Breaking News
Aate ka Diya for Karwa Chauth: पूजा के लिए घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध आटे का दीया, जानें सबसे आसान तरीकाYamunanagar news: त्योहारों पर मिलावटखोरों पर छछरौली प्रशासन का कड़ा प्रहार, बाजार में दुकानों पर छापेमारी, मिठाई के सैंपल लेकर लैब भेजेHaryana Farmer News: हरियाणा के गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सीएम नायब सैनी ने बढ़ाए गन्ने का भावKalesar Tree Cutting Controversy: कलेसर में 50 साल पुराने आम के 5 फलदार पेड़ काटने पर बवाल, खेत मालिक ने सरपंच प्रतिनिधि पर लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिसपंजाब में नशा तस्करी पर कार्रवाई; तरनतारन से 4 किलो 29 ग्राम हेरोइन बरामद, दो युवक गिरफ्तारAate ka Diya for Karwa Chauth: पूजा के लिए घर पर ऐसे बनाएं शुद्ध आटे का दीया, जानें सबसे आसान तरीकाYamunanagar news: त्योहारों पर मिलावटखोरों पर छछरौली प्रशासन का कड़ा प्रहार, बाजार में दुकानों पर छापेमारी, मिठाई के सैंपल लेकर लैब भेजेHaryana Farmer News: हरियाणा के गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सीएम नायब सैनी ने बढ़ाए गन्ने का भावKalesar Tree Cutting Controversy: कलेसर में 50 साल पुराने आम के 5 फलदार पेड़ काटने पर बवाल, खेत मालिक ने सरपंच प्रतिनिधि पर लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिसपंजाब में नशा तस्करी पर कार्रवाई; तरनतारन से 4 किलो 29 ग्राम हेरोइन बरामद, दो युवक गिरफ्तार

Karnal News: कर्ण विहार के पास स्कूटी सवार से 43 हजार की दिनदहाड़े लूट, विरोध करने पर लोहे की रॉड से पीटा

Karnal News: कर्ण विहार के पास स्कूटी सवार से 43 हजार की दिनदहाड़े लूट, विरोध करने पर लोहे की रॉड से पीटा

स्प्लेंडर सवार बदमाशों ने फोन छीनकर तोड़ा, कोर्ट में पैसे जमा कराने जा रहे शख्स से बड़ी लूट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Karnal News: शहर में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब दिनदहाड़े भी राहगीर सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला कर्ण विहार के पास का है, जहां मोटरसाइकिल पर आए दो नकाबपोश युवकों ने एक स्कूटी सवार को घेरकर 43 हजार 200 रुपये की नगदी लूट ली।

वारदात को इतनी बेरहमी से अंजाम दिया गया कि बदमाशों ने पहले स्कूटी को टक्कर मारकर गिराया और फिर लोहे की रॉड व चाकू के बल पर पीड़ित को लहूलुहान कर दिया। घायल अवस्था में पीड़ित को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

नगला चौक से ही पीछे लगे थे बाइक सवार हमलावर

सूरज नगर के रहने वाले पीड़ित रविचंद्र ने अस्पताल में पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वे नगला चौक से किसी अदालती काम के सिलसिले में 43 हजार 200 रुपये लेकर निकले थे।

उन्हें यह रकम कोर्ट में जमा करानी थी। जैसे ही वे शेखपुरा-सोहाना नहर के पास पहुंचे, उन्हें अहसास हुआ कि एक काले रंग की स्प्लेंडर बाइक पर सवार दो युवक काफी देर से उनका पीछा कर रहे हैं। खतरा भांपकर रविचंद्र ने स्कूटी की रफ्तार बढ़ाई और कर्ण विहार की तरफ मुड़ने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बाइक सवार बेहद करीब आ चुके थे।

फोन मिलाते ही तोड़ा मोबाइल, रॉड से पीठ पर ताबड़तोड़ वार

रविचंद्र के मुताबिक, खुद को घिरता देख उन्होंने जैसे ही मदद के लिए पुलिस कंट्रोल रूम (डायल-112) पर फोन लगाने की कोशिश की, बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और सड़क पर पटक कर तोड़ दिया। इसके बाद आरोपियों ने उन पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

पीठ और हाथ-पैरों पर कई वार करने के बाद बदमाश रुपयों से भरा बैग छीनकर रफूचक्कर हो गए। जाते-जाते पीड़ित ने समझदारी दिखाते हुए बदमाशों की बाइक का नंबर (HR 60N 5651) नोट कर लिया, जिसे अब पुलिस को सौंप दिया गया है।

तफ्तीश में आया नया मोड़, पारिवारिक रंजिश का शक

इस सनसनीखेज लूटकांड की तफ्तीश में जुटी पुलिस के हाथ कुछ ऐसे सुराग लगे हैं, जिसने मामले की दिशा बदल दी है। नागरिक अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंची पुलिस टीम के सामने उस वक्त नया मोड़ आया, जब पीड़ित की पत्नी ने एक चौंकाने वाला दावा किया।

महिला का आरोप है कि इस पूरी वारदात के पीछे उसकी ननद का बेटा (भांजा) शामिल हो सकता है। पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि घटना से ठीक पहले आरोपी और पीड़ित पक्ष के बीच फोन पर लगातार बातचीत हो रही थी।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, शहर में नाकाबंदी

पुलिस अब इस मामले को महज एक राहजनी या लूट के तौर पर नहीं, बल्कि घरेलू विवाद और आपसी रंजिश के चश्मे से भी देख रही है। वारदात वाली जगह और उसके आस-पास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लिया गया है।

शहर के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर नाकाबंदी कर संदिग्धों की चेकिंग बढ़ा दी गई है। जांच अधिकारी का कहना है कि बाइक नंबर और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के जरिए आरोपियों के बेहद करीब पहुंचा जा चुका है और जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– Hydrogen Train: 140 KM की रफ्तार और 2638 यात्रियों की क्षमता, जानें भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की खूबियां

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।