Breaking News
Neeraj Yadav Update: पैरा एथलीट नीरज यादव की संदिग्‍ध मौत, महिला मित्र के खुलासे और डोपिंग बैन के तनाव पर टिकी पुलिस की नजरTraditional chutney recipe: सिलबट्टे पर बनी इस चटपटी चटनी का स्वाद है लाजवाब, जानें इसे बनाने का सबसे आसान तरीकाRohtak News: रोहतक में यूरिया खाद का बड़ा फर्जीवाड़ा, किसान को दिया 1 कट्टा, ऑनलाइन पोर्टल पर चढ़ाए 49 कट्टेजालंधर में खड़े ट्रक से टकराया मजदूरों से भरा ऑटो: ऑटो के उड़े परखच्चे उड़े, 2 की मौत; 9 गंभीर घायलपंजाब चुनाव के लिए AAP की तैयारी तेज, केजरीवाल-भगवंत मान की बैठक में उम्मीदवारों पर चर्चाNeeraj Yadav Update: पैरा एथलीट नीरज यादव की संदिग्‍ध मौत, महिला मित्र के खुलासे और डोपिंग बैन के तनाव पर टिकी पुलिस की नजरTraditional chutney recipe: सिलबट्टे पर बनी इस चटपटी चटनी का स्वाद है लाजवाब, जानें इसे बनाने का सबसे आसान तरीकाRohtak News: रोहतक में यूरिया खाद का बड़ा फर्जीवाड़ा, किसान को दिया 1 कट्टा, ऑनलाइन पोर्टल पर चढ़ाए 49 कट्टेजालंधर में खड़े ट्रक से टकराया मजदूरों से भरा ऑटो: ऑटो के उड़े परखच्चे उड़े, 2 की मौत; 9 गंभीर घायलपंजाब चुनाव के लिए AAP की तैयारी तेज, केजरीवाल-भगवंत मान की बैठक में उम्मीदवारों पर चर्चा

Pre Wedding Shoot Viral: समंदर किनारे प्री-वेडिंग शूट बना जानलेवा,  गुब्बारों के साथ हवा में उड़ गई दुल्हन, देखें वायरल वीडियो

Pre Wedding Shoot Viral: समंदर किनारे प्री-वेडिंग शूट बना जानलेवा,  गुब्बारों के साथ हवा में उड़ गई दुल्हन, देखें वायरल वीडियो

समंदर किनारे प्री-वेडिंग शूट बना जानलेवा,  गुब्बारों के साथ हवा में उड़ गई दुल्हन, देखें वायरल वीडियो

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Pre Wedding Shoot Viral: शादी के लम्हों को हमेशा के लिए यादगार बनाने के लिए लोग इन दिनों क्या कुछ नहीं करते। कोई पहाड़ों की वादियों में पहुंच जाता है तो कोई समंदर किनारे ड्रोन और महंगे कैमरों के साथ प्री-वेडिंग शूट करवाता है। लेकिन तुर्की के इस्तांबुल से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं।

फोटोशूट के दौरान थोड़ी सी लापरवाही या कुदरत के एक छोटे से खेल ने कैसे एक दुल्हन की जान पर बन आई, इसका खौफनाक नजारा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

यह पूरी घटना तुर्की के खूबसूरत इस्तांबुल शहर में बास्फोरस (Bosphorus) तट के एक बीच की है। (Istanbul pre wedding shoot accident) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, दुल्हन शादी के जोड़े में पूरी तरह सज-धजकर अपना प्री-वेडिंग शूट करवा रही थी।

कैमरे के सामने पोज देने के लिए उसने अपने हाथों में ढेरों बड़े-बड़े और रंग-बिरंगे हीलियम वाले गुब्बारे थाम रखे थे। माहौल बेहद खुशनुमा था, फोटोग्राफर अपनी धुन में तस्वीरें ले रहा था और दूल्हा-दुल्हन इस खास पल का लुत्फ उठा रहे थे। लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही पलों में यह हंसी-खुशी चीख-पुकार में बदल जाएगी।

हवा के एक झोंके ने जमीन से उठाया

जैसे ही फोटोशूट चल रहा था, अचानक समंदर की तरफ से हवा का एक तेज झोंका आया। गुब्बारों का साइज काफी बड़ा होने की वजह से उन्होंने हवा में एक तरह के पैराशूट या लिफ्ट की तरह काम करना शुरू कर दिया। (Bosphorus beach viral video) हवा का दबाव इतना जबरदस्त था कि दुल्हन के पैर अचानक जमीन से उठ गए और वह गुब्बारों के सहारे हवा में लटकती हुई आगे बढ़ने लगी। वहां मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला कि एक सेकंड के भीतर यह सब कैसे हो गया।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुल्हन हवा में झूल रही है और आसपास खड़े लोग दहशत में आ गए। तट पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंज उठी। (Turkey wedding shoot incident) गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद एक शख्स ने अपनी सूझबूझ और फुर्ती दिखाते हुए दौड़ लगाई और तुरंत दुल्हन का हाथ कसकर पकड़ लिया। अगर वह शख्स थोड़ी सी भी देर कर देता, तो गुब्बारे दुल्हन को और ऊंचाई पर ले जाते और हादसा बेहद भयानक हो सकता था।

बीच में रोकना पड़ा फोटोशूट, सोशल मीडिया पर चर्चा

इस खतरनाक ड्रामे के बाद आनन-फानन में फोटोशूट को बीच में ही रोकना पड़ा। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में दुल्हन को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन यह वाकया सभी के लिए एक बड़ा सबक जरूर बन गया है। (helium balloons bride fly away) सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह फैल चुका है और इंटरनेट की पब्लिक इस पर जमकर कमेंट कर रही है। कई यूजर्स ने लिखा है कि शौक और स्टाइल अपनी जगह हैं, लेकिन रोमांच के चक्कर में अपनी सुरक्षा से समझौता करना भारी पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें–Lamayuru Moonland Ladakh: बिना अंतरिक्ष गए देखें चांद का नजारा! लद्दाख के लामायुरू मूनलैंड की खूबसूरत दास्तान

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।