Breaking News
रुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, चारधाम यात्रियों को मिलेगी राहतMahendragarh News: कनीना के गांव सीहोर के पास नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटीखरगे की टिप्पणी पर दिल्ली में भाजपा का प्रदर्शन, हर्ष मल्होत्रा समेत कई नेता हिरासत मेंKarnal Crime: करनाल में सीआईए-3 का एक्शन, खुकरीनुमा चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेलAmbala Skating News: अंबाला में स्केटिंग ट्रैक पर चमके 30 से अधिक विशेष बच्चे, अंतरराष्ट्रीय मेडल पर टिकीं निगाहेंरुद्रप्रयाग में 156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, चारधाम यात्रियों को मिलेगी राहतMahendragarh News: कनीना के गांव सीहोर के पास नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटीखरगे की टिप्पणी पर दिल्ली में भाजपा का प्रदर्शन, हर्ष मल्होत्रा समेत कई नेता हिरासत मेंKarnal Crime: करनाल में सीआईए-3 का एक्शन, खुकरीनुमा चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेलAmbala Skating News: अंबाला में स्केटिंग ट्रैक पर चमके 30 से अधिक विशेष बच्चे, अंतरराष्ट्रीय मेडल पर टिकीं निगाहें

Kurukshetra Bus Accident: मोहन नगर चौक पर बस से उतरी 16 साल की किशोरी, ऊपर से गुजरा पिछला पहिया

Kurukshetra Bus Accident: मोहन नगर चौक पर बस से उतरी 16 साल की किशोरी, ऊपर से गुजरा पिछला पहिया

मोहन नगर चौक पर बस से उतरी 16 साल की किशोरी, ऊपर से गुजरा पिछला पहिया

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra Bus Accident: कुरुक्षेत्र शहर में गुरुवार शाम मोहन नगर चौक के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां प्राइवेट बस के चालक की लापरवाही ने एक 16 वर्षीय किशोरी को जिंदगी और मौत के बीच लाकर खड़ा कर दिया। बस से नीचे उतरते समय अचानक वाहन चलने के कारण किशोरी सड़क पर गिर पड़ी और बस का पिछला टायर उसके ऊपर से गुजर गया। हादसे में किशोरी बेहद गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे राहगीरों की मदद से तुरंत पास के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। घटना के बाद आरोपी चालक बस को बीच सड़क छोड़कर मौके से चंपत हो गया।

बस से पैर नीचे रखते ही चालक ने दबाया एक्सीलेटर, संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिरी शिवानी

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, जिंदल सिटी कुरुक्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय शिवानी कुरुक्षेत्र-पुंडरी रूट पर चलने वाली एक प्राइवेट बस में सफर कर रही थी। शाम करीब 5 बजे जब बस मोहन नगर चौक के पास रुकी, तो शिवानी नीचे उतरने लगी। आरोप है कि अभी शिवानी पूरी तरह नीचे उतरी भी नहीं थी कि चालक ने अचानक बस आगे बढ़ा दी। गाड़ी के अचानक जोर का झटका लेने से शिवानी अपना संतुलन कायम नहीं रख सकी और नीचे गिर पड़ी। इससे पहले कि वह संभल पाती, बस का भारी-भरकम पिछला पहिया उसे रौंदता हुआ निकल गया।

चीख-पुकार सुनकर लोगों ने रुकवाई बस, मौका देखकर भाग निकला ड्राइवर

हादसा होते ही मौके पर मौजूद राहगीरों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया। लोगों की चीख-पुकार और शोर सुनकर चालक ने कुछ दूरी पर जाकर बस रोकी। नीचे उतरकर जब उसने देखा कि किशोरी गंभीर रूप से कुचली जा चुकी है, तो वह पुलिस और जनता के हत्थे चढ़ने के डर से बस को वहीं लावारिस छोड़कर भाग निकला। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मुस्तैदी दिखाते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और लहूलुहान हालत में शिवानी को नजदीकी निजी अस्पताल में पहुंचाया। खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं, जहां किशोरी की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने बस को कब्जे में लिया, फरार चालक की तलाश में जुटी टीम

हादसे की जानकारी मिलते ही थाना शहर थानेसर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने सड़क पर खड़ी बस को अपने कब्जे में ले लिया है और आसपास के चश्मदीदों के बयान दर्ज किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। फरार चालक और बस मालिक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों के बयानों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें– कुरुक्षेत्र में जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा, 9 महीने के मासूम के सामने मां पर चढ़ाई कार, PGI में कटीं टांगें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।