Breaking News
दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार जाने वालों को राहत, चंडीगढ़-अंबाला की इन 6 ट्रेनों में बढ़ेंगे कोचChina Viral News: रिश्तेदारों की कमी पड़ी तो इंटरनेट पर दिया कार्ड, रातों-रात चमकी गरीब दूल्हे की किस्मतNarnaul News: सराय ढ़ुसरान में निशुल्क नेत्र जांच शिविर, 286 नागरिकों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 144 को मिले चश्मेAAP से अलग होकर कुंवर विजय प्रताप, जौड़ामाजरा और पठानमाजरा ने थामा BJP का दामन, दिल्ली में ली सदस्यताShah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर खास, पर्दे के ‘किंग’ के वे 7 डायलॉग्स जो बदल सकते हैं आपकी जिंदगीदिवाली-छठ पर यूपी-बिहार जाने वालों को राहत, चंडीगढ़-अंबाला की इन 6 ट्रेनों में बढ़ेंगे कोचChina Viral News: रिश्तेदारों की कमी पड़ी तो इंटरनेट पर दिया कार्ड, रातों-रात चमकी गरीब दूल्हे की किस्मतNarnaul News: सराय ढ़ुसरान में निशुल्क नेत्र जांच शिविर, 286 नागरिकों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, 144 को मिले चश्मेAAP से अलग होकर कुंवर विजय प्रताप, जौड़ामाजरा और पठानमाजरा ने थामा BJP का दामन, दिल्ली में ली सदस्यताShah Rukh Khan Birthday: शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर खास, पर्दे के ‘किंग’ के वे 7 डायलॉग्स जो बदल सकते हैं आपकी जिंदगी

Karnal Theft News: करनाल में दुकान का शटर तोड़कर 12 लाख की चोरी, ढाई लाख की चांदी की मूर्ति गायब

Karnal Theft News: करनाल में दुकान का शटर तोड़कर 12 लाख की चोरी, ढाई लाख की चांदी की मूर्ति गायब

करनाल में दुकान का शटर तोड़कर 12 लाख की चोरी, ढाई लाख की चांदी की मूर्ति गायब

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Karnal Theft News: हरियाणा के करनाल जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। शहर के व्यस्त नई अनाज मंडी रोड पर जॉन डियर ट्रैक्टर एजेंसी के पास स्थित ‘अग्रवाल मार्केटिंग’ में चोरों ने बड़ी दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और करीब 10 से 12 लाख रुपये की कीमत का सामान बटोरकर चंपत हो गए। घटना की जानकारी अगली सुबह तब हुई जब दुकान मालिक पहुंचे और शटर टूटा देखा।

ढाई लाख की चांदी की मूर्ति और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान गायब

विज्ञापन

असन्ध निवासी दुकान मालिक आयुष गोयल ने बताया कि वह बीते दिन शाम करीब 8 बजे अपनी दुकान बंद करके घर गए थे। अगली सुबह करीब 10 बजे जब वे दुकान पहुंचे, तो मुख्य शटर उखड़ा हुआ मिला और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। पड़ताल करने पर पता चला कि चोर दुकान से एक लैपटॉप, टीवी, डीवीआर, हार्ड डिस्क, लाइटों के बंडल, तांबे की तार और भगवान की करीब 2.5 लाख रुपये मूल्य की चांदी की मूर्ति चोरी कर ले गए हैं।

सीसीटीवी में कैद हुए 2 संदिग्ध, रात 1:30 बजे दी वारदात को अंजाम

शुरुआती जांच और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल में सामने आया है कि चोरी की यह वारदात रात करीब 1:30 बजे के आसपास हुई। फुटेज में दो संदिग्ध युवक दुकान के पिछले हिस्से की तरफ से अंदर दाखिल होते दिखाई दे रहे हैं। शातिर चोरों ने साक्ष्य मिटाने के मकसद से सीसीटीवी का डीवीआर और हार्ड डिस्क भी उखाड़ लिया, हालांकि आसपास की अन्य दुकानों में लगे कैमरों से सुराग मिले हैं। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस से जल्द आरोपियों को पकड़कर नुकसान की भरपाई की गुहार लगाई है।

सिटी थाना पुलिस ने दर्ज किया केस, एसआई विजय कुमार को सौंपी जांच

घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी करनाल की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुआयना किया। पीड़ित आयुष गोयल की शिकायत पर 1 नवंबर को पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303 और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की तफ्तीश सब-इंस्पेक्टर (SI) विजय कुमार को सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों के सुराग जुटाए जा रहे हैं और जल्द ही चोरों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें–Sirsa Roadways Strike: सिरसा में रोडवेज बसों का चक्का जाम, 100 से ज्यादा बसें ठप

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।