Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Karnal Murder News: बहन को बचाने गए भाई का जीजा ने सरेआम काटा गला, करनाल में दहेज के दानवों की खौफनाक करतूत

Karnal Murder News: बहन को बचाने गए भाई का जीजा ने सरेआम काटा गला, करनाल में दहेज के दानवों की खौफनाक करतूत

20 लाख के दहेज के लिए साले का मर्डर, कुचपुरा गांव में वारदात के बाद जीजा और उसका परिवार फरार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Karnal Murder News: कहते हैं कि भाई-बहन का रिश्ता दुनिया के सबसे पवित्र और अटूट धागों से बंधा होता है, जहां एक बहन की सिसकी पर भाई अपनी जान तक दांव पर लगा देता है। लेकिन हरियाणा के करनाल से एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पारिवारिक रिश्तों को लहूलुहान कर दिया है।

करनाल के निसिंग क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कुचपुरा गांव में एक कसाई बने जीजा ने अपनी पत्नी को बचाने आए साले की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। महज एक साल पहले जिस भाई ने बड़े चाव से अपनी लाडली बहन को विदा किया था, उसे क्या मालूम था कि वही ससुराल एक दिन उसकी जिंदगी का आखिरी पड़ाव बन जाएगा। मृतक की पहचान 28 वर्षीय जसविंद्र के रूप में हुई है, जो अपने दो भाइयों के साथ बहन की जान बचाने निकला था।

विज्ञापन

‘भाई! मुझे बचा लो, ये लोग मार डालेंगे’— वो आखिरी फोन कॉल और खूनी साजिश

इस खौफनाक वारदात की पटकथा रविवार रात को उस वक्त लिखी गई, जब रायसन निवासी मंजू (30) को उसके ससुराल वालों ने ₹20 लाख के दहेज की खातिर बुरी तरह पीटा और जेवरात छीनकर घर से बाहर खदेड़ दिया। बदहवास मंजू ने किसी तरह पड़ोसी के घर छिपकर अपने भाइयों को फोन मिलाया और रोते हुए कहा, “भाई, मुझे यहां से ले जाओ, नहीं तो ये मुझे जान से मार देंगे।

” बहन की चीख सुन जसविंद्र अपने भाइयों अमृत और एक अन्य के साथ बिना वक्त गंवाए गाड़ी से कुचपुरा के लिए रवाना हो गया। लेकिन दूसरी तरफ, ससुराल पक्ष पहले से ही खून बहाने की तैयारी कर चुका था। मृतका के भाई अमृत के मुताबिक, उनके जीजा मनीष के छोटे भाई ने दिन में ही बाजार से एक धारदार चाकू खरीदा था और अपनी मां-बहन से उसे संभालकर रखने को कहा था ताकि रात को ‘काम’ आ सके।

बीच रास्ते में गाड़ी रुकवाई और बरस पड़े चाकू

जैसे ही तीनों भाई कुचपुरा गांव की सीमा में दाखिल हुए, घात लगाए बैठे जीजा मनीष और उसके परिवार ने उनकी गाड़ी को बीच रास्ते में ही रुकवा लिया। इससे पहले कि गाड़ी में बैठे भाई कुछ समझ पाते या बातचीत की कोशिश करते, मनीष और उसके छोटे भाई ने जसविंद्र पर हमला बोल दिया।

आरोपियों ने जसविंद्र की गर्दन को निशाना बनाते हुए चाकू से एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ वार किए। चश्मदीद भाई के अनुसार, इस खूनी खेल के दौरान मौके पर मनीष के माता-पिता और बहन भी मौजूद थे, जो हमलावरों का हौसला बढ़ा रहे थे। लहूलुहान जसविंद्र को तुरंत निसिंग के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन घाव इतने गहरे थे कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पोस्टमार्टम हाउस में पसरा मातम, इंसाफ की गुहार लगाती बहन

सोमवार को जब जसविंद्र का शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा, तो वहां मौजूद परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। रो-रोकर बेहाल हो चुकी बहन मंजू खुद को इस मौत का जिम्मेदार मान रही थी। मंजू ने रोते हुए बताया कि उसके ससुराल वाले शादी के बाद से ही उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।

वारदात वाली रात भी उसकी गर्दन पर चाकू रखकर पैसों की मांग की गई थी। इधर, निसिंग थाने के जांच अधिकारी अजय ने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर हत्या और दहेज उत्पीड़न की संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल वारदात के बाद से ही पूरा आरोपी परिवार घर छोड़कर फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें– Haryana News: हरियाणा के बीपीएल परिवारों को झटका, इस बार सरकारी डिपो पर नहीं मिलेगा सरसों का तेल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।