Breaking News
Kaithal Truck Accident Fire: कैथल में दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराया मिथनॉल से भरा वाहन, आग में जिंदा जला ड्राइवरतरनतारन में त्योहारों से पहले पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, SSP खुद रात में सड़कों पर उतरेNarnaul News: झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मांग रहे थे एक करोड़, महिला समेत तीन गिरफ्तारYamunanagar News: जगाधरी में कारोबारी से 1 करोड़ की रंगदारी, खुद को गैंगस्टर ‘डोनी’ बताकर दी परिवार को उड़ाने की धमकीजालंधर के APJ और आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखी बच्चों को बचाने की बातKaithal Truck Accident Fire: कैथल में दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराया मिथनॉल से भरा वाहन, आग में जिंदा जला ड्राइवरतरनतारन में त्योहारों से पहले पुलिस का बड़ा चेकिंग अभियान, SSP खुद रात में सड़कों पर उतरेNarnaul News: झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मांग रहे थे एक करोड़, महिला समेत तीन गिरफ्तारYamunanagar News: जगाधरी में कारोबारी से 1 करोड़ की रंगदारी, खुद को गैंगस्टर ‘डोनी’ बताकर दी परिवार को उड़ाने की धमकीजालंधर के APJ और आर्मी पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखी बच्चों को बचाने की बात

Kaithal Spa Center Raid: कैथल में अवैध स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी रेड, 3rd फ्लोर से यूपी-पंजाब की 6 युवतियां गिरफ्तार

Kaithal Spa Center Raid: कैथल में अवैध स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी रेड, 3rd फ्लोर से यूपी-पंजाब की 6 युवतियां गिरफ्तार

कैथल में अवैध स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी रेड, 3rd फ्लोर से यूपी-पंजाब की 6 युवतियां गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal Spa Center Raid: कैथल के ढांड रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस की टीम ने एक इमारत की तीसरी मंजिल पर चल रहे गुप्त स्पा सेंटर पर अचानक छापेमारी कर दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस जगह पर मसाज की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जैसे ही पुलिस दल ने मौके पर दस्तक दी, सेंटर के भीतर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वहां मौजूद युवतियों ने भागने का प्रयास किया।

हालांकि, मुस्तैद पुलिस टीम ने पूरी इमारत को घेरकर मौके पर मौजूद सभी 6 युवतियों को अपनी हिरासत में ले लिया। जांच में सामने आया कि यह स्पा सेंटर पूरी तरह अवैध था और बाहर किसी भी तरह का बोर्ड या नाम प्रदर्शित नहीं किया गया था।

विज्ञापन

यूपी की युवती चला रही थी नेटवर्क, 800 से 1200 रुपये थी एंट्री फीस

प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इस पूरे नेटवर्क की कमान उत्तर प्रदेश की रहने वाली एक युवती के हाथों में थी। पकड़ी गई अन्य युवतियां भी बाहरी राज्यों व जिलों जैसे नोएडा, उत्तर प्रदेश, जालंधर और अमृतसर से बुलाई गई थीं।

जांच अधिकारी के अनुसार, सेंटर पर आने वाले ग्राहकों से मसाज और अनैतिक सेवाओं के नाम पर 800 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक वसूले जाते थे। इसके बाद संचालिका अपना मोटा कमीशन काटकर बाकी रकम काम करने वाली युवतियों में बांट देती थी।

बाहर से लॉक कर देते थे गेट, डस्टबिन में मिली आपत्तिजनक सामग्री

कार्रवाई के दौरान पुलिस को सेंटर से ठोस सबूत मिले हैं। तलाशी लेने पर डस्टबिन से इस्तेमाल किए गए कंडोम और युवतियों के कपड़ों से भरे कई बैग बरामद हुए, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।

पुलिस की जांच में स्पा सेंटर चलाने के शातिर तरीके का भी पता चला है। ग्राहक के अंदर दाखिल होते ही उससे एंट्री फीस वसूल ली जाती थी। ग्राहक द्वारा युवती पसंद करने के बाद उन्हें कमरों में भेज दिया जाता और बाहर वाले मुख्य गेट पर ताला लगा दिया जाता था, ताकि बाहर से देखने वाले किसी भी व्यक्ति या गश्ती पुलिस को लगे कि सेंटर पूरी तरह बंद है।

सिविल लाइन थाना पुलिस की सख्त चेतावनी, जांच जारी

सिविल लाइन थाना के एसएचओ रमेश चंद्र ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष रेडिंग पार्टी का गठन कर यह कार्रवाई की गई थी। मौके से पकड़ी गई सभी युवतियों को थाने लाकर गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और मकान मालिक की भूमिका का भी पता लगाया जा सके।

एसएचओ ने स्पष्ट किया कि शहर में इस तरह की असमाजिक और अनैतिक गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने उक्त स्पा सेंटर को पूरी तरह सील कर दिया है और मामले में सख्त कानूनी धाराओं के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में फिर लौटी भीषण गर्मी, हिसार 38.5°C के साथ सबसे गर्म, जानें कब होगी झमाझम बारिश

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।