Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Jind PM Modi Rally: बिना पेट्रोल-डीजल के होगी पीएम मोदी की रैली, सीएम नायब सैनी का जींद में बड़ा और अनोखा प्रयोग

Jind PM Modi Rally: बिना पेट्रोल-डीजल के होगी पीएम मोदी की रैली, सीएम नायब सैनी का जींद में बड़ा और अनोखा प्रयोग

जींद-सोनीपत रूट पर दौड़ेगी देश की पहली ग्रीन ट्रेन, पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Jind PM Modi Rally : हरियाणा की सियासत और विकास के नक्शे पर 17 जुलाई का दिन एक नया इतिहास दर्ज करने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन जींद की धरती से देश की पहली ‘हाइड्रोजन ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इस बड़े और महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के साथ ही हरियाणा को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात भी मिलने वाली है। प्रधानमंत्री के इस हाई-प्रोफाइल दौरे को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खुद कमान संभाल ली है। बुधवार को जींद पहुंचे मुख्यमंत्री ने रैली स्थल की तैयारियों का जायजा लिया और प्रशासनिक अधिकारियों को कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

जींद से सोनीपत के बीच दौड़ेगी देश की पहली ग्रीन ट्रेन

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा से विशेष लगाव रहा है। वे जब भी यहां आते हैं, प्रदेश की झोली में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाएं डाल कर जाते हैं। इस बार जींद को देश के पहले हाइड्रोजन ट्रेन प्रोजेक्ट का केंद्र बनने का गौरव हासिल हो रहा है।

” शुरुआती चरण में यह आधुनिक और प्रदूषण मुक्त हाइड्रोजन ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चलाई जाएगी, जो भारतीय रेलवे के इतिहास में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए जींद में बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

प्रदूषण से तौबा: रैली में नहीं सुनाई देगी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों की आवाज

इस बार की प्रधानमंत्री की रैली राजनीति के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी एक बड़ा संदेश देने वाली है। मुख्यमंत्री ने एक बेहद चौंकाने वाला और सराहनीय फैसला साझा करते हुए बताया कि जींद में होने वाली यह जनसभा पूरी तरह से ‘इको-फ्रेंडली’ (पर्यावरण अनुकूल) होगी।

इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत यह रहेगी कि पूरे रैली परिसर और उसके आसपास पेट्रोल या डीजल से चलने वाले वाहनों के इस्तेमाल पर पूरी तरह पाबंदी होगी। वीआईपी से लेकर आम जनता के आवागमन के लिए केवल इलेक्ट्रिक वाहनों (EV), सीएनजी (CNG) गाड़ियों, ई-रिक्शा और साइकिलों का ही उपयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आम जनता और कार्यकर्ताओं से भी अपील की है कि वे इस अनूठी और हरित पहल को कामयाब बनाने में सरकार का सहयोग करें।

‘चैनत गांव की प्यास बुझाना हमारी जिम्मेदारी’— जल संकट पर बोले सीएम

रैली की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री ने हिसार के चैनत गांव में चल रहे पेयजल संकट के सवाल पर भी सरकार का रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि हर घर तक साफ पानी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस मसले को लेकर हाल ही में कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा, रणबीर गंगवा और स्थानीय विधायक विनोद भ्याना ने ग्रामीणों के साथ बैठक की थी।

सीएम ने बताया, “इलाके में करीब 450 पानी की डिग्गियां ऐसी हैं, जिनमें सेम (जलभराव) का खारा पानी आ गया है। हमने इन सभी डिग्गियों को वाटर-प्रूफ करवाकर उनकी मरम्मत करने के आदेश दिए हैं।” उन्होंने आगे भरोसा दिलाया कि चैनत गांव के लिए सीधी पाइपलाइन बिछाने का टेंडर जारी हो चुका है और सरकार गांव में पीने के पानी की रत्ती भर भी कमी नहीं रहने देगी।

यह भी पढ़ें– Mahendragarh News: नारनौल में नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म, पड़ोस के राहुल पर पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जींद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।