Breaking News
Narnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तारPresident Droupadi Murmu Kurukshetra: कुरुक्षेत्र पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा, सीएम सैनी भी रहे मौजूदMahendragarh News: पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने इंस्पेक्टर हरिकिशन, एसआई कुलदीप सिंह और ईएसआई वीरेंद्र सिंह को दी विदाईRewari News: कुंड राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता बलबीर सिंह 32 वर्ष की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्तNarnaul News: जननायक जनता पार्टी की महेंद्रगढ़ रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान, नारनौल में हुई अहम बैठकNarnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तारPresident Droupadi Murmu Kurukshetra: कुरुक्षेत्र पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा, सीएम सैनी भी रहे मौजूदMahendragarh News: पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने इंस्पेक्टर हरिकिशन, एसआई कुलदीप सिंह और ईएसआई वीरेंद्र सिंह को दी विदाईRewari News: कुंड राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता बलबीर सिंह 32 वर्ष की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्तNarnaul News: जननायक जनता पार्टी की महेंद्रगढ़ रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान, नारनौल में हुई अहम बैठक

Kaithal News: पबनावा बस स्टैंड पर ₹11.46 लाख से बनेगा भव्य आयरन शेड, चेयरमैन कर्मबीर कौल ने किया शिलान्यास

Kaithal News: पबनावा बस स्टैंड पर ₹11.46 लाख से बनेगा भव्य आयरन शेड, चेयरमैन कर्मबीर कौल ने किया शिलान्यास

ढांड के पबनावा गांव को मिली सौगात, 5 अगस्त से पहले बनकर तैयार होगा विशाल लोहे का शेड

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singhकंटेंट क्रेडिट: नरेश ढांडा

Kaithal News: (नरेश ढांडा): ग्रामीण अंचलों में सार्वजनिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की कड़ी में पबनावा गांव के विकास को एक नया विस्तार मिला है। गांव के बस स्टैंड पर यात्रियों और आमजन को मौसम की मार से बचाने के लिए एक विशाल आयरन शेड के निर्माण की नींव रख दी गई है।

रविवार को मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला परिषद कैथल के चेयरमैन कर्मबीर कौल का ग्रामीणों और ग्राम पंचायत ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार नागरिक अभिनंदन किया। इसके तुरंत बाद बस स्टैंड के समीप निर्धारित भूमि पर भूमिपूजन कर काम की शुरुआत कराई गई। इस मौके पर मौजूद बुजुर्गों और युवाओं ने इसे गांव की एक बड़ी और जरूरी जरूरत की पूर्ति बताया।

विज्ञापन

कांवड़ शिविरों और सामाजिक जलसों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे अस्थायी टेंट

शिलान्यास के बाद पत्रकारों से रूबरू होते हुए चेयरमैन कर्मबीर कौल ने इस शेड की उपयोगिता पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा, “बस स्टैंड पर इस शेड का निर्माण महज एक प्रशासनिक औपचारिकता नहीं, बल्कि ग्रामीणों की एक बेहद पुरानी और जायज मांग थी। हर साल सावन के पवित्र महीने में यहां भव्य कांवड़ सेवा शिविर लगाए जाते हैं, जिसके लिए पंचायत और आयोजन समितियों को अस्थायी टेंट और वाटरप्रूफ तिरपाल लगाने में मोटी रकम खर्च करनी पड़ती थी।

इसके अलावा गांव के तमाम सार्वजनिक, धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम भी इसी खुली जगह पर होते रहे हैं।” उन्होंने दावा किया कि इस पक्के लोहे के शेड के खड़े हो जाने के बाद ग्रामीणों का टेंट का फिजूलखर्च बचेगा और साल के बारह महीने किसी भी मौसम में कार्यक्रम सुचारू रूप से हो सकेंगे।

विभाग को निर्देश देते हुए चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि 11.46 लाख रुपये की बजटीय लागत से बनने वाले इस शेड को आगामी 5 अगस्त से पहले हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि चालू मॉनसून और सावन के सीजन में ही जनता को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाए।

पुंडरी क्षेत्र में चल रहे हैं विकास के कई बड़े प्रोजेक्ट; पर्यावरण संरक्षण पर जोर

ग्रामीण विकास के रोडमैप पर बोलते हुए कर्मबीर कौल ने बताया कि जिला परिषद कैथल इस समय पूरे जिले के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रही है। पबनावा गांव के लिए आगामी योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने एलान किया कि यहां जल्द ही वाल्मीकि चौपाल, गुरु रविदास चौपाल और बाजीगर चौपाल के जीर्णोद्धार व निर्माण कार्यों को गति दी जाएगी।

इसके साथ ही गुरु ब्रह्मानंद आश्रम में आधुनिक शौचालय और स्नानघर बनाने का काम भी पाइपलाइन में है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पूरे जिले में जहां करीब 200 विकास कार्य प्रगति पर हैं, वहीं अकेले पुंडरी विधानसभा क्षेत्र में 50 से 60 परियोजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है।

इस विकासपरक विमर्श के बीच चेयरमैन ने मंच से पर्यावरण और स्वच्छता का एक जरूरी संदेश भी दिया। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री के प्लास्टिक एवं पॉलीथीन मुक्त भारत अभियान को केवल सरकारी योजना न मानकर एक जन-आंदोलन का रूप दें। उन्होंने अपील की कि शादी-ब्याह, छबील या किसी भी धार्मिक लंगर में प्लास्टिक और डिस्पोजेबल बर्तनों का इस्तेमाल बंद कर पारंपरिक या पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को तवज्जो दी जाए।

इस ऐतिहासिक मौके पर सरपंच प्रतिनिधि सुरजीत पबनावा, डॉ. हरिसिंह, ओम प्रकाश, मास्टर कुलदीप कूल्लर, मास्टर कर्म सिंह, मास्टर रणधीर कौल, मास्टर जसबीर कौल, शिवर प्रधान सुरेंद्र भोलेनाथ, पूर्व पंच रामपाल टामक, सावन पबनावा, सुभाष चंद, मोनू, रोहतास टामक, ऋषि पाल, ईशम सिंह फौजी, साहिल, कृष्ण, अशोक कुमार और भूरा राम सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें– Mahendragarh News: गर्मी में कंबल और सर्दी में बर्फ की सिल्ली! महेंद्रगढ़ के संतलाल के दावे ने सबको चौंकाया

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।