Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Karnal News: करनाल में साले की हत्या के आरोपी का सिर मुंडवाकर निकाला जुलूस, कैमरे पर रोते हुए कबूला जुर्म

Karnal News: करनाल में साले की हत्या के आरोपी का सिर मुंडवाकर निकाला जुलूस, कैमरे पर रोते हुए कबूला जुर्म

हत्यारोपी सागर और पिता ऋषिपाल गिरफ्तार, सड़कों पर पैदल मार्च करवाकर कोर्ट में पेशी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Karnal News: रिश्तों की मर्यादा और गुस्से के उफान में कैसे हंसते-खेलते परिवार तबाह हो जाते हैं, इसका एक खौफनाक उदाहरण करनाल के निसिंग क्षेत्र के गांव कुचपुरा में देखने को मिला। यहां हुए सनसनीखेज जसविंद्र हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सागर और उसके पिता ऋषिपाल को बेड़ियों में जकड़ लिया है।

लेकिन इस गिरफ्तारी से ज्यादा चर्चा उस नजारे की है, जब पुलिस ने आरोपी सागर को गंजा कर निसिंग की सड़कों पर पैदल घुमाया। इस दौरान कानून के शिकंजे में फंसे सागर ने भरे गले से मीडिया के कैमरों के सामने अपना जुर्म कबूल किया और रोते हुए कहा, “जो मैंने किया, उसका मुझे गहरा अफसोस है। आवेश में आकर मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई, ऐसी गलती कोई और न करे।”

विज्ञापन

पिता पर हमला देख खो दिया था आपा

सार्वजनिक रूप से सड़कों पर घुमाए जाने के दौरान आरोपी सागर ने वारदात के पीछे की कहानी बयां की। उसने आरोप लगाया कि झगड़े के वक्त मृतक जसविंद्र और उसके भाइयों ने मिलकर उसके पिता ऋषिपाल पर हमला बोल दिया था। अपने पिता को पिटता देख वह अपना आपा खो बैठा और आत्मनियंत्रण खोने के कारण उसने पास ही पड़े चाकू से जसविंद्र पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। चाकू जसविंद्र की छाती और पेट में जा धंसा, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

5 जुलाई की वो काली रात: मायके-ससुराल की जंग में उजड़ गई मांग

इस खूनी खेल की पटकथा बीती 5 जुलाई की रात को लिखी गई थी। जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर अजय कुमार के मुताबिक, रायसन गांव की रहने वाली मंजू की शादी कुचपुरा के मनीष के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों परिवारों के बीच मनमुटाव चल रहा था। 5 जुलाई की रात को ससुराल वालों से तंग आकर मंजू ने फोन कर अपने भाइयों को आपबीती सुनाई और मदद मांगी।

बहन की पुकार सुनकर जसविंद्र अपने भाइयों अमृत और श्रवण के साथ कुचपुरा गांव के अड्डे पर पहुंचा। लेकिन वहां पहले से घात लगाए बैठे ससुराल पक्ष के लोगों ने आते ही उन पर तेजधार हथियारों और लोहे के पंच से हमला बोल दिया। अमृत और श्रवण जैसे-तैसे जान बचाकर भागे, लेकिन जसविंद्र सागर के हत्थे चढ़ गया।

पुलिस रिमांड में खुलेंगे और राज, बाकी आरोपियों की तलाश तेज

वारदात के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए 6 जुलाई को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था। मृतका के भाइयों की लिखित शिकायत के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई। मंगलवार को पुलिस ने सागर और उसके पिता को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया था।

सब-इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि इस खूनी संघर्ष में कई और लोग भी शामिल थे, जिनकी धरपकड़ के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। आज रिमांड अवधि खत्म होने के बाद दोनों मुख्य आरोपियों को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। इस वारदात ने इलाके में तनाव का माहौल पैदा कर दिया है, वहीं पुलिस मुस्तैदी से स्थिति पर नजर रखे हुए है।

यह भी पढ़ें– Haryana News: पलवल का चांदहट थाना प्रभारी ₹2 लाख की घूस लेते गिरफ्तार, अपने ही पूर्व एएसआई से मांगी थी रिश्वत

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।