Breaking News
Narnaul News: अब नागरिक मतदाता सूची पर 20 नवंबर तक दर्ज कर सकते हैं दावे-आपत्तियांCleaning Tips: बिना पेंट कराए घर को देना है फेस्टिव लुक? इन 5 घरेलू नुस्खों से चुटकियों में साफ करें जिद्दी दागPanipat News: पानीपत में दिल दहला देने वाली घटना, 9वीं के छात्र ने घर में लगाया फंदा, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहरामलुधियाना के पटाखा गोदाम में आग, आप नेता के भतीजे साहिल की मौत; धमाकों से दहला फील्डगंजAmbala Sondha Drowning Case: अंबाला में खेलते-खेलते पानी के खुले हौद में गिरी 2 साल की मासूम, डूबने से मौतNarnaul News: अब नागरिक मतदाता सूची पर 20 नवंबर तक दर्ज कर सकते हैं दावे-आपत्तियांCleaning Tips: बिना पेंट कराए घर को देना है फेस्टिव लुक? इन 5 घरेलू नुस्खों से चुटकियों में साफ करें जिद्दी दागPanipat News: पानीपत में दिल दहला देने वाली घटना, 9वीं के छात्र ने घर में लगाया फंदा, इकलौते बेटे की मौत से मचा कोहरामलुधियाना के पटाखा गोदाम में आग, आप नेता के भतीजे साहिल की मौत; धमाकों से दहला फील्डगंजAmbala Sondha Drowning Case: अंबाला में खेलते-खेलते पानी के खुले हौद में गिरी 2 साल की मासूम, डूबने से मौत

Karnal News: घरौंडा के लालुपुरा सरकारी स्कूल में एसडीएम की रेड: सुबह-सुबह हाजिरी रजिस्टर कब्जे में लिया, लेट-लतीफ शिक्षकों को नोटिस

Karnal News: घरौंडा के लालुपुरा सरकारी स्कूल में एसडीएम की रेड: सुबह-सुबह हाजिरी रजिस्टर कब्जे में लिया, लेट-लतीफ शिक्षकों को नोटिस

करनाल में सरकारी स्कूलों की व्यवस्था पर नकेल: एसडीएम ने देर से आने वाले अध्यापकों से मांगा जवाब

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Karnal News: जिलेे के घरौंडा क्षेत्र के गांव लालुपुरा स्थित राजकीय स्कूल में सुबह खलबली मच गई जब एसडीएम राजेश सोनी अचानक निरीक्षण स्कूल पहुंच गए। सुबह के समय घंटी लगने के बाद ही स्कूल में सभी आवश्यक व्यवस्थओं की सघंनता से जांच की।

स्कूल में कुछ शिक्षकों को स्कूल लगने निधर्रित समय के बाद मिलने के पर एसडीएम ने सख्त रुख अपनाया। सुबह के समय प्रार्थना के समय शिक्षकों ने जब एसडीएम को स्कूल के परिसर में देखा तो कई अपना हाजिरी रजिटर ढूंढते हुए नजर आए जोकि वो पहले से उन्होंने अपने कब्जे में ले रखा था बाद सभी की उपस्थिति की के जांच की। निरीक्षरण के बाद ही स्कूल में बन रहे मिड डेमिल में बन रहे खाने की जांच की।

विज्ञापन

रसोई में रखे गए खाने के समान की गुणवता को लेकर बारिकी से जांचा। बाद में सोनी ने क्लास रुम में जाकर बच्चें से उनके खाने पिने के बारे में पूछा लेकिन कुछ बच्चें संकोच के कारण बोल नहीं पाए। स्कूल परिसर की साफ-सफाई को भी ध्यान में रख गया उन्होंने कहा कि बच्चे सिर्फ पढ़ाई तक ही सीमित न रहे बच्चों को ख्रेल कूद स्किल नौतिक विचारों का ज्ञान हो। बच्चों से पर्यावरण संरक्षण बचाने के लिए पौधे लगाना जरूरी है। कहा कि सोमवार को स्कूल में पौधे भेजे जाएंगे और पौधारोपण कराया जाएगा, ताकि बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा सके।

निरीक्षण में मिली कई खामियां

इस दौरान कक्षाओं में कई पंखे खराब मिले तो वहीं कई जगहों पर लाइट व्यवस्था नहीं थी। कंप्यूटर लैब भी ठीक तरह से नहीं चल रहे थ्रो साथ ही स्कूल भवन की छत जर्जर हालात में मिली। शौचालयों की स्थिति भी संतोषजनक नहीं थी। एसडीएम राजेश सोनी ने कहा इन सभी बिदुओं के जल्द से जल्द ठीक करे जिससे छ ात्रों को कोई परेशानी ना हो।

हाजिरी में अनुपस्थिति पढ़ाई पर उठे सवाल

निरीक्षण के दौरान पाया कि कुछ टीचर समय पर स्कूल नहीं पहुंचे थे। इस पर एसडीएम ने अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह भी जांच का विषय है कि टीचर नियमित रूप से समय पर आ रहे हैं या नहीं और बच्चों को सही तरीके से पढ़ा रहे हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि कई बार स्कूलों में कॉन्सेप्ट बिल्डिंग पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता, जिससे बच्चे विषय को पूरी तरह समझ नहीं पाते। इस दिशा में शिक्षकों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

आंगनवाड़ी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

एसडीएम ने बताया कि उन्होंने स्कूल के साथ आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया और क्लासरूम की स्थिति का जायजा लिया। कंप्यूटर लैब के बारे में उन्होंने कहा कि लैब अच्छी है, लेकिन इंफ्रास्ट्रर में कुछ दिक्कतें हैं। इसके बावजूद टीचर बच्चों को बेसिक जानकारी दे रहे हैं। स्कूल भवन की छत में टपकने की समस्या को लेकर एसडीएम ने कहा कि भवन कंडम नहीं है, लेकिन मरम्मत की जरूरत है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग से बात की जाएगी। वहीं शौचालयों की स्थिति सुधारने के लिए हेड टीचर को निर्देश दिए गए हैं।

औचक निरीक्षण भाविष्य में भी जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि जहां अच्छा काम हो रहा है, वहां प्रशंसा की जाएगी और जहां कमी मिलेगी, उसे तुरंत सुधारने के निर्देश दिए जाएंगे। उन्होंने सभी स्कूलों को चेतावनी दी, कि किसी भी समय निरीक्षण किया जा सकता है, इसलिए सभी संस्थान अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। निरीक्षण का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को बेहतर बनाना है, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा और समान अवसर मिल सके।

यह भी पढ़ें– Narnaul News: महेंद्रगढ़ के नारनौल में दर्दनाक रेल हादसा, तड़के मालगाड़ी की चपेट में आया 30 वर्षीय युवक

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।