Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Jalandhar Gangster Encounter: वरदान अस्पताल फायरिंग केस में पुलिस को बड़ी कार्रवाई, जोध सिंह उर्फ जोधा मुठभेड़ में गिरफ्तार

Jalandhar Gangster Encounter: वरदान अस्पताल फायरिंग केस में पुलिस को बड़ी कार्रवाई, जोध सिंह उर्फ जोधा मुठभेड़ में गिरफ्तार

जोध सिंह उर्फ जोधा मुठभेड़ में गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Jalandhar Gangster Encounter: जालंधर पुलिस ने शहर के चर्चित वरदान अस्पताल फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बंबीहा गैंग से जुड़े शूटर जोध सिंह उर्फ जोधा को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी गैंगस्टर लक्की पटियाल के लिए काम करता था और जालंधर के अलावा मोहाली और मोगा पुलिस को भी उसकी तलाश थी। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी से पंजाब में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क और विदेश से संचालित हो रहे अपराधों की जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने मनी ट्रेल और गैंग से जुड़े कुछ नाम भी बताए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

नाकाबंदी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग
जालंधर के पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की विशेष सूचना मिली थी। इसके बाद सीआईए स्टाफ ने इलाके में नाकाबंदी की। जब पुलिस टीम ने बाइक सवार आरोपी को रुकने का इशारा किया तो वह तेजी से भागने लगा। कुछ दूरी पर उसकी बाइक फिसल गई। पुलिस के मुताबिक इसके बाद आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद उसे तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन

वरदान अस्पताल फायरिंग में सीसीटीवी से हुई पहचान
पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बताया कि करीब दो से तीन महीने पहले जालंधर के वरदान अस्पताल के बाहर हुई फायरिंग में भी इसी आरोपी की भूमिका सामने आई थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की गई थी। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के समय आरोपी के पास से जो हेलमेट और हथियार बरामद हुआ, वही सामान अस्पताल फायरिंग के दौरान भी इस्तेमाल किया गया था। सीसीटीवी फुटेज और बरामद सामान के आधार पर उसकी पहचान की पुष्टि हुई है।

मोहाली और मोगा पुलिस को भी थी तलाश
पुलिस के अनुसार जोध सिंह उर्फ जोधा केवल जालंधर ही नहीं बल्कि मोहाली और मोगा में दर्ज मामलों में भी वांटेड था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसने पंजाब के अन्य जिलों में भी कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर लक्की पटियाल के निर्देश पर काम करता था। इलाज के बाद उससे विस्तृत पूछताछ की जाएगी ताकि उसके अन्य साथियों और नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा सके।

विदेश से संचालित हो रहा था गैंग नेटवर्क
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को मनी ट्रेल से जुड़े कुछ अहम इनपुट दिए हैं। पुलिस कमिश्नर के मुताबिक आरोपी ने बताया कि वारदात के पीछे कनाडा में बैठा एक व्यक्ति भी शामिल है, जिसका वरदान अस्पताल के साथ किसी प्रकार का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि उक्त व्यक्ति का अस्पताल से क्या संबंध है और फायरिंग की साजिश कैसे तैयार की गई। साथ ही आर्थिक लेनदेन और पैसे किसके माध्यम से पहुंचाए गए, इसकी भी जांच की जा रही है।

फिरौती कॉल और गैंग नेटवर्क की जांच जारी
जालंधर पुलिस के अनुसार वरदान अस्पताल को पहले फिरौती के लिए लाखों रुपये की कॉल भी आई थी। अब यह जांच की जा रही है कि आरोपी को इस वारदात के लिए कितनी रकम दी जानी थी और पूरा नेटवर्क किस तरह काम कर रहा था। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कहा कि जोध सिंह उर्फ जोधा एक संगठित आपराधिक गिरोह का सक्रिय सदस्य रहा है। उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके अन्य साथियों और विदेश में बैठे गैंग संचालकों तक पहुंचने के लिए जांच को आगे बढ़ा रही है।

यह भी पढ़ें; जालंधर कैंट में फायरिंग के आरोपी का एनकाउंटर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जालंधर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।