Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Jhajjar News: झज्जर में सिलेंडर माफिया पर बड़ा एक्शन, सिलानी और शहर में छापेमारी, 27 गैस सिलेंडर जब्त

Jhajjar News: झज्जर में सिलेंडर माफिया पर बड़ा एक्शन, सिलानी और शहर में छापेमारी, 27 गैस सिलेंडर जब्त

ढाबों और दुकानों पर घरेलू सिलेंडर का अवैध खेल, झज्जर पुलिस और विभाग की टीम ने मारी रेड

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Jhajjar News: झज्जर जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और व्यावसायिक ठिकानों पर उनके अवैध इस्तेमाल को लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है।

विभाग की एक विशेष टीम ने झज्जर शहर और पास के सिलानी गांव में एक साथ कई दुकानों पर छापेमारी की। अचानक हुई इस कार्रवाई से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और कई दुकानदार अपनी दुकानें छोड़कर खिसकते नजर आए।

विज्ञापन

मौके से 20 घरेलू और 7 कमर्शियल सिलेंडर जब्त

खाद्य आपूर्ति विभाग को पिछले काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ व्यापारी और ढाबा संचालक घरेलू सिलेंडरों की अवैध खरीद-फरोख्त कर उनका कमर्शियल इस्तेमाल कर रहे हैं।

इन शिकायतों की पुष्टि के बाद इंस्पेक्टर अजय राठी, रंजन यादव, अजय और उप-निरीक्षक रितु कुमारी की संयुक्त टीम ने रणनीतिक तरीके से दबिश दी। कार्रवाई के दौरान दुकानों से 20 घरेलू और 7 कमर्शियल गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिन्हें तुरंत प्रभाव से जब्त कर लिया गया।

नियम तोड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कानूनी कार्रवाई

मामले की जानकारी देते हुए खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर रंजन यादव ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का रिफिलिंग या व्यावसायिक काम में उपयोग पूरी तरह से गैर-कानूनी है।

उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति या दुकानदार सिलेंडरों की कालाबाजारी में संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे ताकि घरेलू उपभोक्ताओं के हक पर डाका न डाला जा सके।

जनता से सहयोग की अपील, गुप्त रखी जाएगी पहचान

कार्रवाई के साथ-साथ विभाग ने आम नागरिकों और उपभोक्ताओं से भी इस अवैध धंधे पर लगाम कसने में सहयोग मांगा है। अधिकारियों ने अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं भी घरेलू सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग, ऊंचे दामों पर बिक्री या व्यावसायिक उपयोग होता दिखे, तो इसकी जानकारी तुरंत विभाग को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी ताकि दोषियों के खिलाफ समय रहते सख्त कदम उठाया जा सके।

यह भी पढ़ें– Narnaul News: महेंद्रगढ़ के नारनौल में दर्दनाक रेल हादसा, तड़के मालगाड़ी की चपेट में आया 30 वर्षीय युवक

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

झज्जर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।