Breaking News
Yamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शवYamunanagar Green Firecrackers License: यमुनानगर में बिना लाइसेंस पटाखे बेचना पड़ेगा भारी, प्रशासन ने तय की जगहें और नियमWeather Change in Haryana: मौसम विभाग के अलर्ट के बीच ज्योतिसर में झमाझम बारिश, रातोंरात बढ़ी ठंडक25 October Rashifal: रविवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी सूर्यदेव की कृपा, चमक जाएगी किस्मतMother Son Viral Video: मां की तबीयत खराब हुई तो 14 साल के बेटे ने संभाला किचन, वीडियो देख हर कोई कर रहा तारीफYamunanagar News: यमुनानगर में खौफनाक कत्ल, मां के प्रेमी की बेटे ने रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, कट्टे में मिला शव

Karnal News: सस्पेंडेड SE गीतू राम तंवर की मौत पर बवाल, परिवार ने शव उठाने से किया इनकार, भाई बोले- नामजदगी और गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं

Karnal News: सस्पेंडेड SE गीतू राम तंवर की मौत पर बवाल, परिवार ने शव उठाने से किया इनकार, भाई बोले- नामजदगी और गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं

सस्पेंडेड SE गीतू राम तंवर की मौत पर बवाल, परिवार ने शव उठाने से किया इनकार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: मुनीश मुंडे, करनाल

Karnal News: मुनीश मुंडे, करनाल । हरियाणा बिजली निगम के सस्पेंडेड सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (SE) गीतू राम तंवर की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ गया है। सोमवार को करीब 12 घंटे बाद पोस्टमॉर्टम कराया गया, लेकिन परिवार ने शव लेने और अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने सुसाइड नोट को शिकायत मानकर FIR दर्ज की, लेकिन उसमें आरोपियों के नाम दर्ज नहीं किए।

पुलिस ने मामले में BNS की धारा 108, 351(3) और SC/ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। हालांकि FIR में आरोपी वाले कॉलम को खाली रखा गया है। मृतक के भाई सुरेश तंवर ने कहा कि जब तक सुसाइड नोट में नामजद सभी अधिकारियों को आरोपी नहीं बनाया जाता, गिरफ्तारी नहीं होती और कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक परिवार शव नहीं उठाएगा।

विज्ञापन

सुसाइड नोट में अधिकारियों पर गंभीर आरोप

तंवर ने अपने सुसाइड नोट में कई अधिकारियों पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने, फर्जी वीडियो वायरल कराने और विभागीय कार्रवाई में पक्षपात के आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने फरवरी 2025 से अगस्त 2026 तक 27 से अधिक शिकायतें शासन-प्रशासन को भेजीं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।

सुसाइड नोट में रणबीर देशवाल, अश्विनी कौशिक, सतीश गोयत और प्रदीप कुमार समेत कई अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए गए हैं। तंवर ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ वायरल हुआ वीडियो एडिटेड था और इसी के आधार पर उन्हें निलंबित किया गया।

रिटायरमेंट के दिन उठाया आत्मघाती कदम

गीतू राम तंवर चार महीने से निलंबित चल रहे थे और 31 अगस्त को उनका रिटायरमेंट था। परिजनों के मुताबिक, वह सुबह घर से यह कहकर निकले थे कि “अपनी आखिरी चिट्ठी देकर आता हूं।” बाद में उनका शव करनाल में DAV स्कूल के पास कार में मिला।

तंवर की बड़ी बेटी वृंदा MBBS कर रही हैं, जबकि छोटी बेटी नीति इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही हैं। बेटे स्यास्तिक ने NEET की तैयारी की है। परिवार का कहना है कि अब वे न्याय की लड़ाई कानूनी तरीके से लड़ेंगे।

पुलिस बोली- जांच में दोषी मिले तो होगी कार्रवाई

सेक्टर-32, 33 थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि परिवार की शिकायत सुसाइड नोट के आधार पर दी गई है और उसी के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें– आज पटल पर रखे जाएंगे 11 बड़े बिल, संविदा प्राध्यापकों के मुद्दे पर हंगामे के आसार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।