Breaking News
उत्तराखंड के 8 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 161.96 करोड़, PM किसान की 24वीं किस्त जारीHaryana News: हरियाणा में बेमौसमी बारिश से बिछी धान की फसल, किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में तड़के 5 बजे EOU कार्यवाही; मुंगेर से पटना और मुजफ्फरपुर तक मारीे छापे, भारी मात्रा में जेवर और कैश बरामदAlsi ke Laddu Recipe: सर्दियों में सेहत का खजाना हैं अलसी के लड्डू, जोड़ों के दर्द से राहत और अंदरूनी ताकत के लिए ऐसे बनाएं, जानें आसान रेसिपीKarnal Bike Robbery: तरावड़ी में दिनदहाड़े लूट, कर्मचारी की कनपटी पर पिस्टल तानकर बाइक ले उड़े बदमाशउत्तराखंड के 8 लाख किसानों के खातों में पहुंचे 161.96 करोड़, PM किसान की 24वीं किस्त जारीHaryana News: हरियाणा में बेमौसमी बारिश से बिछी धान की फसल, किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में तड़के 5 बजे EOU कार्यवाही; मुंगेर से पटना और मुजफ्फरपुर तक मारीे छापे, भारी मात्रा में जेवर और कैश बरामदAlsi ke Laddu Recipe: सर्दियों में सेहत का खजाना हैं अलसी के लड्डू, जोड़ों के दर्द से राहत और अंदरूनी ताकत के लिए ऐसे बनाएं, जानें आसान रेसिपीKarnal Bike Robbery: तरावड़ी में दिनदहाड़े लूट, कर्मचारी की कनपटी पर पिस्टल तानकर बाइक ले उड़े बदमाश

Karnal Crime: करनाल में बैंक से लौट रहे युवक से 58 हजार की छिनैती, CIA-1 ने दो नकाबपोश बदमाशों को दबोचा

Karnal Crime: करनाल में बैंक से लौट रहे युवक से 58 हजार की छिनैती, CIA-1 ने दो नकाबपोश बदमाशों को दबोचा

करनाल में बैंक से लौट रहे युवक से 58 हजार की छिनैती, CIA-1 ने दो नकाबपोश बदमाशों को दबोचा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Karnal Crime: दिनदहाड़े बैंक से नकदी निकालकर घर लौट रहे युवक और उसकी रिश्तेदार ताई से हुई छिनैती के मामले का करनाल सीआईए-1 पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात को अंजाम देने वाले दोनों नकाबपोश बदमाशों को सेक्टर-4 करनाल से धर दबोचा। पुलिस ने उनके पास से छीनी गई 58 हजार रुपये की पूरी रकम और वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सागर और विकास के रूप में हुई है, जो दोनों ही बीड़ रैयतखाना (करनाल) के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

मुंह पर गमछा बांधकर आए, रास्ता रोककर छीन ली नकदी

मिली जानकारी के मुताबिक, वारदात 27 अक्टूबर की है। गांव बीड़ रैयतखाना का रहने वाला लव अपनी ताई के साथ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की भादसों शाखा से रुपये निकलवाने गया था। बैंक से 58 हजार रुपये की नकदी निकालने के बाद दोनों अपनी मोटरसाइकिल से वापस गांव लौट रहे थे।

जैसे ही वे उड़ाना गांव के नजदीक पहुंचे, तभी पीछे से एक ही बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उनकी बाइक के आगे अपनी गाड़ी अड़ाकर रास्ता रोक लिया। दोनों आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए अपने चेहरों को कपड़े से ढक रखा था। इससे पहले कि लव कुछ समझ पाता, आरोपियों ने जबरन उससे रुपयों वाला बैग छीना और जान से मारने की धमकी देते हुए रफूचक्कर हो गए।

सीआईए-1 की टीम ने सेक्टर-4 से दबोचा, आपराधिक इतिहास आया सामने

वारदात के बाद पीड़ित लव की शिकायत पर इंद्री पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देशों पर जांच सीआईए-1 की टीम को सौंपी गई। सीआईए-1 प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह के मार्गदर्शन में उप-निरीक्षक जयपाल की टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी और अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

सटीक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए सेक्टर-4 करनाल के पास से दोनों आरोपियों सागर और विकास को काबू कर लिया। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सागर का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ मारपीट व लड़ाई-झगड़े के मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत के तहत जिला जेल भेज दिया गया है। सीआईए की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों और आमजन ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें–Bhiwani News: भीम स्टेडियम से भिवानी को बड़ी सौगात, सीएम सैनी ने किया 8 नई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।