Breaking News
Narnaul News: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में जोनल युवा महोत्सव ‘तरंग’ के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 21 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभाKarnal Crime: करनाल में शराब ठेके पर चाकू दिखाकर लूट का मामला, CIA-1 ने मेरठ रोड से दबोचे दो शातिर आरोपीAkshay Kumar Food Trends: फैंसी विदेशी खान-पान पर अक्षय कुमार का तंज, जानिए क्यों गुजराती थाली के आगे फीके हैं महंगे सुपरफूड्सAteli Mandi News: कनीना रोड पर सड़क हादसा, एजुकेशन टूर से लौट रही छात्रा की मौत और प्रोफेसर सहित दो घायलNarnaul News: हरियाणा के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर जिला महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हीरक जयंती समारोहNarnaul News: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में जोनल युवा महोत्सव ‘तरंग’ के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, 21 महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभाKarnal Crime: करनाल में शराब ठेके पर चाकू दिखाकर लूट का मामला, CIA-1 ने मेरठ रोड से दबोचे दो शातिर आरोपीAkshay Kumar Food Trends: फैंसी विदेशी खान-पान पर अक्षय कुमार का तंज, जानिए क्यों गुजराती थाली के आगे फीके हैं महंगे सुपरफूड्सAteli Mandi News: कनीना रोड पर सड़क हादसा, एजुकेशन टूर से लौट रही छात्रा की मौत और प्रोफेसर सहित दो घायलNarnaul News: हरियाणा के 60 गौरवशाली वर्ष पूरे होने पर जिला महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मनाया गया हीरक जयंती समारोह

Karnal News: करनाल में खूनी खेल, दुकान खोलते ही सिरफिरे ने लोहे की रॉड से 10 सेकेंड में मार डाला, सीसीटीवी आया सामने

Karnal News: करनाल में खूनी खेल, दुकान खोलते ही सिरफिरे ने लोहे की रॉड से 10 सेकेंड में मार डाला, सीसीटीवी आया सामने

करनाल में खूनी खेल, दुकान खोलते ही सिरफिरे ने लोहे की रॉड से 10 सेकेंड में मार डाला, सीसीटीवी आया सामने

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Karnal News: करनाल के घरौंडा इलाके में शुक्रवार की अलसुबह एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई। वीर राइस मिल के पास चाय की दुकान चलाने वाले 30 वर्षीय तेजबीर सिंह जब सुबह करीब 6 बजे अपनी दुकान खोलकर सफाई कर रहे थे, तभी अचानक एक सिरफिरे युवक ने लोहे की भारी रॉड से उन पर हमला बोल दिया। हमले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि सिरफिरे ने महज 10 सेकेंड के भीतर तेजबीर के सिर पर ताबड़तोड़ 9 वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

सर्विस स्टेशन का शीशा तोड़कर निकला था आरोपी, रास्ते में भी मचाया उपद्रव

विज्ञापन

मृतक के परिजनों और चश्मदीदों से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी की पहचान नेपाल निवासी उत्तम कुमार के रूप में हुई है, जो पास के ही एक सर्विस स्टेशन पर काम करता था। बताया जा रहा है कि आरोपी अत्यधिक नशे या मानसिक संतुलन खोने की स्थिति में था। सर्विस स्टेशन मालिक ने उसे रात भर एक कमरे में बंद रखा था, लेकिन सुबह वह कमरे का शीशा तोड़कर बाहर निकल आया। दुकान पर पहुंचने से पहले उसने रास्ते में एक बाइक सवार और एक महिला पर भी हमला करने का प्रयास किया था, लेकिन वे खुशकिस्मती से बच निकले।

भीड़ ने आरोपी को घेरा, ईंट फेंककर दबोचा और की पिटाई

तेजबीर पर हमले के दौरान चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के दुकानदार और राहगीर मौके की तरफ दौड़े, तो आरोपी भागने लगा। एक स्थानीय युवक ने हिम्मत दिखाते हुए उस पर ईंट फेंकी, जिससे वह लड़खड़ा गया। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और जमकर धुनाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही घरौंडा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और खून से लथपथ तेजबीर और घायल आरोपी दोनों को इलाज के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने तेजबीर को मृत घोषित कर दिया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, तीन भाई-बहनों में मझला था तेजबीर

बालीनगर निवासी तेजबीर की मौत की खबर मिलते ही उसके रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि करीब 15 साल पहले तेजबीर के पिता सुभाष की बीमारी के कारण मौत हो चुकी थी, जिसके बाद मां कृष्णा ने ही मजदूरी और मेहनत कर तीनों बच्चों का पालन-पोषण किया था। तेजबीर तीन भाई-बहनों में मझला था और अभी अविवाहित था। बड़े भाई प्रदीप और मां के साथ वह दुकान चलाकर घर का खर्च उठाता था।

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी से पूछताछ जारी

मामले की जानकारी देते हुए घरौंडा थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया गया है। भीड़ की पिटाई से घायल हुए आरोपी उत्तम कुमार का भी पुलिस कस्टडी में अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें– Panipat News: पानीपत बार एसोसिएशन चुनाव, ईवीएम से मतदान शुरू, शाम 6 बजे तक आएंगे नतीजे

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।