योग को देंगे और अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी इसके फायदों के बारे में जागरूक करेंगे। मंच का कुशल संचालन एआईपीआरओ केदार शर्मा ने किया, जबकि खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (BDO) विनोद सांगवान ने उपस्थित सभी अतिथियों और गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारी, मंडल अध्यक्ष और सैकड़ों की संख्या में युवा उपस्थित रहे।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।