Breaking News
Kajal gold medal Nepal: नेपाल में सीकरी की बेटी काजल का कमाल, 100 और 200 मीटर रेस में जीते दो गोल्ड मेडलPunjab Weather Update: पंजाब में गुलाबी ठंड की दस्तक, बठिंडा 32.2°C के साथ सबसे गर्म, जानिए अपने शहर का तापमानHaryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम, दिन और रात के पारे में दोगुना अंतर, हिसार सबसे गर्म तो नारनौल ठंडाHaryana Day History 1966: फजल अली आयोग ने कर दिया था खारिज, जानिए कैसे मिला हरियाणा को अलग राज्य का दर्जाNarnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तारKajal gold medal Nepal: नेपाल में सीकरी की बेटी काजल का कमाल, 100 और 200 मीटर रेस में जीते दो गोल्ड मेडलPunjab Weather Update: पंजाब में गुलाबी ठंड की दस्तक, बठिंडा 32.2°C के साथ सबसे गर्म, जानिए अपने शहर का तापमानHaryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम, दिन और रात के पारे में दोगुना अंतर, हिसार सबसे गर्म तो नारनौल ठंडाHaryana Day History 1966: फजल अली आयोग ने कर दिया था खारिज, जानिए कैसे मिला हरियाणा को अलग राज्य का दर्जाNarnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार

Rewari News: कुंड राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता बलबीर सिंह 32 वर्ष की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त

Rewari News: कुंड राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता बलबीर सिंह 32 वर्ष की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त

कुंड राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता बलबीर सिंह 32 वर्ष की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्त

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Rewari News: रेवाड़ी जिले के कुंड स्थित राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सेवारत प्रवक्ता बलबीर सिंह के 32 वर्ष के लंबे सेवाकाल के उपरांत सेवानिवृत्ति पर एक भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने उन्हें पगड़ी पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी धर्मवीर सिंह बल्डोदिया ने शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परियोजना समन्वयक (DPC) श्रीमती संतोष तंवर ने की।

विज्ञापन

धर्मवीर सिंह बल्डोदिया ने शिक्षा के क्षेत्र में बलबीर सिंह द्वारा दी गई सेवाओं और उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। वहीं, संतोष तंवर ने उनके जे.बी.टी. शिक्षक कार्यकाल से लेकर अब तक के सफर की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद ग्रामीण अंचल में शिक्षा क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए सेवानिवृत्त शिक्षकों को आगे आना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और बलबीर सिंह यादव के सम्मान में एक भावनात्मक विदाई गीत गाकर अपनी भावभीनी विदाई दी।

विद्यालय के कार्यक्रम के उपरांत उनके पैतृक गांव मामड़िया ठेठर में पहुंचने पर ग्रामवासियों द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में बावल क्षेत्र के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

गांव के गणमान्य लोगों की ओर से माननीय विधायक का भी पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार व कवि भूप सिंह भारती ने मंच संचालन करते हुए बलबीर सिंह के साथ बिताए अपने सेवाकाल के संस्मरण सुनाकर पुरानी यादें ताजा कर दीं।

मुख्य अतिथि विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा की प्रक्रिया का एक हिस्सा है, लेकिन व्यक्ति का अनुभव और ज्ञान कभी सेवानिवृत्त नहीं होता। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने अनुभव और ज्ञान को सामाजिक क्षेत्र में साझा करते रहना चाहिए, ताकि समाज और आने वाली पीढ़ियों को इसका पूरा लाभ मिल सके। अंत में मास्टर जगबीर सिंह यादव ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों व दूरदराज से आए ग्रामवासियों का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. अरविंद यादव, सीएम विंडो एनिमेट पर्सन जीवनराम गर्ग, पूर्व प्राचार्य धर्मेंद्र, मास्टर नरेंद्र यादव, श्री कृष्ण गौशाला के प्रधान महावीर यादव, संजय यादव (मामड़िया अहीर), पूर्व प्राचार्य ओमपाल यादव, ओमप्रकाश यादव (खालेटा), सुनील यादव (मंदोला), पूर्व सरपंच विनोद शर्मा, राज सिंह यादव, महेश शर्मा, रतन लाल, सुरेश कुमार, रघुनाथ साहब, विजय यादव (प्राणपुरा) तथा समाजसेवी सतीश कुमार पाली सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी देखें – जननायक जनता पार्टी की महेंद्रगढ़ रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान, नारनौल में हुई अहम बैठक

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

रेवाड़ी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।