Breaking News
Natural Drinks for Glowing Skin: बढ़ती उम्र में भी दिखना चाहती हैं जवां और खूबसूरत? रोजाना पिएं ये 5 असरदार होममेड डिटॉक्स ड्रिंक्सGurugram Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर देर रात बड़ा हादसा, 4 गाड़ियां भिड़ीं, सड़क पर पलटी कैबनोएडा के सेक्टर-65 की जूता बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, बेसमेंट में धुआं भरने से तीन महिलाएं घायलKaithal ADC Meeting: पूंडरी-करनाल रोड और चीका मार्ग को जल्द सुधारने के आदेश, लापरवाही पर होगी कार्रवाईKarnal Fake Rape Case: करनाल में दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाकर 20 लाख की वसूली, शातिर आरोपी गिरफ्तारNatural Drinks for Glowing Skin: बढ़ती उम्र में भी दिखना चाहती हैं जवां और खूबसूरत? रोजाना पिएं ये 5 असरदार होममेड डिटॉक्स ड्रिंक्सGurugram Accident: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर देर रात बड़ा हादसा, 4 गाड़ियां भिड़ीं, सड़क पर पलटी कैबनोएडा के सेक्टर-65 की जूता बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग, बेसमेंट में धुआं भरने से तीन महिलाएं घायलKaithal ADC Meeting: पूंडरी-करनाल रोड और चीका मार्ग को जल्द सुधारने के आदेश, लापरवाही पर होगी कार्रवाईKarnal Fake Rape Case: करनाल में दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाकर 20 लाख की वसूली, शातिर आरोपी गिरफ्तार

Kurukshetra Ambala News: अंबाला से लापता इकलौते बेटे का कुरुक्षेत्र की नहर में मिला शव, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

Kurukshetra Ambala News: अंबाला से लापता इकलौते बेटे का कुरुक्षेत्र की नहर में मिला शव, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

दोस्तों ने ही मार डाला…”, कुरुक्षेत्र में बेटा का शव देख बिलख पड़े पिता

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaurकंटेंट क्रेडिट: ज्योतिसर- पवन शर्मा।

Kurukshetra Ambala News: अंबाला के नई निहारसी गांव के एक परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब पिछले चार दिनों से लापता उनके 17 साल के इकलौते बेटे अभीजोत का शव कुरुक्षेत्र के दबखेड़ी गांव के पास नरवाना ब्रांच नहर से बरामद हुआ। अभीजोत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और करीब 6 महीने पहले ही उसकी बड़ी बहन की शादी हुई थी। 10वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अपने पिता निर्मल सिंह के साथ मजदूरी में हाथ बंटाता था। शनिवार सुबह जैसे ही नहर में एक किशोर का शव तैरने की खबर आई, इलाके में सनसनी फैल गई।

दोपहर को निकला, साढ़े तीन बजे आखिरी बार हुई बात

विज्ञापन

पिता निर्मल सिंह ने रुंधे गले से बताया कि 15 जुलाई की दोपहर करीब 2 बजे अभीजोत अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (HR-01AW-0658) लेकर घर से निकला था। उस वक्त उसने काली टी-शर्ट और कैपरी पहनी हुई थी। दोपहर करीब 3:30 बजे निर्मल सिंह की अपने बेटे से मोबाइल पर आखिरी बार बात हुई थी, जिसमें उसने जल्द घर लौटने की बात कही थी। लेकिन इसके ठीक बाद उसका मोबाइल अचानक बंद हो गया। जब रात गहराने तक भी अभीजोत घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी सगे-संबंधियों और दोस्तों के यहां तलाश शुरू की, मगर उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा।

7 किलोमीटर दूर जंगल में बाइक मिलने से गहराया रहस्य

लापता किशोर की खोजबीन के दौरान परिजनों को उस वक्त तगड़ा झटका लगा, जब अभीजोत की मोटरसाइकिल नहर से करीब 7 किलोमीटर दूर सुनसान जंगल में लावारिस हालत में खड़ी मिली। जंगल में बाइक मिलने के बाद परिवार की चिंता किसी अनहोनी को लेकर और ज्यादा बढ़ गई। इसके बाद तुरंत अंबाला के नग्गल थाना के तहत आने वाली नन्यौला पुलिस चौकी में मामले की लिखित शिकायत दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश तेज की, लेकिन शनिवार सुबह दबखेड़ी गांव के पास से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई।

गोताखोर प्रगट सिंह ने निकाला शव, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

शनिवार की सुबह नरवाना ब्रांच नहर में एक शव बहकर आने की सूचना मिलते ही विख्यात गोताखोर प्रगट सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी के तेज बहाव से बाहर निकाला और स्थानीय पुलिस सहित अंबाला में परिजनों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे पिता निर्मल सिंह ने जैसे ही अपने लाडले का बेजान शरीर देखा, वह बिलख-बिलख कर रो पड़े।

निर्मल सिंह ने अपने बेटे के दोस्तों पर बेहद संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि 15 जुलाई को अभीजोत अपने कुछ दोस्तों के साथ जनसूई हेड पर गया था। पिता का आरोप है कि या तो उनके बेटे के साथ कोई सोची-समझी वारदात हुई है या फिर उसके दोस्तों ने ही उसकी हत्या कर शव को साक्ष्य मिटाने के लिए नहर में फेंक दिया। उन्होंने पुलिस से दोस्तों के खिलाफ सख्त जांच की मांग की है। वहीं, जांच अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और अंबाला पुलिस के साथ मिलकर हर पहलू की बारीकी से तफ्तीश की जा रही है।

यह भी पढ़ें–खेत के 15 फीट गहरे टैंक में डूबने से पूर्व सरपंच के भतीजे की मौत

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।