China Viral News: सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर कई हैरान करने वाले मामले सामने आते हैं, लेकिन चीन से आई एक दिल छू लेने वाली कहानी ने इंटरनेट पर हर किसी को भावुक कर दिया है। चीन के युन्नान प्रांत के एक युवक के पास अपनी शादी में बुलाने के लिए कोई परिवार या रिश्तेदार नहीं था। अकेलेपन के डर से जब उसने सोशल मीडिया पर बिल्कुल अनजान लोगों को अपनी शादी में आने का न्योता दिया, तो जो हुआ उसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी। शादी वाले दिन हजारों अजनबी मेहमान बनकर पहुंचे और उसकी खुशियों में शरीक हुए।
बचपन में उठा पिता का साया, पाई-पाई जोड़कर की शादी की तैयारी
इस युवक का बचपन बेहद तंगहाली और संघर्षों में बीता था। जब वह प्राइमरी स्कूल में ही पढ़ता था, तब उसके पिता का साया सिर से उठ गया। इसके कुछ समय बाद मां ने भी दूसरी शादी कर ली और उसे अकेला छोड़ दिया। ऐसे कठिन दौर में वह और उसका बड़ा भाई ही एक-दूसरे का सहारा बने।
तमाम मुश्किलों के बावजूद युवक ने हिम्मत नहीं हारी और दिन-रात कड़ी मेहनत करके अपनी पसंद की लड़की से शादी करने के लिए पाई-पाई जोड़ी। लेकिन शादी की तारीख तय होते ही उसे एक बात का मलाल सताने लगा कि मंडप में उसका अपना कहने वाला कोई रिश्तेदार मौजूद नहीं होगा।
“भाई, हम आ रहे हैं…” – सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते ही उमड़ पड़ा जनसैलाब
शादी का घर खाली न रहे और दुल्हन को परिवार की कमी महसूस न हो, इसके लिए युवक ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। उसने इंटरनेट पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर अजनबियों को अपनी शादी का न्योता दे दिया। पोस्ट डालते ही इंटरनेट यूजर्स का दिल पिघल गया और कमेंट्स की झड़ी लग गई। लोगों ने लिखा— “भाई, तुम अकेले नहीं हो, हम रास्ते में हैं और आ रहे हैं।” फिर क्या था, शादी के दिन सैकड़ों लोग बिन बुलाए मेहमान की तरह नहीं, बल्कि अपनों की तरह उसके घर पहुंच गए।
तोहफों की बौछार और चमचमाती Maybach: रेडिट पर वायरल हुई जादुई कहानी
Man Inviting Strangers to His Wedding Ended Up Getting A Whole Village Full of Celebration
byu/Sapphire-Crystal ininterestingasfuck
यह सिर्फ साधारण मौजूदगी नहीं थी, बल्कि आए हुए अजनबियों ने इस शादी को एक शाही उत्सव में बदल दिया। कई बड़े शेफ बिना कोई फीस लिए खाना पकाने पहुंच गए। मेहमान अपने साथ ढेरों महंगे उपहार, सजावट का सामान और मोमबत्तियां लेकर आए। हद तो तब हो गई जब एक मेहमान ने दूल्हा-दुल्हन को बारात के लिए अपनी बेहद कीमती ‘Maybach’ लग्जरी कार सौंप दी।
रेडिट पर शेयर की गई इस कहानी को 4,400 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि इंसानियत की यह मिसाल आंखों में खुशी के आंसू ला देती है।
यह भी पढ़ें–Sirsa Roadways Strike: सिरसा में रोडवेज बसों का चक्का जाम, 100 से ज्यादा बसें ठप

