September 22, 2026

Jhajjar News: झज्जर सीआईए की बड़ी कार्रवाई- 4 किलो गांजे के साथ दिल्ली का तस्कर गिरफ्तार

0
Jhajjar News: झज्जर सीआईए की बड़ी कार्रवाई- 4 किलो गांजे के साथ दिल्ली का तस्कर गिरफ्तार

झज्जर सीआईए की बड़ी कार्रवाई- 4 किलो गांजे के साथ दिल्ली का तस्कर गिरफ्तार

Jhajjar News: हरियाणा के झज्जर जिले में नशीले पदार्थों की अवैध सप्लाई और तस्करी पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए (Jhajjar CIA Police) टीम को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सदर झज्जर इलाके से गश्त के दौरान पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले एक शातिर तस्कर को (Drug Smuggler Arrested Jhajjar) गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4 किलो 40 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।

रासलवाला चौक के पास घेराबंदी कर पुलिस ने दबोचा

मामले की जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि मदनपुर डबास (दिल्ली) का रहने वाला रवि बड़े पैमाने पर गांजा (Ganja Seized Jhajjar) बेचने का काम करता है। सूचना थी कि वह रासलवाला चौक से थोड़ा आगे बहादुरगढ़ रोड पर नशीले पदार्थ की डिलीवरी देने के लिए खड़ा है।

प्लास्टिक के कट्टे में छिपा रखा था नशा, राजपत्रित अधिकारी के सामने हुई तलाशी

सूचना मिलते ही सीआईए की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर एक संदिग्ध युवक हाथ में प्लास्टिक का कट्टा लिए खड़ा नजर आया। (Sadar Thana Jhajjar) पुलिस टीम को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को मौके पर बुलाकर उनकी मौजूदगी में जब कट्टे की तलाशी ली गई, तो उसमें से 4 किलो 40 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

एक दिन के रिमांड पर पुलिस ने उगलाए राज

पुलिस ने आरोपी रवि के खिलाफ एनडीपीएस (Anil Kumar CIA Jhajjar) एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत थाना सदर झज्जर में मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया था। अदालत ने आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा था। रिमांड के दौरान पुलिस ने तस्करी के इस नेटवर्क और मुख्य सप्लायर के बारे में अहम जानकारियां जुटाईं। मंगलवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें– Bhiwani News: भिवानी के बहल में नाले में भड़की भीषण आग, आसमान में छाया काला धुआं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed