Breaking News
Haryana Power Strike: हरियाणा में निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार ने रद्द की अफसरों की छुट्टियांAstrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ताHaryana Power Strike: हरियाणा में निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, सरकार ने रद्द की अफसरों की छुट्टियांAstrological Alert: इन राशियों के लिए आसान नहीं होगा अगला डेढ़ हफ्ता, रखें खास सावधानीHaryana-UP Expressway: 4800 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा नया हाईवे, हरियाणा  के इन जिलों की चमकेगी किस्मतBhiwani Accident: हांसी-भिवानी रोड परखड़े कैंटर से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, कई सवारियां घायलKaithal News: कैथल में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार रुपये रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर रंगे हाथों गिरफ्ता

Kaithal News: कैथल में मां के अवैध संबंधों से तंग आकर 13 साल की मासूम ने दी जान, सुसाइड नोट में खोला दर्दनाक राज

Kaithal News: कैथल में मां के अवैध संबंधों से तंग आकर 13 साल की मासूम ने दी जान, सुसाइड नोट में खोला दर्दनाक राज

कैथल में मां के अवैध संबंधों से तंग आकर 13 साल की मासूम ने दी जान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal News: हरियाणा के कैथल शहर से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली और कलेजा कांपने वाली खबर सामने आई है। शहर के हनुमान वाटिका पार्क में 22 अगस्त को जहरीला पदार्थ खाने वाली 13 वर्षीय छठी कक्षा की छात्रा ने करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, जहर निगलने वाली उसकी दादी की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और कैथल के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

मासूम छात्रा की मौत से पहले लिखे गए एक सुसाइड नोट ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया है। अपने पिता के नाम छोड़े इस भावुक खत में बच्ची ने अपनी ही मां के अवैध संबंधों और पड़ोस के युवक द्वारा दी जा रही प्रताड़ना का ऐसा सच बयां किया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन

12 अगस्त को हुआ था घर में विवाद, फिर शुरू हुआ धमकियों का दौर

मृतक छात्रा के पिता ने पुलिस को दिए बयानों में पूरी आपबीती बताई है। उन्होंने बताया कि उनकी ही कॉलोनी में रहने वाले अभिषेक नाम के कार चालक के उनकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। बीते 12 अगस्त को जब वे अचानक घर पहुंचे, तो उन्होंने अभिषेक को अपनी पत्नी के साथ संदिग्ध हालत में देख लिया।

इस बात को लेकर घर में भारी विवाद हुआ, जिसके बाद पत्नी अपने मायके चली गई। लेकिन इसके बाद आरोपी अभिषेक की हिम्मत और बढ़ गई। वह मासूम बेटी को लगातार डराने-धमकाने लगा कि वह इस बारे में किसी को कुछ न बताए, क्योंकि वह जल्द ही उसकी मां से शादी करने वाला है।

आरोपी की हरकतों से तंग आकर दादी-पोती ने उठाया खौफनाक कदम

पड़ोसी अभिषेक की हरकतों, रोजाना की प्रताड़ना और लगातार मिल रही धमकियों से बच्ची और उसकी दादी मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुकी थीं। लोक-लाज और पारिवारिक बदनामी के खौफ में आकर 22 अगस्त को दोनों हनुमान वाटिका पार्क पहुंचीं और वहां जहरीला पदार्थ निगल लिया।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे करनाल रेफर कर दिया गया था। कई दिनों तक जिंदगी से जंग लड़ने के बाद आखिरकार मासूम की सांसें थम गईं।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस की दबिश जारी

इस पूरे दर्दनाक मामले पर सिविल लाइन थाना प्रभारी Inspector रमेश चंद ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत और बच्ची के सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया गया है।

पुलिस ने आरोपी अभिषेक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और उसे जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें–  हरियाणा में बारिश से जलभराव, सोनीपत में 2 घंटे बरसे बादल, गुरुग्राम में WFH और ऑनलाइन क्लास

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।