Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Ketan Agarwal Case: मंगेतर को मार कर भी नहीं टूटी हेकड़ी, पुलिस कस्टडी में मीडिया को अश्लील इशारा करती दिखी सिया गोयल

Ketan Agarwal Case: मंगेतर को मार कर भी नहीं टूटी हेकड़ी, पुलिस कस्टडी में मीडिया को अश्लील इशारा करती दिखी सिया गोयल

कैमरे पर आरोपी लड़की की बेशर्मी देख भड़के लोग

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Ketan Agarwal Case: पुणे के जाने-माने कारोबारी विशाल अग्रवाल के बेटे केतन अग्रवाल हत्याकांड ने कानून व्यवस्था और रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। 18 जून को लोहागढ़ किले की पहाड़ी से धकेलकर केतन की बेरहमी से हत्या करने के आरोप में बंद उसकी मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी की पुलिस कस्टडी आज यानी 3 जुलाई को खत्म हो रही है।

इस बीच, लोनावला और पुणे ग्रामीण पुलिस की जांच के दौरान मुख्य आरोपी सिया गोयल की एक ऐसी घिनौनी और चौंकाने वाली हरकत सामने आई है, जिसने पूरे महाराष्ट्र समेत इंटरनेट यूजर्स के गुस्से को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। जेल जाने और मंगेतर की जान लेने के बाद भी आरोपी के चेहरे पर रत्ती भर का पछतावा नजर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन

बिबवेवाड़ी में पंचनामा कर लौट रही थी पुलिस, सिया ने कैमरे पर दिखाई ‘मिडिल फिंगर’

दरअसल, पुणे ग्रामीण पुलिस की टीम गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सिया गोयल को लेकर उसके बिबवेवाड़ी स्थित आवास पर पहुंची थी। पुलिस वहां वारदात से जुड़े साक्ष्यों का पंचनामा करने और सबूत जुटाने गई थी। करीब दो घंटे की तफ्तीश के बाद जब पुलिस टीम सिया को वापस वैन की तरफ ले जाने के लिए घर से बाहर निकली, तो वहां इस हाई-प्रोफाइल केस को कवर करने के लिए भारी संख्या में मीडियाकर्मी और कैमरामैन मौजूद थे।

जैसे ही सिया की नजर कैमरों की फ्लैशलाइट पर पड़ी, उसने बिना किसी डर या शर्म के सरेआम मीडिया की तरफ अपनी बीच की उंगली उठाकर अश्लील इशारा किया। उसकी यह हेकड़ी और बदतमीजी कैमरों में लाइव रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। लोग इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उसे सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।

डिजिटल सबूत मिटाने की कोशिश? घर से कपड़े और गैजेट्स जब्त

क्राइम सीन और बैकग्राउंड कड़ियों को जोड़ने के लिए पुलिस ने सिया के घर के चप्पे-चप्पे को खंगाला है। 18 जून को वारदात को अंजाम देने के वक्त सिया ने जो कपड़े पहने थे, पुलिस ने उन्हें बरामद कर लिया है।

इसके साथ ही उसका मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी जब्त किए गए हैं। पुलिस को अंदेशा है कि केतन को ठिकाने लगाने के बाद सिया ने अपने घर आकर इस खौफनाक साज़िश से जुड़े कुछ अहम डिजिटल डेटा या चैट को डिलीट करने का प्रयास किया था, जिसे रिकवर करने के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है।

सच उगलवाने के लिए होगा पॉलीग्राफी टेस्ट, वकील ने की रजामंदी की पुष्टि

इस पेचीदा हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने और आरोपियों के बयानों में आ रहे विरोधाभास को खत्म करने के लिए अब पुलिस साइंटिफिक जांच का सहारा ले रही है। सिया गोयल के वकील विपुल दुशिंग ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी है कि उनकी मुवक्किल ने लाई डिटेक्टर (पॉलीग्राफी) टेस्ट कराने के लिए अपनी लिखित रजामंदी दे दी है।

कानूनन किसी भी आरोपी की मर्जी के बिना यह टेस्ट नहीं किया जा सकता, इसलिए यह सहमति पत्र लोनावला ग्रामीण पुलिस को सौंप दिया गया है। आज कोर्ट में दोनों आरोपियों की पेशी के दौरान पुलिस रिमांड बढ़ाने की गुहार लगाने के साथ-साथ अदालत से पॉलीग्राफी टेस्ट को अमलीजामा पहनाने की भी आधिकारिक इजाजत मांगेगी।

यह भी पढ़ें– Viral Funny Trending Video: घोड़े की पीठ पर ठाठ से बैठा दिखा कुत्ता, नजारा देख घूम गया राहगीरों का सिर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।