Karnal Crime News: करनाल शहर में कानून का खौफ कायम करने और शहरवासियों में सुरक्षा का अहसास कराने के लिए पुलिस का एक सख्त चेहरा देखने को मिला है। पुरानी सब्जी मंडी इलाके में 23 अक्टूबर की रात एक मोबाइल दुकानदार और उसके दोस्त पर चाकुओं, डंडों व ईंटों से कातिलाना हमला करने वाले पांचों आरोपियों का पुलिस ने रविवार सुबह बीच बाजार में जुलूस निकाल दिया। (Karnal Police Parade Criminals) सिर मुंडवाए आरोपी पुलिस की गिरफ्त में मुंह छिपाते और सरेआम लोगों के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए।
दिलचस्प बात यह रही कि जब पुलिस टीम गिरफ्तार आरोपियों को वारदात की निशानदेही कराने घटनास्थल पर ले जा रही थी, तभी रास्ते में पुलिस की गाड़ी अचानक खराब हो गई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने कोई ढील न देते हुए पांचों आरोपियों को बाजार की भीड़भाड़ वाली सड़कों से पैदल ही ले जाना शुरू कर दिया। बीच सड़क पर गिड़गिड़ाते बदमाशों का यह वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं।
पुरानी रंजिश और ‘चौधर’ की लड़ाई में बोला था धावा
पुलिस जांच और शिकायतकर्ता के मुताबिक, यह खूनी वारदात 23 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे हुई थी। लाभ सिंह कॉलोनी निवासी सुशांक शर्मा की पुरानी सब्जी मंडी में घर के साथ ही मोबाइल लैमिनेशन की दुकान है। (Sushank Sharma Attack Case Karnal) रात को जब सुशांक अपने दोस्त रोहित (निवासी अशोक नगर) के साथ दुकान पर मौजूद था, तभी इलाका वर्चस्व (चौधर) और पुरानी रंजिश के चलते आठ-नौ युवकों ने उन पर हमला बोल दिया।
आरोप है कि जसकरन उर्फ करन, सागर, मलकीत सिंह उर्फ कीतु, जगजीत उर्फ गोलू, सन्नी और उनके तीन-चार अन्य साथियों ने दोनों का रास्ता रोककर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। (Purani Sabzi Mandi Karnal Attack) हमलावरों ने लाठी-डंडों, ईंटों और काले रंग के बड़े चाकू से हमला किया। सिर पर भारी वार लगने से सुशांक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। हमलावर उन्हें मरा समझकर और दोबारा जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर FIR दर्ज, 5 आरोपी गिरफ्तार
वारदात के बाद परिजन घायलों को तुरंत करनाल के नागरिक अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज कराया गया। इसके बाद अस्पताल से मिली मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना शहर करनाल पुलिस ने 24 अक्टूबर 2026 को FIR नंबर 756 दर्ज की। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संगीन धाराओं 190, 191(3), 115, 351(2), 126 और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच सिपाही रवि कुमार को सौंपी गई।
थाना शहर करनाल के एसएचओ रामलाल ने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य पांचों आरोपियों को दबोच लिया है। रविवार को जब उन्हें क्राइम सीन री-क्रिएट करने और हथियारों की बरामदगी के लिए मौके पर लाया गया तो गाड़ी में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद उन्हें पैदल ले जाया गया। पुलिस का साफ कहना है कि शहर में गुंडागर्दी और दहशत फैलाने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।
यह भी पढ़ें–Haryana Weather Update: गुरुग्राम में रात का पारा लुढ़ककर 14.6 डिग्री पहुंचा, जानें 28-29 अक्टूबर का हाल

