Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Kurukshetra Child Marriage: कुरुक्षेत्र में 16 साल की किशोरी ने दिया बच्ची को जन्म, खुला बाल विवाह का राज

Kurukshetra Child Marriage: कुरुक्षेत्र में 16 साल की किशोरी ने दिया बच्ची को जन्म, खुला बाल विवाह का राज

16 साल की उम्र में गोद में आई बच्ची, झांसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Kurukshetra Child Marriage: हरियाणा में कड़े कानूनों और जागरूकता अभियानों के दावों के बीच बाल विवाह का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सामाजिक ताने-बाने और प्रशासनिक सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कुरुक्षेत्र जिले के झांसा थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग लड़की के मां बनने के बाद इस गैर-कानूनी शादी का पर्दाफाश हुआ।

प्रसव पीड़ा होने पर जब लड़की को अस्पताल लाया गया, तो उसकी उम्र देखकर डॉक्टरों के माथे पर बल पड़ गए। अस्पताल प्रशासन ने बिना वक्त गंवाए इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने किशोरी के बयान के आधार पर उसके पिता के खिलाफ बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

झांसा पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने अपनी जो आपबीती सुनाई, वह बेहद मर्मांतक है। सातवीं कक्षा तक पढ़ी इस लड़की ने बताया कि करीब छह साल पहले उसकी मां का साया सिर से उठ गया था। पिता मजदूरी करके किसी तरह परिवार का पेट पालते हैं। घर में पांच बहनें और एक भाई है।

मां के न रहने और घर पर देखभाल करने वाला कोई न होने की दुहाई देकर, पिता ने पिछले साल 5 जनवरी 2025 को उसकी शादी कर दी थी। फेरों के वक्त उसकी उम्र महज 15 साल थी, जबकि जिससे उसकी शादी हुई, वह दूल्हा भी सिर्फ 17 साल का नाबालिग था।

जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ, पति की उम्र और अन्य कड़ियों को जोड़ने में जुटी पुलिस

मामले की क्रोनोलॉजी को देखें तो बीती 30 जून को लड़की को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन उसे आनन-फानन में पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया।

यहां किशोरी ने एक नवजात बच्ची को जन्म दिया। राहत की बात सिर्फ इतनी है कि डॉक्टरों की कड़े इलाज और निगरानी के चलते फिलहाल जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं।

अस्पताल के जरिए जब यह मामला पुलिस की मेज पर पहुंचा, तो अधिकारियों ने तुरंत जांच टीम को मौके पर भेजा। शुरुआती पूछताछ में ही लड़की के दस्तावेजों से उसके नाबालिग होने की पुष्टि हो गई। थाना झांसा के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में कानून अपना काम कर रहा है।

पीड़िता की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसकी उचित काउंसलिंग कराई जाएगी। इसके साथ ही, पुलिस अब लड़की के पति की सही उम्र और इस अवैध विवाह में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि तफ्तीश मुकम्मल होते ही कानून के दायरे में आने वाले हर दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें– Haryana News: हरियाणा रोडवेज बस चोरी, चोर की एक गलती और पुलिस के हाथ लगी लाइव लोकेशन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।