Breaking News
Panipat Factory Fire News: पानीपत में धागा फैक्ट्री में भीषण आग, एक मजदूर की जलकर मौत, दूसरा गंभीरKurukshetra Missing News: कुरुक्षेत्र में रहस्यमय तरीके से गायब हुए ग्राम सचिव, स्टेशन से ट्रेन में चढ़ने के बाद नहीं मिला सुरागYamunanagar Murder Case: शव को कट्टे में भरकर बाइक पर घूमते रहे कातिल, यमुनानगर के बूड़िया मर्डर केस का खुलासाNuh News: मेवात के लाल की बड़ी कामयाबी, मजदूर के बेटे नाजिम खान बने ADA, गांव में भव्य स्वागतपंजाब विधानसभा के विशेष सत्र का आज आखिरी दिन, पानी के मुद्दे पर पेश होंगे 5 प्रस्तावPanipat Factory Fire News: पानीपत में धागा फैक्ट्री में भीषण आग, एक मजदूर की जलकर मौत, दूसरा गंभीरKurukshetra Missing News: कुरुक्षेत्र में रहस्यमय तरीके से गायब हुए ग्राम सचिव, स्टेशन से ट्रेन में चढ़ने के बाद नहीं मिला सुरागYamunanagar Murder Case: शव को कट्टे में भरकर बाइक पर घूमते रहे कातिल, यमुनानगर के बूड़िया मर्डर केस का खुलासाNuh News: मेवात के लाल की बड़ी कामयाबी, मजदूर के बेटे नाजिम खान बने ADA, गांव में भव्य स्वागतपंजाब विधानसभा के विशेष सत्र का आज आखिरी दिन, पानी के मुद्दे पर पेश होंगे 5 प्रस्ताव

Karnal Crime News: करनाल के गांव में घोड़ी चराने गए युवक पर लोहे की रॉड से हमला, तोड़े दोनों हाथ-पैर

Karnal Crime News: करनाल के गांव में घोड़ी चराने गए युवक पर लोहे की रॉड से हमला, तोड़े दोनों हाथ-पैर

करनाल के गांव में घोड़ी चराने गए युवक पर लोहे की रॉड से हमला, तोड़े दोनों हाथ-पैर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: मुनीश मुंडे, करनाल

Karnal Crime News: मुनीश मुंडे, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले में दबंगई और आपसी रंजिश का एक खौफनाक मामला सामने आया है, जहां मुखाला गांव में घोड़ी चराने गए 25 वर्षीय युवक सावन पर पांच लोगों ने लोहे की रॉड और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसके दोनों हाथ और दोनों पैर टूट गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़ित को मरणासन्न हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए। फिलहाल युवक को करनाल के सरला देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर गांव के ही पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सफेद कार से पहुंचे थे हमलावर, देखते ही बोला धावा

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, घटना शेरगढ़-निठोड़ी पुल के पास खाली पड़े खेतों की है। पीड़ित सावन अपने भाई दिनेश के साथ अपनी घोड़ी चराने के लिए खेतों की तरफ गया हुआ था। इसी दौरान सफेद रंग की ब्रेजा कार में सवार होकर कर्मबीर अपने चार अन्य साथियों—मनीष, सौरव, तरसेम और अनमोल—के साथ वहां पहुंचा। कार से उतरते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। सावन के मुताबिक, कर्मबीर, तरसेम और मनीष के हाथों में लोहे की भारी रॉड थीं, जबकि सौरव और अनमोल डंडे लिए हुए थे।

भाई ने भागकर बचाई जान, सावन पर बरसाईं रॉड

अचानक हुए इस हमले को देखकर सावन का भाई दिनेश अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहा, लेकिन आरोपियों ने सावन को घेर लिया। इसके बाद पांचों हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। लोहे की रॉड से सावन के हाथों और पैरों पर लगातार प्रहार किए गए, जिससे उसके चारों अंगों में गंभीर फ्रैक्चर हो गए। खून से लथपथ सावन जब जमीन पर गिर पड़ा और चीखने-पुकारने लगा, तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए अपनी कार में सवार होकर फरार हो गए।

इंद्री से करनाल रेफर, अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के कुछ देर बाद बदहवास परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल सावन को तुरंत इंद्री के सरकारी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे करनाल सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन सावन को करनाल के सरला देवी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। कुंजपुरा थाना पुलिस का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें–  मौसम विभाग का अलर्ट, हरियाणा में 28 से 31 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं के आसार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।