Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Viral Video: जिस बस से चला घर का चूल्हा, रिटायरमेंट पर उसे सैल्यूट कर रो पड़े ड्राइवर; देखें इमोशनल वीडियो

Viral Video: जिस बस से चला घर का चूल्हा, रिटायरमेंट पर उसे सैल्यूट कर रो पड़े ड्राइवर; देखें इमोशनल वीडियो

जिस बस से चला घर का चूल्हा, रिटायरमेंट पर उसे सैल्यूट कर रो पड़े ड्राइवर; देखें इमोशनल वीडियो

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Viral Video: किसी ड्राइवर के लिए उसकी गाड़ी सिर्फ लोहे और पहियों का ढांचा भर नहीं होती, बल्कि वह उसकी जिंदगी का वो हमसफर होती है जो धूप-छांव, आंधी और बारिश में हर कदम पर साथ निभाती है। केरल के इडुक्की जिले से एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला मामला सामने आया है, जहां केरल स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (KSRTC) के एक ड्राइवर के रिटायरमेंट का वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में ड्राइवर अपनी ड्यूटी खत्म होने के बाद बस को ऐसे विदा कर रहा है, मानो कोई इंसान अपने किसी बेहद अजीज से हमेशा के लिए जुदा हो रहा हो।

यह वीडियो इडुक्की जिले के कुमिली डिपो का है, जहां 2 सितंबर को ड्राइवर पॉल कुरियन ने अपने जीवन की आखिरी सरकारी बस शिफ्ट पूरी की। करीब 1 मिनट के इस भावुक क्लिप में कुरियन अपनी बस के पास खड़े नजर आते हैं। गाड़ी पार्क करने के बाद उन्होंने सबसे पहले श्रद्धा और प्रेम के साथ बस के स्टीयरिंग व्हील को चूमा। इसके बाद उन्होंने गाड़ी के चारों टायरों को हाथ से छूकर सिर से लगाया, मानो सालों से साथ देने के लिए शुक्रिया अदा कर रहे हों।

विज्ञापन

नम आंखें, सैल्यूट और गहरा लगाव: सालों की मेहनत को नमन

बस से विदा लेते वक्त पॉल कुरियन खुद को संभाल नहीं सके और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। रुमाल से अपने आंसू पोंछते हुए उन्होंने जाने से पहले अपनी बस को एक कड़क सैल्यूट ठोका। सालों तक जिस बस के स्टीयरिंग को थामकर उन्होंने लाखों मुसाफिरों को उनकी मंजिल तक पहुंचाया और अपने परिवार की आजीविका चलाई, उससे यह आखिरी अलगाव उनके लिए बेहद भावनात्मक क्षण था।

वहां मौजूद साथी कर्मचारियों ने इस लम्हे को अपने कैमरों में कैद कर लिया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर उमड़ा प्यार: यूजर्स बोले— ‘यही है हमारी भारतीय संस्कृति’

सोशल मीडिया पर जैसे ही यह क्लिप सामने आई, लोगों ने पॉल कुरियन के अपने काम के प्रति समर्पण, निष्ठा और ईमानदारी की दिल खोलकर सराहना की। इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि यह वीडियो हर किसी को यह सीख देता है कि इंसान को अपनी आजीविका और रोजी-रोटी के साधनों का हमेशा सम्मान करना चाहिए।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “पॉल कुरियन ने उस वाहन के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है, जो इतने सालों तक उनके घर के चूल्हे और बच्चों के भविष्य का सहारा बनी रही।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “यह हमारी भारतीय संस्कृति की खूबसूरती है, जहां हम निर्जीव वस्तुओं में भी जीवंतता देखते हैं और जिससे हमारी रोजी-रोटी चलती है, उसे ईश्वर की तरह पूजते हैं।”

यह भी पढ़ें– Juhu Beachfront Flat: समंदर का अनूठा नजारा और 80 करोड़ कीमत! मुंबई के इस वायरल फ्लैट पर बने मजेदार मीम्स

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

दुनिया की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।