Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Karnal student photo viral: करनाल में छात्रा की फोटो पर अश्लील गाना लगा सोशल मीडिया पर किया वायरल

Karnal student photo viral: करनाल में छात्रा की फोटो पर अश्लील गाना लगा सोशल मीडिया पर किया वायरल

कॉलेज छात्रा की फोटो पर लगाया अश्लील गाना,4 युवकों पर केस दर्ज

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Karnal student photo viral: डिजिटल सुरक्षा के तमाम दावों के बीच साइबर बुलींग और सोशल मीडिया पर युवतियों को प्रताड़ित करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला करनाल शहर से सामने आया है, जहां कॉलेज में पढ़ने वाली बीए प्रथम वर्ष की एक छात्रा की तस्वीर के साथ न सिर्फ छेड़छाड़ की गई, बल्कि उसे बदनाम करने की नीयत से सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया। आरोपियों ने छात्रा की फोटो पर बेहद अश्लील ऑडियो (गाना) और अभद्र बातें लिखकर उसे इंस्टाग्राम स्टोरी और व्हाट्सऐप स्टेटस पर पोस्ट कर दिया। इस शर्मनाक हरकत से पीड़िता और उसका पूरा परिवार गहरे मानसिक तनाव में है।

विरोध करने पर उतरे गुंडागर्दी पर, दी जान से मारने की धमकी

विज्ञापन

पीड़िता ने रामनगर थाने में दर्ज कराई अपनी शिकायत में पड़ोसी जिले कैथल के चार युवकों को नामजद किया है। छात्रा का आरोप है कि कैथल निवासी लक्की, अज्जू, दीपक और जोगिंद्र ने सोची-समझी साजिश के तहत उसकी तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया। हद तो तब हो गई जब छात्रा को इस बात की भनक लगी और उसने आरोपियों से संपर्क कर यह सब हटाने को कहा। इस पर शर्मिंदा होने की बजाय आरोपी गुंडागर्दी पर उतर आए। उन्होंने लड़की के साथ फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जुबान बंद न रखने पर उसे जान से मारने की सीधी धमकी तक दे डाली।

रिश्तेदारों ने भेजे स्क्रीनशॉट, पुलिस ने खंगाले मोबाइल नंबर

बदनामी का यह खेल यहीं नहीं रुका; आरोपियों द्वारा लगाए गए इस आपत्तिजनक स्टेटस को पीड़िता के रिश्तेदारों और उसकी मां के मोबाइल पर भी देखा गया। इसके बाद रिश्तेदारों ने इसके स्क्रीनशॉट लेकर पीड़िता के परिवार को भेजे। लोक-लाज के डर को दरकिनार कर छात्रा ने न्याय के लिए कानून का दरवाजा खटखटाया है। पुलिस को शिकायत के साथ वे तमाम पुख्ता सबूत और स्क्रीनशॉट सौंप दिए गए हैं, जो आरोपियों की करतूत को बयां कर रहे हैं। साथ ही चारों आरोपियों के मोबाइल नंबर भी पुलिस के हवाले कर दिए गए हैं।

रामनगर पुलिस सख्त, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश तेज

शिकायत मिलते ही करनाल की रामनगर थाना पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत आईटी एक्ट और जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि छात्रा के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और तकनीकी साक्ष्यों को कब्जे में लेकर साइबर सेल की मदद ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर डाल दिया गया है और बहुत जल्द पुलिस की एक टीम कैथल में आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर उन्हें सलाखों के पीछे भेजेगी।

 

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।