Breaking News
Yamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवYamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शव

Karnal Harsh Encounter: बीरू मर्डर केस और एनकाउंटर विवाद में नया मोड़, BJP विधायक जगमोहन आनंद ने मांगी माफी

Karnal Harsh Encounter: बीरू मर्डर केस और एनकाउंटर विवाद में नया मोड़, BJP विधायक जगमोहन आनंद ने मांगी माफी

बीरू मर्डर केस और एनकाउंटर विवाद में नया मोड़, BJP विधायक जगमोहन आनंद ने मांगी माफी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Karnal Harsh Encounter: करनाल के बीरू वाल्मीकि मर्डर केस और उसके बाद पुलिस एनकाउंटर में मारे गए युवक हर्ष के मामले को लेकर जारी भारी तनाव के बीच आखिरकार सुलह का रास्ता निकलता दिख रहा है। रविवार को करनाल स्थित पीडब्ल्यूडी (PWD) रेस्ट हाउस में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान भाजपा विधायक जगमोहन आनंद ने रोड़ समाज के प्रबुद्ध लोगों और पदाधिकारियों के समक्ष खुले दिल से माफी मांग ली।

इस हाई-प्रोफाइल बैठक में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, विधायक जगमोहन आनंद और रोड़ समाज के प्रमुख प्रतिनिधि आमने-सामने बैठे। बैठक में विधायक ने स्पष्ट किया कि 36 बिरादरी का भाईचारा बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता और नैतिक जिम्मेदारी है।

विज्ञापन

“माफी मांगने से कोई छोटा नहीं होता” – जगमोहन आनंद

बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि यदि उनके किसी बयान, भाषा या व्यवहार से रोड़ समाज की भावनाएं आहत हुई हैं, तो वे इसके लिए सहर्ष माफी मांगते हैं। उन्होंने कहा, “मैं चाहता तो इस पूरे मामले पर कोई वीडियो या प्रेसनोट जारी करके अपनी सफाई दे सकता था, लेकिन लोग उसका अपनी सुविधा के हिसाब से अलग अर्थ निकालते। मैंने अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत ही इसी समाज के साथियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर की थी। अगर अपनों के बीच कोई गफलत होती है, तो सामने आकर बात रखना ही बड़प्पन है। माफी मांगने से कोई छोटा नहीं हो जाता।”

विधायक ने आगे खुलासा किया कि रोड़ समाज ने सरकार के समक्ष कुल तीन मांगें रखी थीं, जिनमें से दो मांगों पर सरकार पहले से ही सकारात्मक कार्रवाई कर रही है। तीसरी मांग सीधे उनके बयान से जुड़ी थी, जिसे लेकर उन्होंने समाज के सामने खेद प्रकट कर दिया है।

रोड़ महासभा की अपील: “मीडिया को न बनाएं निशाना, 1 सितंबर तक का वक्त”

विधायक के माफी मांगने के बाद रोड़ महासभा के प्रधान बलकार सिंह का रुख भी नरम नजर आया। उन्होंने जगमोहन आनंद की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि विधायक ने समाज को एकजुट रखने और विवाद निपटाने के लिए जो बड़प्पन दिखाया है, वह सराहनीय है।

इसके साथ ही बलकार सिंह ने समाज के युवाओं और समर्थकों से एक विशेष अपील भी की। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में मीडिया अपना काम पूरी निष्पक्षता से कर रहा है, इसलिए किसी भी मीडियाकर्मी या पत्रकार को निशाना न बनाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि कोई भी ऐसा गलत कदम न उठाया जाए जिससे समाज की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचे। प्रधान ने स्पष्ट किया कि मामले को हल करने के लिए प्रशासन और सरकार को 1 सितंबर तक का समय दिया गया है, जिसके बाद ही आगामी रणनीति तय की जाएगी।

5 अगस्त की मर्डर मिस्ट्री और 27 घंटे के भीतर हुआ एनकाउंटर

इस पूरे विवाद की नींव 5 अगस्त की रात को पड़ी थी, जब अपनी बहन के घर जा रहे बीरू वाल्मीकि की हांसी रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बीरू के सिर में गोली मारने का आरोप हर्ष और बीरबल नाम के युवकों पर लगा था। वारदात के अगले दिन 6 अगस्त को गुस्साए परिजनों और वाल्मीकि समाज ने शव को सड़क पर रखकर जोरदार प्रदर्शन किया था।

इसी प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे विधायक जगमोहन आनंद ने परिजनों को आश्वासन देते हुए “शाम तक रिजल्ट देने” की बात कही थी। संयोगवश उसी 6 अगस्त की देर रात पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें हर्ष और बीरबल एनकाउंटर में मारे गए। हालांकि, एनकाउंटर की इस पूरी थ्योरी पर हर्ष के परिजनों और रोड़ समाज ने सवाल खड़े करते हुए इसे सुनियोजित हत्या करार दिया था, जिसके बाद से ही करनाल का माहौल गरमाया हुआ था।

यह भी पढ़ें– Gurugram News: बिजनौर पुलिस की लापरवाही से गई युवक की जान, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।