Breaking News
Horoscope Update: पुराने अटके काम होंगे पूरे या बढ़ेगी मुश्किलें? जानिए सभी 12 राशियों का हालShocking Stunt Viral: ‘तू ऊपर चढ़ेगा तो मैं तुझसे ऊपर’, दो दोस्तों की सनकी शर्त ने पहुंचा दिया मौत के मुहाने परNarnaul Mandi Update: नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद का रोस्टर जारी, 12 अक्टूबर से तय तिथियों के अनुसार होगी किसानों की फसल की खरीदPanipat News: पानीपत में यमुना स्नान करने जा रहे परिवार की सीएनजी कार में लगी भीषण आगRewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावाHoroscope Update: पुराने अटके काम होंगे पूरे या बढ़ेगी मुश्किलें? जानिए सभी 12 राशियों का हालShocking Stunt Viral: ‘तू ऊपर चढ़ेगा तो मैं तुझसे ऊपर’, दो दोस्तों की सनकी शर्त ने पहुंचा दिया मौत के मुहाने परNarnaul Mandi Update: नारनौल नई अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद का रोस्टर जारी, 12 अक्टूबर से तय तिथियों के अनुसार होगी किसानों की फसल की खरीदPanipat News: पानीपत में यमुना स्नान करने जा रहे परिवार की सीएनजी कार में लगी भीषण आगRewari Theft News: बावल में चोरों का आतंक, हसनपुरा मोहल्ला में मकान का ताला तोड़कर 90 हजार नकदी चोरी, रेलवे रोड स्थित मंदिर के दानपात्र पर भी बोला धावा

Karnal News: करनाल में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, धुआं उठते ही बाहर कूदा चालक, जलकर खाक हुई कार

AAmandeep Singh
Karnal News: करनाल में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, धुआं उठते ही बाहर कूदा चालक, जलकर खाक हुई कार

करनाल में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, धुआं उठते ही बाहर कूदा चालक, जलकर खाक हुई कार

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Karnal News: करनाल के मेरठ रोड स्थित कचरा प्लांट के समीप उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलती स्कॉर्पियो गाड़ी में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटों ने पूरी कार को अपनी आगोश में ले लिया। राहत की बात यह रही कि गाड़ी चला रहे कार मालिक ने समय रहते खतरे को भांप लिया और वाहन को सड़क किनारे रोककर बाहर निकल आए, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि, इस घटना में गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई है।

धुआं उठते ही साइड में लगाई कार, डैशबोर्ड से फैली लपटें

विज्ञापन

घटना की जानकारी देते हुए पिंडौरा निवासी कार मालिक अजय कुमार ने बताया कि वह अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर पिंडौरा से करनाल की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह मेरठ रोड पर कचरा प्लांट के पास पहुंचे, तो गाड़ी के बोनट से अचानक तेज धुआं निकलने लगा। खतरा महसूस होते ही उन्होंने बिना देरी किए गाड़ी को तुरंत हाईवे के किनारे खड़ा कर दिया।

अजय कुमार ने बताया कि जब उन्होंने नीचे उतरकर कंडक्टर साइड में जाकर देखा तो वहां से आग की लपटें उठ रही थीं। उन्होंने तुरंत आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक लपटें गाड़ी के डैशबोर्ड के अंदरूनी हिस्से तक पहुंच चुकी थीं। जब तक वे कुछ समझ पाते, आग तेजी से भड़क गई और पूरी कार में फैल गई।

समय रहते बाहर निकले कार चालक, टल गया बड़ा हादसा

कार मालिक के मुताबिक, अगर उन्होंने कुछ सेकंड की भी देरी की होती तो उनकी जान पर बन आती। समय रहते बाहर निकल जाने के कारण वे पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन आग की इस घटना में लाखों रुपये कीमत की स्कॉर्पियो गाड़ी जलकर पूरी तरह राख हो गई।

हादसे की सूचना तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। चालक द्वारा गाड़ी को समय रहते सड़क के किनारे लगा देने से हाईवे पर यातायात प्रभावित नहीं हुआ और न ही कोई बड़ा जाम लगा।

शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

मामले की जांच कर रहे एएसआई (ASI) संदीप कुमार ने बताया कि स्कॉर्पियो में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। जब तक पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंचे, गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी।

पुलिस की शुरुआती जांच में आग लगने की मुख्य वजह गाड़ी की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट होना माना जा रहा है। एएसआई ने पुष्टि की कि घटना के समय गाड़ी में केवल अजय कुमार ही सवार थे और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें– Haryana News: 52 पाल महापंचायत का बड़ा फैसला, सगाई में मिलेगा सिर्फ 1 रुपया, बारात में जाएंगे 51 लोग

विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।