Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Football Team Kaithal: जिला चैंपियन बनी जड़ौला स्कूल की फुटबॉल टीम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएगी अपना दमखम

Football Team Kaithal: जिला चैंपियन बनी जड़ौला स्कूल की फुटबॉल टीम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएगी अपना दमखम

जिला चैंपियन बनी जड़ौला स्कूल की फुटबॉल टीम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएगी अपना दमखम

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Football Team Kaithal: कैथल के ढांड क्षेत्र स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जड़ौला की फुटबॉल टीम ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया है। एक के बाद एक कड़े मुकाबलों में विरोधी टीमों को पछाड़ते हुए जड़ौला के खिलाड़ियों ने न केवल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, बल्कि राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए भी अपनी जगह पक्की कर ली। इस शानदार उपलब्धि के बाद जैसे ही खिलाड़ी विद्यालय पहुंचे, पूरा परिसर ढोल-नगाड़ों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

फूल-मालाओं से स्वागत, खिलाड़ियों और कोच की मेहनत को ग्रामीणों ने सराहा

विज्ञापन

विद्यालय प्रांगण में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान गांव के मौजिज लोगों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने विजेता खिलाड़ियों और उनके कोच पीटीआई कर्म सिंह बोदला का फूल-मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस मौके पर प्राचार्य देवराज ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि यह जीत केवल एक ट्रॉफी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बच्चों की दिन-रात की कड़ी मेहनत, अनुशासन और टीम भावना की जीत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण आंचल के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन की दरकार होती है।

“राज्य स्तर पर भी लहराएंगे परचम” – प्राचार्य ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

प्राचार्य देवराज ने भरोसा जताया कि पीटीआई कर्म सिंह बोदला की देखरेख में खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देंगे और जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि खिलाड़ियों को खेल सामग्री, स्पेशल ट्रेनिंग या अन्य किसी भी प्रकार की सुविधा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। प्राचार्य ने अन्य विद्यार्थियों से भी अपील की कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लें, क्योंकि खेल से व्यक्तित्व निर्माण और अनुशासन का विकास होता है।

पूरे गांव में जश्न का माहौल, ग्रामीणों ने जताई स्वर्णिम प्रदर्शन की उम्मीद

खिलाड़ियों की इस स्वर्णिम सफलता से पूरे जड़ौला गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि उनके गांव के बच्चों ने पूरे जिले में उनका सिर ऊंचा कर दिया है। स्वागत समारोह में देवेंद्र सिंह ढिल्लों, प्रवीन कुमार, राजेंद्र मैहला, मुनीष मैहला, रामनिवास, राजेश कुमार, राजेंद्र कुमार समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– Jasmin Lamboria Boxing: जैस्मिन लंबोरिया ने जीता गोल्ड मेडल, एक ही दिन में भारत की झोली में गिरे 2 गोल्ड

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।