Breaking News
Karnal News: करनाल नगर निगम में बवाल, पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, 500-500 के नकली नोट उड़ाकर किया जोरदार प्रदर्शनHaryana Minimum Wages Rules: अब दुकानदारों को कर्मचारियों को देना होगा तय वेतन, श्रम विभाग ने जारी किए निर्देशBigg Boss 20 Scout OP Kashvi: लव गिल संग स्काउट ओपी की नजदीकी देख टूटीं गर्लफ्रेंड काशवी, भावुक वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर मची सनसनीSangrur DC Office Protest : संगरूर में डीसी कार्यालय के तीनों गेटों पर किसानों का घेरावKids Screen Time Junk Food Health Risks: मोबाइल स्क्रीन और हाथ में चिप्स का पैकेट, बच्चों के स्वास्थ्य के लिए धीमा जहर बनता यह खतरनाक कॉम्बिनेशनKarnal News: करनाल नगर निगम में बवाल, पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, 500-500 के नकली नोट उड़ाकर किया जोरदार प्रदर्शनHaryana Minimum Wages Rules: अब दुकानदारों को कर्मचारियों को देना होगा तय वेतन, श्रम विभाग ने जारी किए निर्देशBigg Boss 20 Scout OP Kashvi: लव गिल संग स्काउट ओपी की नजदीकी देख टूटीं गर्लफ्रेंड काशवी, भावुक वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर मची सनसनीSangrur DC Office Protest : संगरूर में डीसी कार्यालय के तीनों गेटों पर किसानों का घेरावKids Screen Time Junk Food Health Risks: मोबाइल स्क्रीन और हाथ में चिप्स का पैकेट, बच्चों के स्वास्थ्य के लिए धीमा जहर बनता यह खतरनाक कॉम्बिनेशन

Kaithal Illegal Firecracker Factory Raid: कैथल में अवैध पटाखा फैक्ट्री का पर्दाफाश, 134 पेटी बारूद के साथ 2 गिरफ्तार

GGaganpreet Kaur
Kaithal Illegal Firecracker Factory Raid: कैथल में अवैध पटाखा फैक्ट्री का पर्दाफाश, 134 पेटी बारूद के साथ 2 गिरफ्तार

कैथल में अवैध पटाखा फैक्ट्री का पर्दाफाश, 134 पेटी बारूद के साथ 2 गिरफ्तार

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Kaithal Illegal Firecracker Factory Raid: हरियाणा के कैथल जिले में एक बड़े हादसे की आशंका को टालते हुए सीआईए कलायत पुलिस ने अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने बाता गांव में छापेमारी कर मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो बिना किसी लाइसेंस या सरकारी परमिट के रिहायशी इलाके के पास खतरनाक विस्फोटक सामग्री से पटाखे तैयार कर रहे थे। पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान दो वाहनों से कुल 134 पेटी अवैध पटाखे, बारूद और पैकिंग का भारी सामान जब्त किया है।

सीआईए कलायत के प्रभारी एएसआई मनीष कुमार ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि बाता गांव निवासी अंकित और सोमपाल एक छोटे वाणिज्यिक वाहन (छोटा हाथी) में अवैध पटाखों की खेप लोड करके बाहर सप्लाई करने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत रणनीति बनाई और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाता के सामने तितरम रोड की ओर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर नाकेबंदी कर दी।

विज्ञापन

पिकअप गाड़ी रुकवाते ही हुआ खुलासा, फिर फैक्ट्री पर पड़ा छापा

नाकाबंदी के दौरान बाता गांव की ओर से आ रही संदिग्ध पिकअप गाड़ी को जब पुलिस ने रुकवाया, तो चालक सीट पर बैठा अंकित और उसका साथी सोमपाल घबरा गए। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें से बिना किसी कागजात के रखी 84 पेटी पटाखे बरामद हुए। मौके पर जब दोनों से पटाखों के भंडारण या परिवहन से संबंधित लाइसेंस मांगा गया, तो वे कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया, जिन्होंने जांच के बाद पेटियों में उच्च तीव्रता वाले विस्फोटक पदार्थ होने की पुष्टि की।

हिरासत में लेकर की गई कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि उन्होंने बाता गांव में ही एक ठिकाने पर अवैध पटाखा फैक्ट्री लगा रखी है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने संबंधित जगह पर फौरन दबिश दी। वहां खड़ी एक अन्य गाड़ी से 50 और पेटियां बरामद हुईं। इसके अलावा परिसर से पटाखे बनाने के लिए रखा भारी मात्रा में कच्चा रसायन, बारूद और रैपिंग सामग्री बरामद की गई।

दीपावली से पहले बड़े पैमाने पर आपूर्ति की थी तैयारी

शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए बड़े पैमाने पर अवैध पटाखों का निर्माण कर बाजार में खपाने की योजना बना रहे थे। सुरक्षा मानकों और अग्निशमन नियमों को ताक पर रखकर चलाई जा रही इस फैक्ट्री से आसपास के ग्रामीणों की जान को भी भारी खतरा बना हुआ था।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम (Explosives Act) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पटाखों के निर्माण के लिए बारूद और कच्चा माल कहां से लाया जा रहा था और इसकी सप्लाई किन-किन व्यापारियों को की जानी थी।

यह भी पढ़ें– गुहला में पुलिस और बदमाश के बीच एनकाउंटर, ASI की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी गोली

विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।