Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Jhajjar News: झज्जर में खौफनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एयरफोर्स में सिलेक्ट हुआ तीसरा साथी अस्पताल में भर्ती

Jhajjar News: झज्जर में खौफनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एयरफोर्स में सिलेक्ट हुआ तीसरा साथी अस्पताल में भर्ती

झज्जर पुलिस लाइन के पास कार के उड़े परखच्चे, खिड़कियां काटकर निकाले गए दो दोस्तों के शव

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Jhajjar News: झज्जर जिले में शनिवार दोपहर एक ऐसा सड़क हादसा हुआ, जिसने दो परिवारों की खुशियां पल भर में मातम में बदल दीं। झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर स्थित पुलिस लाइन के समीप एक आई-10 कार को पहले पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मारी और फिर सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उसे सीधे उड़ा दिया। यह दोहरी भिड़ंत इतनी भयावह थी कि कार का बोनट टूटकर दूर झाड़ियों में जा गिरा और स्टेयरिंग चला रहे युवक के सीने में जा घुसा।

तीसरे दोस्त का एयरफोर्स फॉर्म भरवाने जा रहे थे झज्जर

विज्ञापन

हादसे का शिकार हुए तीनों युवक झज्जर के भदानी गांव के रहने वाले थे। मिली जानकारी के मुताबिक, मुकुल, निशांत और दीपक अपनी कार में सवार होकर निशांत का एयरफोर्स का फॉर्म भरवाने के लिए झज्जर शहर जा रहे थे। गांव से निकलते ही कुछ ही दूरी पर मौत उनका इंतजार कर रही थी।

टक्कर के बाद कार बुरी तरह पिचक गई, जिसे देखकर राहगीरों के रोंगटे खड़े हो गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह लोहे की खिड़कियों को काटकर तीनों को बाहर निकाला और तुरंत एम्बुलेंस से नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

सपनों की उड़ान से पहले ही बुझ गए चिराग

अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने निशांत को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल मुकुल को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। तीसरे साथी दीपक को झज्जर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इस हादसे ने पूरे गांव को इसलिए भी झकझोर कर रख दिया है क्योंकि तीनों ही युवक होनहार थे और देश सेवा का सपना देख रहे थे। परिजनों ने बिलखते हुए बताया कि घायल दीपक का हाल ही में भारतीय वायुसेना (Air Force) में क्लर्क के पद पर चयन हुआ था और कुछ ही दिनों में उसकी जॉइनिंग होने वाली थी। वहीं, मृतक मुकुल भी एयरफोर्स की परीक्षा पास कर चुका था और केवल फाइनल मेरिट सूची का इंतजार कर रहा था।

पुलिस ने पिकअप चालक पर दर्ज किया केस, जांच शुरू

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। फिलहाल दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें– Narnaul News: महेंद्रगढ़ के नारनौल में दर्दनाक रेल हादसा, तड़के मालगाड़ी की चपेट में आया 30 वर्षीय युवक

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

झज्जर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।