Breaking News
Yamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवYamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शव

Karnal News: करनाल में भीषण सड़क हादसा, गुरुद्वारे माथा टेकने निकले 72 वर्षीय बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, 15 फीट दूर खेतों में गिरे

Karnal News: करनाल में भीषण सड़क हादसा, गुरुद्वारे माथा टेकने निकले 72 वर्षीय बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, 15 फीट दूर खेतों में गिरे

करनाल में भीषण सड़क हादसा, गुरुद्वारे माथा टेकने निकले 72 वर्षीय बुजुर्ग को कार ने मारी टक्कर, 15 फीट दूर खेतों में गिरे

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Karnal News: करनाल जिले के निसिंग क्षेत्र अंतर्गत डाचर-जलमाणा मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार 72 वर्षीय बुजुर्ग को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह हवा में उछलते हुए सड़क किनारे करीब 15 फीट दूर खेतों में जा गिरे। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को राहगीरों और परिजनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

गुरुद्वारे माथा टेकने निकलते ही काल बनी तेज रफ्तार कार
मृतक की पहचान गांव डाचर निवासी 72 वर्षीय बुटा सिंह के रूप में हुई है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक, बुटा सिंह रविवार सुबह करीब 11 बजे अपने डेरे से बाइक पर सवार होकर गांव के गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के लिए निकले थे। जैसे ही वह डेरे के कच्चे रास्ते से मुख्य डाचर-जलमाणा मार्ग पर चढ़े, तभी सामने से आ रही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी।

विज्ञापन

हादसा इतना भीषण था कि बुटा सिंह बाइक से छिटककर दूर जा गिरे। घटना के वक्त वहां से गुजर रहे एक ग्रामीण ने तुरंत इसकी सूचना डेरे पर मौजूद उनके परिवार को दी। खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

डेरे पर अकेले रहते थे बुटा सिंह, पुलिस जांच में जुटी
परिजनों ने बताया कि बुटा सिंह गांव स्थित अपने डेरे पर अकेले ही रहते थे और उनका एक बेटा है। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से भागने में तो कामयाब रहा, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से कार की पहचान कर ली गई है। सूचना मिलने के बाद निसिंग थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया।

निसिंग थाना के जांच अधिकारी ऋषिपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी वाहन चालक की तलाश के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें– Haryana News: 52 पाल महापंचायत का बड़ा फैसला, सगाई में मिलेगा सिर्फ 1 रुपया, बारात में जाएंगे 51 लोग

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।