Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Karnal News: करनाल में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला के घर में घुसकर पूरे परिवार को डंडों से पीटा

Karnal News: करनाल में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला के घर में घुसकर पूरे परिवार को डंडों से पीटा

करनाल सिटी थाना क्षेत्र में महिला से अभद्रता, बचाने आए परिवार पर लाठियों से हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Karnal News: हरियाणा के करनाल शहर से एक बेहद संसारात करने वाला वाकया सामने आया है, जहां एक महिला के साथ सरेराह बदतमीजी की गई और जब परिवार ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने घर में घुसकर खूनी खेल खेला।

सिटी थाना इलाके की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि पहले रास्ते में उन पर पानी फेंककर माहौल खराब करने की कोशिश की गई, और फिर रात के अंधेरे में आरोपी ने उनके घर पर धावा बोल दिया। इस हमले में महिला, उनके पति और भाई को गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन

स्कूल जाते समय शुरू हुआ था विवाद, रास्ते में फेंका पानी

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, पूरा विवाद दो दिन पहले सुबह करीब साढ़े आठ बजे शुरू हुआ था। पीड़िता अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए घर से निकली थी, तभी रास्ते में उन्हें इलाके का ही रहने वाला सुरेश कुमार मिला।

आरोप है कि सुरेश ने बिना किसी वजह के महिला और उनके साथ मौजूद भाई के ऊपर पानी फेंक दिया। जब उन्होंने इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपी गाली-गलौच और बदतमीजी पर उतर आया। मौके पर राहगीरों और आसपास के लोगों के जुटने के बाद मामला शांत हुआ और पीड़िता अपने घर लौट आई।

रात को शराब के नशे में तोड़ी मर्यादा, घर के दरवाजे पर की छेड़छाड़

दिन का विवाद रात होते-होते बेहद हिंसक मोड़ पर पहुंच गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसी दिन रात करीब 10:30 बजे आरोपी सुरेश शराब के नशे में धुत होकर उनके घर के बाहर आ धमका।

उसने जोर-जोर से मुख्य दरवाजा खटखटाया। जैसे ही महिला ने गेट खोला, आरोपी ने सारी मर्यादाएं लांघते हुए उसकी छाती पर हाथ मार दिया और छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर जब अंदर से उनके पति और भाई दौड़कर बाहर आए, तो आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ।

बेटे के साथ डंडे लेकर लौटा आरोपी, परिवार पर किया जानलेवा हमला

मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। कुछ ही देर बाद सुरेश अपने बेटे के साथ हाथों में लाठी-डंडे लेकर वापस आया और घर के बाहर ही परिवार को घेर लिया।

दोनों बाप-बेटे ने मिलकर महिला के पति और भाई पर ताबड़तोड़ डंडे बरसाने शुरू कर दिए। बीच-बचाव करने उतरी महिला को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उनके साथ भी मारपीट की। इस हिंसक झड़प में तीनों को काफी चोटें आई हैं, जिसके बाद पीड़ितों ने पुलिस की शरण ली और आरोपियों से अपनी जान का खतरा बताते हुए कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई।

पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच में जुटे अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और पीड़ितों का मेडिकल (MLR) कराया गया, जिसमें चोटों की पुष्टि हुई है। मामले की गंभीरता और महिला अपराध से जुड़ा मुद्दा होने के कारण करनाल सिटी थाना पुलिस ने तुरंत तत्परता दिखाई।

मौके पर जाकर जब तफ्तीश की गई और पड़ोसियों से पूछताछ हुई, तो वारदात के आरोप सही पाए गए। पुलिस ने आज भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की कमान लेडी एएसआई (LASI) बिमलेश को सौंपी गई है, जो आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही हैं।

यह भी पढ़ें– Haryana News: हरियाणा में नदियों का रौद्र रूप, कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी उफान पर, इन 6 जिलों में अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।