Breaking News
Narnaul: संत शिरोमणि श्री नामदेव महाराज के जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा एवं कलश यात्रापंजाब में अपराधियों, हत्यारों को बचाया जा रहा है, भगवंत मान को इस्तीफा देना चाहिए : भाजपाYamunanagar Missing Sisters: यमुनानगर में संदिग्ध हालात में लापता हुईं दो सगी बहनें, रात ढाई बजे तक घर में थीं मौजूद, कपड़े और दस्तावेज भी गायबNarnaul News Update: 7 लाख 15 हजार रुपए ठगने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचाViral Video: मेले में स्टंट करना पड़ा भारी, गले से 6 बाइक खींचने की कोशिश में मौत के मुंह से बाहर आया शख्सNarnaul: संत शिरोमणि श्री नामदेव महाराज के जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभा एवं कलश यात्रापंजाब में अपराधियों, हत्यारों को बचाया जा रहा है, भगवंत मान को इस्तीफा देना चाहिए : भाजपाYamunanagar Missing Sisters: यमुनानगर में संदिग्ध हालात में लापता हुईं दो सगी बहनें, रात ढाई बजे तक घर में थीं मौजूद, कपड़े और दस्तावेज भी गायबNarnaul News Update: 7 लाख 15 हजार रुपए ठगने के मामले में साइबर थाना पुलिस ने एक और आरोपी को दबोचाViral Video: मेले में स्टंट करना पड़ा भारी, गले से 6 बाइक खींचने की कोशिश में मौत के मुंह से बाहर आया शख्स

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा, 9 महीने के मासूम के सामने मां पर चढ़ाई कार, PGI में कटीं टांगें

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में जीटी रोड पर दर्दनाक हादसा, 9 महीने के मासूम के सामने मां पर चढ़ाई कार, PGI में कटीं टांगें

कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसा, 9 महीने के मासूम के सामने मां पर चढ़ाई कार, PGI में कटीं टांगें

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में दिल्ली-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर पिपली के समीप एक भीषण सड़क हादसे में एक हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया। अपनी बहन से मिलने दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे स्कूटी सवार दंपती और उनके नौ महीने के मासूम बच्चे को एक बेकाबू रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना खौफनाक था कि टक्कर के बाद सड़क पर गिरी महिला के ऊपर से कार के पहिए गुजर गए। इस दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिला की जान बचाने के लिए डॉक्टरों को चंडीगढ़ पीजीआई में उसकी दोनों टांगें काटनी पड़ी हैं।

दिल्ली से बहन के घर जा रहा था परिवार, तड़के पिपली के पास हुआ हादसा

विज्ञापन

हादसे का शिकार हुए दिल्ली के रघुबीर नगर निवासी सुनील कुमार प्रजापति ने बताया कि वह कार वॉशिंग का काम करता है। करीब दो साल पहले उसकी शादी सुमन से हुई थी और उनका नौ महीने का एक बेटा शिवांश है। सुनील के मुताबिक, वह पहली बार अपने मासूम बेटे को लेकर चंडीगढ़ में रहने वाली अपनी बहन से मिलने जा रहे थे। 28 अगस्त की तड़के करीब 3 बजे जब वे कुरुक्षेत्र में पिपली से थोड़ा आगे पहुंचे, तभी पीछे से आ रही एक अनियंत्रित तेज रफ्तार गाड़ी ने उनकी स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी। जोरदार झटके के साथ सुनील, उसकी पत्नी सुमन और गोद में मौजूद मासूम शिवांश सड़क किनारे जा गिरे।

गाड़ी कुचलते हुए निकली, पीजीआई चंडीगढ़ में डॉक्टरों को उठानी पड़ी ‘कैंची’

टक्कर मारने के बाद हैवान बने कार चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी और वाहन का पहिया सड़क पर तड़प रही सुमन की टांगों के ऊपर से गुजार दिया। घटना के बाद आरोपी चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन समेत मौके से रफूचक्कर हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने खून से लथपथ सुमन और घायल परिवार को तुरंत कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सुमन की नाजुक हालत को देखते हुए उसे तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों को उसकी जान बचाने के लिए दोनों टांगें काटनी पड़ीं।

आरोपी चालक फरार, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की

हादसे के बाद आरोपी चालक की धरपकड़ के लिए कुरुक्षेत्र पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुरुआत में परिजनों के पीजीआई में व्यस्त होने के कारण बयान दर्ज नहीं हो सके थे। अब पुलिस ने पीड़ित पति सुनील कुमार के बयानों के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और गंभीर चोटें पहुंचाने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पिपली और जीटी रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार कार और उसके चालक का सुराग लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें– हरियाणा में मानसून पर लगा ‘ब्रेक’, गर्मी और उमस ने छुड़ाए पसीने, जानें आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।