Breaking News
Stubble Management Rohtak: फसल अवशेषों को आग न लगाएं किसान, प्रति एकड़ 1,200 रुपये की आर्थिक मदद दे रही सरकारyamunanagar road accident: यमुनानगर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने कुचला, ट्रांसफार्मर और गाड़ी के बीच फंसा युवकKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में 40 घंटे से बिजली ठप, पानी के लिए तरसे लोग, सड़क पर लगाया जामKarnal News: करनाल में एचएसएनसीबी का बड़ा एक्शन, जीटी रोड पर 2 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तारKurukshetra electricity strike: कुरुक्षेत्र और थानेसर में बत्ती गुल, पानी के लिए तरसे लोग,  ज्योतिसर पावर हाउस पर तैनात हुआ पुलिस बलStubble Management Rohtak: फसल अवशेषों को आग न लगाएं किसान, प्रति एकड़ 1,200 रुपये की आर्थिक मदद दे रही सरकारyamunanagar road accident: यमुनानगर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार ने कुचला, ट्रांसफार्मर और गाड़ी के बीच फंसा युवकKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में 40 घंटे से बिजली ठप, पानी के लिए तरसे लोग, सड़क पर लगाया जामKarnal News: करनाल में एचएसएनसीबी का बड़ा एक्शन, जीटी रोड पर 2 लाख की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तारKurukshetra electricity strike: कुरुक्षेत्र और थानेसर में बत्ती गुल, पानी के लिए तरसे लोग,  ज्योतिसर पावर हाउस पर तैनात हुआ पुलिस बल

karnal dial 112: नहर में डूबी महिला के लिए देवदूत बनी डायल 112, 1 किमी तलाश कर बचाई जान

karnal dial 112: नहर में डूबी महिला के लिए देवदूत बनी डायल 112, 1 किमी तलाश कर बचाई जान

नहर में डूबी महिला के लिए देवदूत बनी डायल 112, 1 किमी तलाश कर बचाई जान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurस्रोत: मुनीश मुंडे, करनाल

karnal dial 112: मुनीश मुंडे, करनाल। करनाल में पुलिस की मुस्तैदी और मानवीय संवेदना का एक बेहतरीन उदाहरण उस वक्त देखने को मिला, जब डायल 112 की टीम ने मौत के मुंह में समा रही एक महिला की जिंदगी बचा ली। थाना रामनगर क्षेत्र के अंतर्गत काछवा नहर पुल के पास एक महिला के नहर में कूदने की सूचना जैसे ही पुलिस कंट्रोल रूम को मिली, हड़कंप मच गया। बिना एक पल गंवाए ईआरवी-429 की टीम मौके पर पहुंची और अपनी जान की परवाह किए बिना महिला की तलाश में जुट गई। इस साहसिक और त्वरित कार्रवाई ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मुसीबत के वक्त पुलिस जनता का सबसे बड़ा सहारा है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक दिलबाग सिंह और उनकी टीम ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। महिला के तेज पानी के बहाव में आगे निकल जाने की आशंका थी, इसलिए पुलिसकर्मियों ने हार नहीं मानी। टीम ने नहर की पटरी के साथ-साथ दौड़ लगाते हुए करीब एक किलोमीटर तक का इलाका छान मारा। उनकी यह मेहनत रंग लाई और कुछ ही देर में कैथल पुल के नजदीक महिला पानी में संघर्ष करती हुई दिखाई दी।

विज्ञापन

एक किलोमीटर की मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला

कैथल पुल के पास महिला के होने का पता चलते ही पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए महिला को सकुशल नहर से बाहर निकाल लिया। उस वक्त महिला सदमे में थी और उसकी सांसें चल रही थीं। पुलिस ने तुरंत बिना समय गंवाए उसे आपातकालीन वाहन में डाला और इलाज के लिए करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।

आपातकालीन परिस्थितियों में किस तरह से एक-एक सेकंड की कीमत होती है, इसे इस घटना ने साबित कर दिया। ईआरवी इंचार्ज उप निरीक्षक दिलबाग सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा दिखाई गई तत्परता और सूझबूझ के कारण ही महिला की जान बचाई जा सकी। पुलिसर्किमयों के इस सराहनीय कदम की हर तरफ चर्चा हो रही है।

एसपी करन गोयल की आमजन से अपील

इस पूरी घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर नागरिकों की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। पुलिस अधीक्षक करनाल करन गोयल के दिशा-निर्देशों के तहत जिला पुलिस संकट के समय हरसंभव मदद के लिए तत्पर रहती है। एसपी ने आमजन से भी विशेष अपील की है कि जीवन में कभी भी किसी भी आपातकालीन परिस्थिति का सामना करना पड़े, तो तुरंत डायल 112 पर कॉल करें ताकि समय रहते पुलिस और मदद पहुंचाई जा सके।

यह भी देखें – जमीन के ठेके के विवाद में खूनी खेल, बहू की हत्या करने वाले 75 साल के ससुर को उम्रकैद

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।