Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Karnal News: करनाल में विवाहिता संदिग्ध हालातों में लापता, नहर किनारे चाबी लगी स्कूटी और मोबाइल मिलने से मचा हड़कंप

Karnal News: करनाल में विवाहिता संदिग्ध हालातों में लापता, नहर किनारे चाबी लगी स्कूटी और मोबाइल मिलने से मचा हड़कंप

पति की दूसरी शादी देख सदमे में थी प्रिया, भाई को आखिरी फोन कर कहा— ‘मैं नहर में कूदने जा रही हूं’

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Karnal News: करनाल के ज्योतिनगर इलाके से एक बेहद भावुक और परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 25 साल की विवाहिता प्रिया नरवाल पिछले चार दिनों से रहस्यमय हालातों में लापता है। पश्चिमी यमुना नहर के घोघड़ीपुर पुल के पास उसकी स्कूटी लावारिस हालत में खड़ी मिली, जिसके बाद से ही पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

स्कूटी के इग्निशन में चाबी लगी हुई थी और सीट के पास ही उसका मोबाइल फोन भी रखा हुआ था। इस खौफनाक मंजर से ठीक पहले प्रिया ने अपने छोटे भाई को फोन पर एक ऐसी बात कही, जिसे सुनकर परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। गोताखोरों की टीमें दिन-रात नहर की लहरों को खंगाल रही हैं, लेकिन समय बीतने के साथ ही किसी अनहोनी की आशंका गहराती जा रही है।

विज्ञापन

प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत, दो साल से मायके में काट रही थी जिंदगी

परिजनों के मुताबिक, प्रिया ने साल 2022 में बड़े अरमानों के साथ शेखपुरा गांव के रहने वाले हरमिंद्र सिंह से लव मैरिज की थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच का प्यार कलह में बदल गया।

हालात इस कदर बिगड़े कि पिछले करीब दो साल से प्रिया अपने मायके में रहने को मजबूर थी। दोनों के बीच का यह पारिवारिक विवाद सुलझने के बजाय कानूनी मुकदमों के फेर में उलझ गया और मामला सीधे अदालत की चौखट तक जा पहुंचा। इसी कानूनी लड़ाई के बीच दोनों परिवारों में तनाव चरम पर था।

बिना तलाक पति ने रचाई दूसरी शादी, कोर्ट में सच देख सदमे में आई विवाहिता

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा मोड़ इसी महीने की शुरुआत में आया। परिजनों ने बताया कि बीती 1 जून को प्रिया अदालती कार्रवाई के सिलसिले में कोर्ट परिसर गई हुई थी। वहां उसने कुछ ऐसा देखा जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी। उसका पति हरमिंद्र वहां अपनी दूसरी पत्नी और एक छोटी बच्ची के साथ मौजूद था।

बिना कानूनी तलाक लिए पति का यह कदम प्रिया के आत्मसम्मान पर करारी चोट था। कोर्ट से लौटने के बाद वह बुरी तरह टूट चुकी थी और गहरे डिप्रेशन में चली गई। मानसिक आघात इस कदर गहरा था कि अगले ही दिन उसके चेहरे पर पैरालाइसिस (लकवा) का अटैक भी आ गया, जिसने उसकी शारीरिक और मानसिक स्थिति को और ज्यादा नाजुक बना दिया।

‘स्कूटी ले जाना, मैं जा रही हूं…’— गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारी

3 जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे प्रिया अचानक घर से निकली और घोघड़ीपुर नहर के किनारे जाकर रुक गई। उसने अपने छोटे भाई को आखिरी बार डायल किया और भर्राई आवाज में कहा, “मेरी स्कूटी नहर के पास खड़ी है, आकर ले जाना… मैं पानी में छलांग लगाने जा रही हूं।” इसके बाद फोन कट गया।

प्रख्यात गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम मुस्तैद हो गई थी। स्कूटी वाले पॉइंट से लेकर मुनक हेड और पिचौलिया हेड तक लगातार पानी के भीतर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। परिजनों के गंभीर आरोपों के बाद पुलिस भी हरमिंद्र के पिछले रिकॉर्ड और मानसिक प्रताड़ना के एंगल से मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें– HTET Result: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा संपन्न, जानें कब जारी होगी आंसर-की और रिजल्ट की तारीख

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।