Breaking News
Karnal Crime: करनाल में बैंक से लौट रहे युवक से 58 हजार की छिनैती, CIA-1 ने दो नकाबपोश बदमाशों को दबोचाबनासकांठा में किसानों के बीच पहुंचे PM मोदी; सभा में कुर्सियों की जगह चारपाइयां, बोले- गिनीज बुक में दर्ज हो सकता था रिकॉर्डCompany Gifts Lamborghini Employee: बॉस हो तो ऐसा! दुबई की कंपनी ने बेस्ट एम्प्लॉयी को गिफ्ट की 4 करोड़ की लैम्बोर्गिनी, वीडियो वायरलFestive Season Shopping Tips: त्योहारों पर भारी छूट का विज्ञापन देख रहे हैं? कहीं आप भी तो नहीं फंस रहे इस जाल मेंRewari News: एनएच-48 पर बड़ा हादसा, बारिश के दौरान डंपर से टकराई राजस्थान रोडवेज की बस, 27 यात्री थे सवार, कई घायलKarnal Crime: करनाल में बैंक से लौट रहे युवक से 58 हजार की छिनैती, CIA-1 ने दो नकाबपोश बदमाशों को दबोचाबनासकांठा में किसानों के बीच पहुंचे PM मोदी; सभा में कुर्सियों की जगह चारपाइयां, बोले- गिनीज बुक में दर्ज हो सकता था रिकॉर्डCompany Gifts Lamborghini Employee: बॉस हो तो ऐसा! दुबई की कंपनी ने बेस्ट एम्प्लॉयी को गिफ्ट की 4 करोड़ की लैम्बोर्गिनी, वीडियो वायरलFestive Season Shopping Tips: त्योहारों पर भारी छूट का विज्ञापन देख रहे हैं? कहीं आप भी तो नहीं फंस रहे इस जाल मेंRewari News: एनएच-48 पर बड़ा हादसा, बारिश के दौरान डंपर से टकराई राजस्थान रोडवेज की बस, 27 यात्री थे सवार, कई घायल

लुधियाना में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर फिर विवाद, चार महीने बाद दोबारा तोड़ा गया शीशा; आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

Ludhiana News लुधियाना में अंबेडकर प्रतिमा को लेकर फिर विवाद, चार महीने बाद दोबारा तोड़ा गया शीशा; आरोपी महिला पुलिस हिरासत में

लुधियाना में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का शीशा फिर तोड़ा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Ludhiana News: पंजाब के लुधियाना में जालंधर बाईपास चौक पर डॉ. बीआर अंबेडकर की प्रतिमा को एक बार फिर नुकसान पहुंचाया गया है। शुक्रवार सुबह प्रतिमा के चारों ओर लगे शीशे के टूटे होने की सूचना मिलने पर सलेम टाबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली। फुटेज में एक महिला प्रतिमा के शीशे पर पत्थर मारती दिखाई दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उससे यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने शीशा क्यों तोड़ा और क्या इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था। घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोग चौक पर जुटने लगे। लोगों ने प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने पर नाराजगी जताई और मामले में कार्रवाई की मांग की।

CCTV फुटेज में पत्थर मारती दिखी महिला

घटना सलेम टाबरी थाना क्षेत्र के जालंधर बाईपास के मुख्य चौक की है। शुक्रवार सुबह लोगों ने प्रतिमा के शीशे को टूटा हुआ देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। चौक पर पहले से CCTV कैमरे लगे हुए थे। पुलिस ने उनकी फुटेज देखी तो एक महिला पत्थर से शीशा तोड़ती नजर आई। इसके आधार पर पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया। फिलहाल पूछताछ के जरिए घटना के पीछे की वजह और किसी अन्य व्यक्ति की संभावित भूमिका का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर वालमीकि समाज के प्रधान चौधरी यशपाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रतिमा के शीशे को तोड़े जाने की निंदा की और प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। चौधरी यशपाल ने कहा कि यह बेहद निंदनीय घटना है। यदि किसी शरारती तत्व ने माहौल बिगाड़ने के इरादे से ऐसा किया है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से घटना की गंभीरता से जांच करने की अपील की।

चार महीने पहले भी प्रतिमा को लेकर हुआ था विवाद

जालंधर बाईपास चौक पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर करीब चार महीने पहले भी विवाद हुआ था। उस समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने प्रतिमा पर हार डाल दिया था। इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर विरोध हुआ और कई शहरों में लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किए थे। उस विवाद के बाद प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं पर नजर रखने के लिए चौक पर CCTV कैमरे लगवाए थे। अब उन्हीं कैमरों की फुटेज से शीशा तोड़ने वाली महिला की पहचान करने में पुलिस को मदद मिली है। कैमरे लगाए जाने के बावजूद दोबारा ऐसी घटना सामने आने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

ADCP-1 समीर वर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस को प्रतिमा का शीशा तोड़े जाने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर CCTV फुटेज चेक की गई तो उसमें एक महिला पत्थर मारती दिखाई दी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि महिला ने ऐसा क्यों किया और क्या उसके साथ इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Click Here👉 पंजाब से जुड़ी खबरें पढें

Click Here👉पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जालंधर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।