Breaking News
पंचकूला स्कूल में मासूम पर हमले से भड़के पेरेंट्स, प्रिंसिपल के खिलाफ की नारेबाजी; मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष पहुंचे स्कूलGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमानपंचकूला स्कूल में मासूम पर हमले से भड़के पेरेंट्स, प्रिंसिपल के खिलाफ की नारेबाजी; मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष पहुंचे स्कूलGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमान

Kriti Sanon Bollywood: कृति सेनन ने बॉलीवुड के दोगलेपन पर उठाए सवाल, बताया कैसे होता है अभिनेत्रियों से भेदभाव

Kriti Sanon Bollywood: कृति सेनन ने बॉलीवुड के दोगलेपन पर उठाए सवाल, बताया कैसे होता है अभिनेत्रियों से भेदभाव

सेट के इस सच से दुखी हैं कृति सेनन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Kriti Sanon Bollywood: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘कॉकटेल 2’ की सफलता का स्वाद चख रहीं अभिनेत्री कृति सेनन अपने एक बेबाक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली कृति ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के भीतर गहरे तक पैठे जेंडर बायस यानी लिंग-आधारित भेदभाव पर तीखा हमला बोला है।

मशहूर यूट्यूबर लिली सिंह के चैनल पर दिए एक इंटरव्यू में कृति ने उन अदृश्य दीवारों और चुनौतियों का जिक्र किया, जिनका सामना हर अभिनेत्री को कैमरे के पीछे हर रोज करना पड़ता है।

विज्ञापन

कृति ने सेट के माहौल का उदाहरण देते हुए कहा कि फिल्म के सेट पर काम करने वाले असिस्टेंट डायरेक्टर्स (ADs) अक्सर पुरुष स्टार्स के सामने जाने से कतराते हैं, उनसे बात करने में उनके मन में एक खौफ या झिझक होती है।

वहीं, इसके उलट फीमेल एक्टर्स को लोग बहुत हल्के में लेते हैं। उनसे किसी भी तरह बात की जा सकती है या उनकी टाइमिंग को बदला जा सकता है। उन्होंने साफ कहा कि महिलाओं को आज भी वह सम्मान और स्पेस मिलने में मशक्कत करनी पड़ती है, जो किसी मेल एक्टर को बिना मांगे मिल जाता है।

इंजीनियरिंग और मॉडलिंग से भी ज्यादा भेदभाव सिनेमा में, सवाल पूछने पर मिलती है ‘नखरेबाज’ की तोहमत

अपनी पुरानी जिंदगी को याद करते हुए कृति ने एक दिलचस्प तुलना की। उन्होंने बताया, “मैंने इंजीनियरिंग कॉलेज देखा है, मॉडलिंग की दुनिया भी देखी है, लेकिन लैंगिक आधार पर सबसे ज्यादा चुनौतियां और भेदभाव मैंने इसी फिल्म इंडस्ट्री में आकर महसूस किया।

” उन्होंने शुरुआती दिनों का जिक्र करते हुए कहा कि जब उन्होंने कदम रखा था, तब अभिनेत्रियों के रोल सिर्फ हीरो के इर्द-गिर्द घूमने और गानों में रोमांस करने तक सीमित थे। हालांकि, अब वक्त बदला है और महिलाओं के लिए अच्छे किरदार लिखे जा रहे हैं, लेकिन मानसिकता में बदलाव आना अभी बाकी है।

कृति ने एक और कड़वी हकीकत बयां करते हुए कहा कि अगर कोई एक्ट्रेस अपनी स्क्रिप्ट या सीन को लेकर डायरेक्टर से सवाल पूछती है, तो लोग उसे ‘मुश्किल’ या नखरेबाज मान लेते हैं।

ऐसा लगता है जैसे उसने कोई गुनाह कर दिया हो। वहीं, अगर वही सवाल कोई मेल एक्टर पूछे, तो उसकी तारीफ की जाती है कि वह अपने कैरेक्टर को गहराई से समझने की कोशिश कर रहा है। इसके अलावा, सेट पर मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं और वैनिटी वैन के कमरों में भी साफ अंतर किया जाता है, जहां पुरुषों को हमेशा बेहतर और आलीशान चीजें तश्तरी में सजाकर दी जाती हैं।

‘कॉकटेल 2’ ने बटोरे ₹137 करोड़, नए प्रोजेक्ट्स पर सस्पेंस बरकरार

अगर वर्कफ्रंट की बात करें, तो होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी ‘कॉकटेल 2’ को लेकर क्रिटिक्स की राय भले ही मिली-जुली रही हो, लेकिन दर्शकों ने थिएटरों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगभग ₹137 करोड़ का सम्मानजनक कलेक्शन किया है।

इस फिल्म के बाद कृति सेनन की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। हालांकि, इस कामयाबी के बाद भी कृति ने बेहद सधे हुए कदम बढ़ाए हैं और अभी तक अपने किसी भी अगले प्रोजेक्ट या फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, जिसने उनके फैंस के बीच सस्पेंस बढ़ा दिया है।

यह भी पढ़ें– Kriti Sanon Wedding: क्या जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं कृति सेनन?, जानिए कब शहनाई बजने की है उम्मीद

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

बॉलीवुड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।