Breaking News
Daily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलDaily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपील

Kurukshetra Fraud Marriage: 3 बच्चों के बाप ने खुद को कुंवारा बताकर की लव मैरिज, सच सामने आया तो निकाला बाहर

Kurukshetra Fraud Marriage: 3 बच्चों के बाप ने खुद को कुंवारा बताकर की लव मैरिज, सच सामने आया तो निकाला बाहर

शादीशुदा होने की बात छिपाकर युवती से धोखाधड़ी करने वाले पर केस दर्ज

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kurukshetra Fraud Marriage: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र में रिश्तों को तार-तार करने और धोखाधड़ी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों के एक पिता ने अपनी पहली शादी का सच छिपाकर एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उससे फर्जी दावों के आधार पर शादी रचा ली। पीड़िता को जब आरोपी के पहले से शादीशुदा होने और तीन बच्चों का बाप होने की भनक लगी, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। विरोध करने पर पीड़िता को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया, जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा।

पड़ोस में काम के दौरान जान-पहचान और फिर दिल्ली में लव मैरिज

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी कृष्ण उसके पड़ोस में काम के सिलसिले में आता-जाता था। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई जो धीरे-धीरे प्रेम प्रसंग में बदल गई। आरोपी ने खुद को पूरी तरह अविवाहित बताते हुए युवती को शादी का झांसा दिया और उसे अपने साथ दिल्ली ले आया। दिल्ली के कोर्ट में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया और वहीं रहने लगे।

7 महीने की गर्भावस्था में सामने आया खौफनाक सच

शादी के बाद शुरुआती दिन ठीक-ठाक बीते, लेकिन जब युवती करीब 7 महीने की गर्भवती थी, तब उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे पता चला कि कृष्ण न केवल पहले से शादीशुदा है, बल्कि पहली पत्नी से उसके तीन बच्चे भी हैं। जब पीड़िता ने इस बात पर जवाब मांगा, तो आरोपी ने खुद को पहली पत्नी से तलाकशुदा बताकर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की और झूठे दिलासे देता रहा।

बेटी को जन्म देने के बाद बढ़ी प्रताड़ना, 3 महीने पहले घर से बेदखल

शादी के लगभग एक साल बाद पीड़िता ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद जब पीड़िता ने अपने ससुराल जाने की जिद पकड़ी, तो आरोपी टालमटोल करने लगा। काफी दबाव बनाने के बाद वह युवती को अपने घर ले तो आया, लेकिन वहां उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट का दौर शुरू हो गया।

पीड़िता का आरोप है कि करीब तीन महीने पहले जब वह रसोई में काम कर रही थी, तभी आरोपी उसके पास आया और मायके से पैसे लाने की मांग करने लगा। जब उसने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी ने उसकी बांह मरोड़कर उसके साथ बर्बरता की और बच्ची समेत उसे घर से बाहर निकाल दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

थाना सिटी पिहोवा के एसएचओ (SHO) सुनील वत्स ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, पहली शादी छिपाने और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें– कुरुक्षेत्र के पिहोवा में नहर से मिला 70 वर्षीय बुजुर्ग का सड़ा-गला शव, हाथ पर गुदा है ‘मंगल दास भगत’

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।