Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Karnal News: करनाल नागरिक अस्पताल में आधी रात मची खलबली, घंटों बिजली गुल रहने से मेडिकल कॉलेज शिफ्ट करने पड़े मरीज

Karnal News: करनाल नागरिक अस्पताल में आधी रात मची खलबली, घंटों बिजली गुल रहने से मेडिकल कॉलेज शिफ्ट करने पड़े मरीज

भीषण गर्मी में तड़पते रहे नवजात शिशु, करनाल नागरिक अस्पताल में अघोषित बिजली कट से सेवाएं ठप

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Karnal News: नागरिक अस्पताल में रविवार देर रात कई घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हो गईं। बिना पूर्व सूचना लगाए गए लंबे बिजली कट के कारण ट्रॉमा सेंटर, आईसीयू, प्रसूति वार्ड समेत सभी महत्वपूर्ण विभागों में मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

हालात ऐसे बन गए कि नवजात शिशुओं के परिजनों को वार्डों के बाहर इंतजार करना पड़ा। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक गोयल ने बताया कि बिजली विभाग की ओर से बिना पूर्व सूचना के बिजली आपूर्ति बाधित किए जाने से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सीएमओ समेत अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ट्रॉमा सेंटर, आईसीयू और अन्य क्रिटिकल विभागों का निरीक्षण कर रहे हैं।

विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर-आईसीयू की सेवाएं प्रभावित

उन्होंने बताया कि फिलहाल सभी गंभीर विभागों की स्थिति नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर वेंटिलेटर पर भर्ती और अत्यधिक गंभीर मरीजों को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा जा रहा है, ताकि उपचार प्रभावित न हो। डॉ. गोयल ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों ने अगले कुछ घंटों में बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है।

यदि जल्द आपूर्ति शुरू नहीं होती है तो अस्पताल प्रशासन निजी जनरेटर की व्यवस्था करेगा, ताकि स्वास्थ्य सेवाएं निर्बाध रूप से जारी रह सकें। वहीं, बिजली विभाग की ओर से अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि इतनी लंबी बिजली कटौती किस कारण की गई। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। इससे वैकल्पिक व्यवस्था समय रहते नहीं की जा सकी।

अस्पताल में घंटों गुल रही बिजल

बिना पूर्व सूचना बिजली कट से बढ़ी परेशानी, गंभीर मरीजों को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज किया शिफ्ट सबसे अधिक परेशानी प्रसूति वार्ड में देखने को मिली। भर्ती महिलाओं के परिजनों ने बताया कि कई घंटों से बिजली नहीं होने के कारण भीषण गर्मी में मरीजों की हालत बिगड़ रही है। वार्ड में नवजात शिशु और प्रसव के बाद भर्ती महिलाएं होने से स्थिति और गंभीर बनी रही।

एक परिजन ने बताया कि उनकी गर्भवती बहू का ऑपरेशन होना था, लेकिन बिजली नहीं होने के कारण प्रक्रिया प्रभावित हुई। उनका कहना था कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर इतनी लंबी बिजली कटौती गंभीर चिंता का विषय है। जिला नागरिक अस्पताल की ओर से डॉ गोयल ने कहा है कि कुछ तकनीकी खामी आने के चलते बिजली की प्रक्रिया बाधित हुई थी मरीजों को आगे कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा के इन 9 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।